NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • एनएल चर्चा 433: जंतर-मंतर पर सीजेपी का हल्लाबोल, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस का एक्शन

    एनएल चर्चा के इस अंक में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की हिरासत और पुलिस की कार्रवाई लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी का पुलिस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, सीजेपी प्रदर्शन के अगले ही दिन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसान महापंचायत के लिए पंजाब-हरियाणा के किसानों का दिल्ली की ओर कूच, प्राकृतिक आपदाओं से देश के कई हिस्से पस्त- असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 5.6 लाख, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बारिश जनित हादसों में मौतों का आंकड़ा 29 तक पहुंचा, सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन पनबिजली सुरंग के ढहने से उसमें फंसे सभी 25 मजदूरों के शव बरामद, इधर राजनीतिक और संवैधानिक मोर्चे पर तमिलगा वेत्री कड़गम ने नीट परीक्षा रद्द कर शिक्षा को राज्य सूची में लाने की मांग उठाई, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलबदल विरोधी कानून में विलय के नाम पर विधायकों की अयोग्यता से बचने की व्याख्या को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, दिल्ली में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामलीला मैदान में प्रदर्शन के पुलिस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ 18 दिनों से अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी नेता अमित भटनागर ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार ने धर्म परिवर्तन करने वाली अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण के लाभ को लेकर समिति का गठन किया, अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद दो संदिग्ध आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत संक्षेप में 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची, न्यू जर्सी में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 2026 पुरुषों का फुटबॉल विश्व कप जीता आदि ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर्स की वह पूरी टीम शामिल हुई जो लगातार कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट कवर कर रही है. इसमें सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार समेत आकांख्या राउत, अवधेश कुमार, अनमोल प्रितम और समर्थ ग्रोवर शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “20 जुलाई को पूरे देश से लोग जंतर-मंतर पर जमा हुए थे और उस दिन हमारे सामने स्पष्ट रूप से यह बात निकलकर सामने आई कि वहां कोई नेतृत्व नहीं दिखा, जो उस भीड़ को दिशा दे सकता था. इस बारे में अब लोग क्या सोच रहे हैं?”


    जवाब में बसंत कहते हैं, “मैं देर रात 3 बजे जब पहुंचा तभी से जंतर-मंतर पर पैर रखने की जगह नहीं थी, पांच बजे भीड़ ने पहला बैरिकेड हटा दिया, बाद में पुलिस ने उसे लगाया वेल्डिंग वग़ैरह की लेकिन तभी लग गया था कि यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व के हाथ से निकल चुका है.”


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स:


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    6:37 - सुर्खियां 

    10:48 - सीजेपी प्रोटेस्ट 

    01:20:00 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    बसंत कुमार - रिपोर्ट - अ फ्लैगशिप 2024 प्रॉमिस, अ 99% शॉर्टफॉल: पीएम इंटर्नशिप स्कीम स्पेंट नियरली एज मच ऑन ऐड्स एज इंटर्न्स, रिपोर्ट - स्टेट-ओन्ड ओएनजीसी डोनेटेड ओवर रु 668 करोड़ टू 20 संघ-लिंक्ड, ऑर्गेनाइजेशंस अक्रॉस 10 इयर्स, किताब - आरटीआई कैसे आई


    अनमोल प्रितम - प्रतीक गोयल की बॉलीवुड रिपोर्ट सीरीज़

    आकांख्या राउत - किताब - आदिवासी विल नॉट डांस


    अवधेश कुमार - फिल्म - सतलुज


    समर्थ ग्रोवर - किताब - फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज़

    अतुल चौरसिया - जेन ज़ी आंदोलन पर न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट्स पढ़ें, किताब - मदर मेरी कम्स टू मी


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा 

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल 

    संपादन: हसन बिलाल


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 29 min
  • एनएल चर्चा 432:लाडकी बहिन योजना से हटे 92 लाख नाम और E20 ईंधन विवाद में कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR

    एनएल चर्चा के इस अंक में महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना से 92 लाख से अधिक महिलाओं के नाम हटाए जाने के बाद राज्य में उपजे राजनीतिक विवाद और ईंधन नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच नागपुर पुलिस द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कथित मानहानि के मामले में कंटेंट क्रिएटर्स पर दर्ज किए गए केस को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया, सर्वोच्च न्यायालय ने मौखिक टिप्पणी की है कि सीबीएसई की तीन-भाषा नीति को कक्षा 9 के बजाय आदर्श रूप से कक्षा 6 से लागू किया जाना चाहिए, दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन सहित पांच लोगों को दोषी करार दिया, मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किए जाने के बाद एक उग्र भीड़ ने असम राइफल्स के कैंप को निशाना बनाते हुए पथराव और आगजनी की, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारतीय पासपोर्ट मूल रूप से नागरिकों के भारत से प्रस्थान को विनियमित करने का एक कानूनी दस्तावेज है, सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम के भीतर कागजात फेंकने और सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द कहने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक लॉ स्टूडेंट को गिरफ्तार किया, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अभिनेत्री से नेता बनीं कोएल मल्लिक ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, उत्तर प्रदेश के रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 अवैध इमारतों को गिराने के आदेश दिए, कर्नाटक की एक अदालत में एसआईटी ने चर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले की जांच से जुड़ी 7,005 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी, निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और तेलंगाना में मतदाता सूचियों के सत्यापन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है और पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान अचानक मची भगदड़ के कारण एक श्रद्धालु की जान चली गई और 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी,स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार पार्थसारथी बिस्वास ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “यह योजना उन महिलाओं के लिए थी जिनकी घरेलु सालाना आय ढाई लाख से कम है, एक ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ग़रीब सबसे वंचित समाज के लिए बनी हुई योजना में भी सेंध, इस पूरे तंत्र को कैसे देखना चाहिए?”


    जवाब में पार्थसारथी कहते हैं, “जब यह योजना आई थी तभी मुझे लग रहा था कि यह योजना गेम चेंजर होने वाली है, महाराष्ट्र का चुनाव देखें तो यह लोकसभा चुनाव के फ़ौरन बाद हुआ था, ग्रामीण क्षेत्र में एग्रीकल्चरल डिस्ट्रेस बहुत ज़्यादा था, बीजेपी के बड़े बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, तब एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को लगा कि कुछ तो करना चाहिए तब यह महिला वोट बैंक जिसे बहुत सरे राज्यों ने रेकग्नाइज़ किया है, उसे केंद्र में रखकर यह योजना की घोषणा की गई, ज़मीन पर भी दिख रहा था कि लोग इसे लेकर बहुत उत्साहित थे.”


    सुनिए पूरी चर्चा-

    टाइमकोड्स:


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    2:55 - सुर्खियां 

    13:40 - लाडकी बहिन योजना

    51:30 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    01:03:51- ईंधन नीति को लेकर विवाद

    01:34:15 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएशार्दूल कात्यायन - रिपोर्ट - इन बेंगलुरु एंड हैदराबाद, बीएलओज़ पॉइंट टू क्रशिंग वर्कलोड, फिजिकल एग्जॉशन , एक्स मेन सीजन -2


    पार्थसारथी बिस्वास - किताब - द लॉन्ग वॉर ऑन ईरान


    बसंत कुमार - रिपोर्ट - व्हाई द ईडी हैज़ अरेस्टेड अ बीजेपी लीडर इन अ मनी लॉन्ड्रिंग केस, रिपोर्ट - उत्तराखंड: आटा चक्की, खाद-बीज की दुकान ग्लोबल निवेश; समिट पर खर्च हुए 100 करोड़, न्यूज़लॉन्ड्री पर आने वाला पीपल बाबा का इंटरव्यू, किताब -पीपल की छांव में


    हृदयेश जोशी - किताब - द पंजाब स्टोरी


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा 

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल 

    संपादन: हसन बिलाल


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 43 min
  • एनएल चर्चा 431: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' पर सेंसरशिप का साया

    एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को केंद्र सरकार द्वारा समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति के पास भेजे जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जुड़े हादसों में 13 लोगों की मौत, पश्चिम बंगाल के बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामले का एक मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, राम मंदिर चंदा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार किए, अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए, संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक आयोजित होगा, अमेरिकी न्याय विभाग ने गौतम अडानी के खिलाफ मामला वापस लेने के फैसले का बचाव करते हुए संभावित कूटनीतिक तनाव का हवाला दिया, गुजरात हाईकोर्ट ने 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार रखी, केंद्र सरकार ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी से हटाए जाने के बाद उसकी सामग्री की समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय समिति को भेजा, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तृणमूल कांग्रेस के 440 करोड़ रुपये के बैंक खातों को फ्रीज़ किया और इसी बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के तीन पूर्व सांसदों को राज्यसभा के लिए नामित किया, असम विधानसभा में असमिया, अंग्रेज़ी और बोडो के साथ हिंदी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया गया, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना या 'भाजपा मुर्दाबाद' के नारे लगाना किसी नागरिक को क्षेत्र से निष्कासित करने का आधार नहीं हो सकता, एफबीआई ने भारत में घोषित आतंकवादी गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की, कनाडा पुलिस ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारतीय सरकार की संलिप्तता का कोई सबूत नहीं मिला, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार की भाजपा सरकार पर जनमत संग्रह बताया, अमेरिका ने ईरान पर ताज़ा हमले किए जिसके जवाब में ईरान ने तीन खाड़ी देशों पर जवाबी कार्रवाई की, ऑस्ट्रेलिया ने वर्षों के गतिरोध के बाद भारत को शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम बेचने पर सहमति जताई, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में स्वतंत्र पत्रकार व पंजाबी पोर्टल सुही सवेर के प्रधान संपादक शिव इंदर सिंह ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सतलुज फिल्म पर लगे प्रतिबंध से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “पहले इस फिल्म का नाम पंजाब 95 था और 2022 में ही यह सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गई थी रिलीज़ के लिए, फिर इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया गया जिसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी, शिव हमें बताएं कि इस फिल्म को लेकर पंजाब में क्या हालात हैं?”

    जवाब में शिव कहते हैं, “यह फिल्म मैंने देखी और मुझे यह नहीं समझ आया कि यह चार साल क्यों लटकी रही, इसमें कोई ऐसी बात नहीं लगी जो सिस्टम को चैलेंज करती हो.”


    सुनिए पूरी चर्चा-

    टाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    4:20 - सुर्खियां 

    16:51 - आम का मौसम और आम की बातें  

    31:02- सतलुज फिल्म पर लगी रोक  

    1:15:51 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    01:23:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक 

    01:34:35 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए 

    शार्दूल कात्यायन - लेख - हाउ मेन इन इंडियन स्पोर्ट्स प्रोटेक्ट देमसेल्व्स आफ्टर एक्सप्लॉइटिंग विमेन, लेख - नोबेल-विनिंग केमिस्ट लीव्स यूएस टू डायरेक्ट एआई मटेरियल्स लैब इन चाइना 

    शिव इंदर सिंह - किताब - वाजपेयी: द एसेंट ऑफ द हिंदू राइट, किताब - पंजाब दी इतिहासिक गाथा 

    विकास जांगड़ा - फिल्म - धर्म, फिल्म - किस्सा कुर्सी का 

    आनंद वर्धन - किताब - नित्शे की कुटाई, लेख - अ मैंगो रिपब्लिक 

    अतुल चौरसिया - लेख - एक्विजिशंस, मर्जर्स, हॉस्टाइल टेकओवर्स - दिस हैज़ नाउ बिकम बीजेपी-स्पीक, किताब - मदर मैरी कम्स टू मी 


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा 

    प्रोडक्शन : आशीष आनंद 

    संपादन: हसन बिलाल


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 52 min
  • एनएल चर्चा 430: भारत पाकिस्तान के बीच शांति की नई कोशिश और देश में मानसून की दस्तक

    एनएल चर्चा के इस अंक में 100 से अधिक भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर स्थायी शांति की दिशा में कदम उठाने की अपील और मानसून की दस्तक को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान से अपनी सजा पूरी कर चुके 188 भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की जल्द रिहाई व स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने को कहा, केंद्र सरकार ने धोखाधड़ी और फर्जी पहचान की आशंकाओं के चलते व्हाट्सऐप से यूज़रनेम फीचर की शुरुआत फिलहाल रोकने को कहा, दिल्ली हाईकोर्ट ने राघव चड्ढा से जुड़े कथित मानहानिकारक पोस्ट हटाने के लिए व्यापक आदेश देने से इनकार करते हुए कहा कि क्या राजनेता इतने संवेदनशील हो सकते हैं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को ‘प्रयोग’ बताए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, कनाडा ने 2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए आवेदन करने वाले 71 प्रतिशत भारतीयों के विज़िटर वीजा आवेदन खारिज किए, पश्चिम बंगाल विधानसभा ने ओबीसी संशोधन विधेयक पारित कर 77 मुस्लिम समुदायों को ओबीसी सूची से हटाया, उमर खालिद ने बिना मुकदमा चले तिहाड़ जेल में छह साल पूरे होने पर कहा कि उनसे इंसानियत और कई बार मानसिक संतुलन भी छिन गया, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं जिसका आरोप उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया, सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कक्षा 10 के छात्रों पर नई तीन-भाषा नीति लागू नहीं होगी, पंजाब में केंद्र की ग्रामीण रोजगार योजना लागू किए जाने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि पिछले छह महीनों में ऐसा क्या बदल गया, उत्तराखंड सरकार ने मदरसा बोर्ड समाप्त कर सभी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक साझा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण बनाने का फैसला किया, अमेरिका ने रूस से जुड़े प्रतिबंधों की सूची से चार भारतीय कंपनियों के नाम हटा दिए, ये ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.


    इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन में पाकिस्तान स्टडीज की रिसर्च एनालिस्ट ऐश्वर्या सोनावणे ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा चर्चा में शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, “एक साल पहले बहुत गहरी दुश्मनी से निकलकर दोनों देश आज यहां तक पहुंचे हैं कि अब यह जो नई पहल है पाकिस्तान और भारत के बीच यह कितनी गंभीर है और कितनी दूर जा सकती है?”


    जवाब में ऐश्वर्या कहती हैं, “मेरे विचार में बहस सिर्फ यह नहीं होनी चाहिए कि बात होनी चाहिए या नहीं होने चाहिए, इतिहास हमें बताता है कि भारत ने शांति वार्ता की भी शुरुआत की, रणनीतिक संयम से भी काम लिया गया और पिछले दस सालों से पूरी तरह कट ऑफ लेकिन कोई भी रणनीति पाकिस्तान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई.”


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स:


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    3:45- सुर्खियां 

    8:28 - बसंत की एमओयू स्कैम रिपोर्ट 

    22:55- भारत- पाकिस्तान संबंध पर बात 

    47:45 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    52:55 - उत्तर भारत में मानसून की दस्तक 

    01:34:35 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    ऐश्वर्या सोनवणे - किताब - फ़ण्डामेंटली न्यूज़लेटर - पाकिस्तान पैग़ाम


    बसंत कुमार - रिपोर्ट - यूपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 3300 करोड़ का एमओयू करने वाली कंपनी ने लोगों को ठगा, रिपोर्ट - कागज़ी कंपनियां, हवाई एमओयू: यूपी के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की हकीकत


    विकास जांगड़ा - सीरीज - राख, फिल्म - थोड़ा रोमानी हो जाए, उमर खालिद का जेल से दिया गया इंटरव्यू


    हृदयेश जोशी - इको एंड एनर्जी टॉक यूट्यूब चैनल पर आने वाला स्टेफेन आल्टर का इंटरव्यू


    अतुल चौरसिया - किताब - आज भी खरे हैं तालाब


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा

    प्रोडक्शन : चंचल गुप्ता

    संपादन: हसन बिलाल

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 44 min
  • एनएल चर्चा 429: राम मंदिर चंदे की लूटपाट, मोहन यादव की प्रॉपर्टी डील्स और बंगाल मिड डे मील से अंडा बाहर

    एनएल चर्चा के इस अंक में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा जमीनी सौदों में बढ़ोतरी और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मिड डे मील में अंडा बंद किए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई. 


    इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुरक्षित फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार और सार्वजनिक जगहों पर पैदल यात्रियों को वाहनों के मुकाबले प्राथमिकता मिलनी चाहिए, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट यात्रा का दस्तावेज़ है न कि नागरिकता का प्रमाण, सामान्य से 43% कम बारिश के बीच सरकार ने खरीफ फसलों को बचाने के लिए 111 संवेदनशील जिलों के लिए आकस्मिक योजना बनाई, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से एक की मौत, चार लापता और छह ज़िले राज्य से कटे, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से गाज़ा में 20 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी बच्चों की मौत हुई और वेनेज़ुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों में कम से कम 32 लोगों की मौत और 700 से अधिक लोग घायल होने की ख़बरें भी हफ्ते की प्रमुख सुर्खियों में शामिल हैं.  


    इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन से हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बच्चे क्या खाएंगे ये फैसला थोपा नहीं जाना चाहिए बल्कि विकल्प के तौर पर रखना चाहिए. मिड डे मील से अंडा बंद करना, वो भी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां घरों में ज्यादातर बच्चे मछली खाते हैं. ये सरकार का एक तरह से अपनी विचारधारा थोपने वाला फैसला है.”


    जवाब में हृदयेश जोशी कहते हैं, “मिड डे मील का पूरा विचार, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को स्कूल लाने और उन्हें सही पोषण उपलब्ध करवाने के लिए था. आज भी एक तिहाई से ज्यादा बच्चों अवरुद्ध विकास के शिकार हैं. एक वक्त था जब सरकार बकायदा अंडा खाने के लिए कार्यक्रम चलाती थी. लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बहुत से राज्यों में अंडे पर रोक लगाई गई. सवाल ये है कि अंडे से दिक्कत क्या है? खासकर तब जब हाल ही में हुए चुनावों में प्रचार के दौरान भाजपा नेता मछली खा रहे थे.”


    सुनिए पूरी चर्चा-  


    टाइमकोड्स:


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    3:31- सुर्खियां 

    7:38 - मिड डे मील से अंडा बंद

    36:00- किसने चुराया राम जी का चंदा 

    1:11:04 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    1:32:37 - मोहन यादव के सौदों की जमीनी हकीकत 

    01:56:20 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: विकास जांगड़ा

    प्रोडक्शन : आशीष आनंद

    संपादन: आशीष आनंद

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    2 hr 7 min
  • एनएल चर्चा 428: ईरान-अमेरिका एमओयू, क्षेत्रीय दलों में फूट और टेलीग्राम पर प्रतिबंध

    इस हफ्ते चर्चा में मुख्य रूप से ईरान अमेरिका के बीच हुए एमओयू, शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) और तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक घमासान एवं नेताओं की बगावत से लेकर, नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन विवाद के बाद केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध और इसके कानूनी व तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नौ में से छह लोकसभा सांसदों के पार्टी बैठक में शामिल न होने से उद्धव ठाकरे गुट में फूट की चर्चा तेज, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त करने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार, तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप विश्वास ने पार्टी के मामलों और संपत्तियों पर नियंत्रण की अनिश्चितता का हवाला देते हुए एचडीएफसी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी का खाता फ्रीज करने की मांग की, केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि टेलीग्राम ने देश में अपनी सेवाओं के निलंबन के खिलाफ याचिका दायर करने के बावजूद अवैध और संदिग्ध चैनलों पर रोक लगाने के लिए कोई सक्रिय कदम नहीं उठाए, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने संघर्षविराम बढ़ाने तथा स्ट्रेट ऑफ होरमुज़ को फिर से खोलने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद पार्टी छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बैठक में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के करीब होने का संकेत देते हुए भारत का दौरा करने का वादा किया, खांसी की सीरप से होने वाली बच्चों की मौतों के बाद वैश्विक जांच के बीच भारत सरकार ने इसकी बिना प्रिस्क्रिप्शन के ओवर-द-काउंटर बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया, ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण मई 2026 में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 9.7 प्रतिशत पर पहुंच गई, अकाल तख्त के सिख धर्मगुरुओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में झूठे बयान देने के आरोपों के चलते 'गुरु द्रोही' घोषित कर दिया, क्लास 9 की कला की पाठ्यपुस्तक में मोहनजोदड़ो की ऐतिहासिक 'डांसिंग गर्ल' की मूर्ति के कपड़ों वाले बदले हुए चित्र पर हुए विवाद के बाद एनसीईआरटी मूल तस्वीर को बहाल करने के लिए तैयार और विनायक दामोदर सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने पुणे की एक विशेष अदालत में गवाही दी है कि उनके दादा ने ब्रिटिश सरकार को सजा कम करने के लिए दस दया याचिकाएं भेजी थीं आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा का विषय रहीं.


    अतुल चौरसिया के संचालन में हुई इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा और स्मिता शर्मा ने हिस्सा लिया. वहीं न्यूज़लॉन्ड्री टीम से इस चर्चा में सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा शामिल हुए.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल सवाल करते हैं, "होर्मुज़ खुल जाएगा तो दुनिया के ऊपर एक क़िस्म का तनाव कम होगा लेकिन यह जो एमओयू हुआ है दोनों देशों के बीच में यह कितना स्थायी होगा यह देखने वाली बात होगी और भारत अपने लिए इसमें कितनी राहत देख सकता है?"


    इस विषय पर स्मिता कहती हैं, "राहत की बात तो है और इसका स्वागत होना चाहिए, हालांकि यह और बात है कि जिन राजनीतिक उद्देश्यों के साथ डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में घुसे नेतन्याहू के साथ में, उनमें से कुछ भी हासिल नहीं कर सके. यही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज 28 फरवरी के पहले पूरी तरह खुला हुआ था, इसमें फ्रीडम ऑफ़ नेविगेशन पर कोई रोकटोक नहीं थी, आपने बल्कि ईरान को समझा दिया कि होर्मुज को कैसे एक सामरिक टूल के तौर पर इस्तेमाल करना है."


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स:


    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    04:25 - सुर्खियां 

    22:00 - ईरान अमेरिका समझौता 

    48:00 - क्षेत्रीय दलों में फूट 

    01:12:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    01:18:20 - जिमख़ाना क्लब विवाद 

    01:52:20 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल 

    संपादन: हसन बिलाल


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 58 min
  • एनएल चर्चा 427: ईरान की जंग, भारतीय अर्थव्यवस्था और यूपी में करोड़ों की ठगी

    एनएल चर्चा के इस अंक में ईरान की अमेरिका और इज़राइल के साथ जंग के 100 दिनों, भारतीय अर्थव्यवस्था और यूपी में हुई करोड़ों की ठगी को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा सरकार ने डीजल बिक्री पर नई पाबंदियां लगाईं, आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेंगे, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा, भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2025-26 में 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान, टीएमसी में बगावत गहराई, 58 विधायकों के बाद 19 सांसदों के अलग गुट बनाने की चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक पद सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने, मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, पटना कोर्ट ने खान सर को फायरिंग मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी, ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत और एयर इंडिया फ्लाइट हादसे के एक साल बाद भी अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार जारी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “अमेरिका ने अपने हमले फिर तेज़ किए हैं और दूसरी ओर ट्रंप यह भी कह रहे हैं कि जंग खत्म हो गई है. अब बहुत तेज़ी से आपको अर्थव्यस्था पर और लोगों के जीवन पर असर दिखने लगा है अन्य देशों समेत भारत में भी.”


    इस विषय पर निरुपमा कहती हैं, “इस जंग की वजह से जो हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है, वह अभी दिखने लगेगा, हमें तो पहले ही हफ्ते में इस असर नज़र आने लगा था जब रसोई गैस की कमी हुई, जिसकी वजह से मज़दूरों का पलायन भी हुआ, अगर कोई शोध करे तो पता चलेगा कि हमें कितना नुकसान हो चुका है.”


    सुनिए पूरी चर्चटाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना

    2:55 - सुर्खियां

    19:00 - ईरान अमेरिका युद्ध

    01:11:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र

    1:20:10 - यूपी में हुई करोड़ों की ठगी

    01:52:04 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिएयहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


    निरुपमा सुब्रमण्यम 

    सीरीज - वैलेंडर 


    हृदयेश जोशी 

    उत्तर प्रदेश में हुई ठगी पर बसंत की रिपोर्ट 

    किताब - लौटूंगा उसी गुलाब तक 

    वीडियो जॉर्ज कार्लिन - देयर इज़ नो गॉड


    शार्दूल कात्यायन 

    किताब - द साइंस ऑफ़ रिवेंज लेख - कुड नेचर इटसेल्फ होल्ड द सोल्युशन टू क्लाइमेट चेंज


    आनंद वर्धन 

    उपन्यास - हाउस ऑफ़ मिस्टर बिस्वास किताब - पोस्ट अमेरिकन वर्ल्ड


    बसंत कुमार 

    सीरीज - वायरकार्ड स्कैंडल

    गाना - कचौड़ी गली


    विकास जांगड़ा

    नेटफ्लिक्स फिल्म- इनसाइड जॉब


    चर्चा में बीते हफ्तों में देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : सैफ अली एकराम

    संपादन: हसन बिलाल



    ा-


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    2 hr 5 min
  • छोटी चर्चा Episode 427

    एनएल चर्चा के इस अंक में ईरान की अमेरिका और इज़राइल के साथ जंग के 100 दिनों, भारतीय अर्थव्यवस्था और यूपी में हुई करोड़ों की ठगी को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, सीनियर रिपोर्टर बसंत कुमार और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.

    सुनिए -


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    21 min
  • छोटी चर्चा Episode 426

    एनएल चर्चा के इस अंक में विपक्ष में जारी उठापटक, तृणमूल कांग्रेस में ख़राब हालात समेत दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई 21 लोगों की मौत को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान एनडीटीवी के प्रबंध संपादक ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और द न्यूज़ मिनट की एडिटोरियल हेड पूजा प्रसन्ना ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.


    सुनिए-



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    22 min
  • एनएल चर्चा 426: हादसों की भेंट चढ़ती जिंदगियां, विपक्ष में जारी उठापटक और कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

    एनएल चर्चा के इस अंक में विपक्ष में जारी उठापटक, तृणमूल कांग्रेस में ख़राब हालात समेत दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई 21 लोगों की मौत को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने से 5 की मौत और 20 से ज्यादा घायल, दक्षिण दिल्ली सैदुलअजाब बिल्डिंग ढहने के मामले में मालिक करमबीर सेजवाल गिरफ्तार, डी.के. शिवकुमार ने ली कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, पश्चिम बंगाल विधानसभा में रितब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष और टीएमसी में गहराया टूटने का संकट, ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन विवाद के बीच सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह हटाए गए, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने का ऐलान, नेपाल के प्रधानमंत्री रबि लामिछाने की नरेंद्र मोदी से मुलाकात और सेंट पीटर्सबर्ग पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला आदि ख़बरें भी हफ्ते भर चर्चा में रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान एनडीटीवी के प्रबंध संपादक ऑनिंद्यो चक्रवर्ती और द न्यूज़ मिनट की एडिटोरियल हेड पूजा प्रसन्ना ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए शार्दूल कहते हैं, “तृणमूल कांग्रेस में इस वक़्त भयंकर उठापटक चल रही है, वह पार्टी जो विपक्ष में सबसे आगे खड़ी थी, उसका विपक्ष का नेता भी भाजपा सरकार के रहम ओ करम पर खड़ा है, जो चर्चाएं चल रहीं हैं, 80 में शायद दो तीन ही विधायक होंगे, जो भाजपा के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है.”


    विपक्ष और नई उभरती पार्टियों पर ऑनिंद्यो कहते हैं, “मेरा मानना है कि जो जनता है, वह बहुत सोचकर फैसला करती है, यह अब बदल गया है. आप देखिए क्या यह कॉकरोच जनता पार्टी उसी तरह है, जो आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन था. उस वक़्त भी कोई बड़ा मुख्यधारा का मीडिया इसे कवर करने नहीं गया था.”


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    4:00 - सुर्खियां 

    10:20 - बिखरती विपक्षी पार्टियां और उभरता नया विपक्ष 

    50:55- सलाह और सुझाव 

    52:26 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    54:31 - सिस्टम की ‘आग’ की भेंट चढ़ती जिंदगियां

    01:17:50 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए

    ऑनिंद्यो चक्रवर्ती

    वेब शो- स्पाइडर नॉयर

    पूजा प्रसन्ना

    किताब- आई एम ऑन द हिटलिस्ट

    न्यूज़ मिनट पॉडकास्ट साउथ सेंट्रल और लेट मी एक्सप्लेन

    रमन किरपाल 

    फीफा वर्ल्ड कप फिल्म

    सीरीज़ -तेहरान  

    नेचर डॉक्यूमेंट्री शो- सीक्रेट्स ऑफ बीज़

    शार्दूल कात्यायन  

    रिपोर्ट - “गेटिंग पैनिक अटैक्स”: कॉलेज डेडलाइन्स लूम विद स्टूडेंट्स ट्रैप्ड इन सीबीएसई केऑस

    सीबीएसई छात्र सार्थक सिद्धांत का इंटरव्यू

    मिनी सीरीज़ नेचर डॉक्यूमेंट्री- लाइफ इन द अंडरग्रोथ

    लेख- व्हाए बीज़ आर असेंशियल टू पीपल एंड प्लैनेट

    विकास जांगड़ा

    आस्था सव्यसाची की इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

    नेटफ्लिक्स फिल्म- मां बहन


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.

    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : सैफ अली एकराम

    संपादन: हसन बिलाल




    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 25 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,463 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners