NL Charcha

NL Charcha

By Newslaundry.comNews
Download on the App Store

NL Charcha episodes

  • छोटी चर्चा Episode 425

    एनएल चर्चा के इस अंक में सीबीएसई की आंसर शीट बदले जाने की बड़ी लापरवाही और इस पर सवाल उठाने वाले छात्र को ऑनलाइन 'पाकिस्तानी' कहे जाने के विवाद, पहाड़ों पर पीने के पानी के संकट और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट को दिल्ली जिमखाना क्लब पर जबरन पुलिसिया कब्जा नहीं किए जाने का आश्वासन दिए जाने को लेकर विस्तार से बात हुई.



    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और शिक्षा नीति और व्यवस्था सुधार विशेषज्ञ शाहनवाज़ ख़ान ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए- 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    21 min
  • एनएल चर्चा 424: युवाओं का व्यंग्यात्मक पलटवार 'कॉकरोच जनता पार्टी', इटली में मेलोडी और नॉर्वे में प्रेस की आज़ादी

    एनएल चर्चा के इस अंक में देश में जारी व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी और पीएम मोदी के विदेश दौरे के दौरान उपजे विवादों को लेकर विस्तार से बात हुई. 


    इसके अलावा इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम समिट और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन का स्थगन, न्यायपालिका पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को छह महीने की जेल, उपकर और पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल, हाईकोर्ट द्वारा मंदिर घोषित किए जाने के बाद धार की ऐतिहासिक भोजशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भोपाल की त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के साथ ही कोर्ट द्वारा शव को सुरक्षित रखने का निर्देश, बकरीद पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला कि गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि पर पूर्ण रोक आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रभाकर मिश्रा और आशुतोष भाद्वाज ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के साथ रिश्ता बेहद तल्ख़ है लेकिन फिर भी एक परंपरा के तौर पर, एक लोकतंत्र के तत्व के रूप में ही सही वह कभी मीडिया को तर्क नहीं करते भले ही गाली दें, लेकिन हमारे यहां मोदी के मामले में यह दिखता है कि यह पूरी तरह कट ऑफ़ है.”


    इस मुद्दे पर आशुतोष कहते हैं, “ऐसा कौनसा नेता है हिंदुस्तान में जिसपर मीडिया ने उसके कार्यकाल में उसकी आलोचना नहीं की, मैं मोदी के इस रवैय्ये को इस तरह से देखता हूं कि यह व्यक्ति भयंकर रूप से अहंकारी है, इनको मीडिया की ज़रूरत नहीं है. इनका काम ऐसे लोगों से चल जाता है, जो पूछते हैं आप आम कैसे खाते हैं.”


    सुनिए पूरी चर्चा-


    टाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    12:40 - सुर्खियां 

    17:00 - पीएम मोदी का विदेश दौरा 

    46:35 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    56:30 - व्यंग्यात्मक राजनीतिक अभियान कॉकरोच जनता पार्टी

    01:35:05 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए  


    प्रभाकर मिश्रा

    कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने में सावधानी बरतें


    आशुतोष भारद्वाज

    उपन्यास - लज़ार


    विकास जांगड़ा सीरीज़ - विमल खन्ना 

    डाक्यूमेंट्री - सोशल डिलेमा 


    अतुल चौरसिया

    कहानी - मारे गए गुलफाम 


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल

    संपादन: हसन बिलाल

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 40 min
  • छोटी चर्चा Episode 423

    एनएल चर्चा के इस अंक में नीट पेपर लीक, इसके कारण लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख और जवाबदेही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने व सोना न खरीदने जैसी अपीलों के पीछे छिपे आर्थिक दबावों और इसके तुरंत बाद आम जनता पर बढ़े महंगाई के बोझ को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार ताबीना अंजुम और हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन, संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए -


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    22 min
  • एनएल चर्चा 422: बंगाल में बदलाव और तमिलनाडु में राज्यपाल का अड़ंगा

    एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों, वहां की राजनीति, नतीजों के बाद जारी हिंसा, इंडिया गठबंधन के भविष्य और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा इस हफ्ते पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के आए नतीजे, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार के बाद राज्यपाल ने मंत्रिमंडल को किया बर्खास्त, नतीजों के बाद भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत, बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके बेटे निशांत कुमार ने एनडीए सरकार में मंत्री पद की शपथ ली, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नदियों में प्रदूषण को लेकर सरकार को कड़ी फटकार लगाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में कार्यवाही का बहिष्कार करने वाले आप नेताओं के लिए 'अमिकस क्यूरी' नियुक्त करने का फैसला किया, पंजाब में हुए धमाकों पर मुख्यमंत्री और डीजीपी के बयानों में नज़र आया भारी विरोधाभास, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने वाले बिल को मंजूरी दी, अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और वार्ताओं का दौर जारी और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के जवाब में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक वर्ष हुआ पूरा आदि ख़बरें भी चर्चा में रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और प्रकाश के रे ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “बंगाल में स्थायी कैरेक्टर और हिंसा का जो रूप जो हम देखते हैं, चुनाव के समय यह एकदम बर्बर तरीके से नज़र आता है. चाहे वह कम्युनिस्ट पार्टी के समय हो, टीएमसी या अब बीजेपी; हिंसा बंगाल में हमेशा स्थायी रूप से बनी रहती है, बस पार्टियां बदल जाती हैं, चेहरे वही रहते हैं. क्या यह वहां के समाज और राजनीति की पहचान ऐसी है?”


    इस विषय पर स्मिता कहती हैं, “बंगाल एक ऐसा राज्य है, जिसने एक बार नहीं दो बार विभाजन को झेला है, आज़ादी से पहले कई आंदोलनों की शुरुआत यहां से हुई. एक इतिहास रहा है यहां हिंसा का, लेकिन समझने वाली बात यह है कि बंगाल की जो हिंसा है, वह राजनीतिक है. यह किसी जाति या धर्म के खिलाफ नहीं है, जैसा कि हम अन्य राज्यों में देखते हैं. चिंता की बात यह है कि आज बंगाल से बहुत सी तस्वीरें ऐसी आ रही हैं, जो हमने पहले नहीं देखी हैं.”


    सुनिए पूरी चर्चा-  

    टाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    02:31 - सुर्खियां 

    11:06 - बंगाल में नतीजों के बाद हिंसा

    32:40 - ममता बनर्जी का इस्तीफे से इनकार 

    50:34 - INDIA गठबंधन का भविष्य

    01:09:00 - सब्सक्राइबर्स के पत्र 

    01:12:50 - तमिलनाडु में सरकार बनाने की रार

    01:25:28 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाएप्रकाश के रे 

    किताब - द रेवोल्यूशनिस्ट 

    फिल्म - माइकल 


    स्मिता शर्मा 

    वीडियो - Saudi UAE Rivalry- क्या अमेरिका पर निर्भर रहेगा खाड़ी क्षेत्र? OPEC से क्यों निकला UAE? Iran War

    ईरान से द रेड माइक की ग्राउंड रिपोर्ट 

    स्मिता शर्मा का यूट्यूब चैनल 


    विकास जांगड़ाएनसीआरबी की रिपोर्ट 

    डाक्यूमेंट्री - लिबरेटेड 


    अतुल चौरसिया

    विजय का इलेक्शन सांग 


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.

    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल

    संपादन: हसन बिलाल

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 32 min
  • छोटी चर्चा Episode 422

    एनएल चर्चा के इस अंक में पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों, वहां की राजनीति, नतीजों के बाद जारी हिंसा, इंडिया गठबंधन के भविष्य और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र आरलेकर को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और प्रकाश के रे ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए-  


    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    17 min
  • छोटी चर्चा Episode 421

    एनएल चर्चा के इस अंक में 'रिक्यूज़ल विवाद' पर विस्तार से बात हुई, जिसमें जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आबकारी मामले से हटने से इनकार कर दिया और जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उनकी कोर्ट में पेश होने से मना कर दिया. इसके अलावा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर चिंताओं पर भी विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफ़ेसर फैज़ान मुस्तफ़ा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए - 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    18 min
  • एनएल चर्चा 421: रिक्यूज़ल विवाद पर कानूनी रार, केजरीवाल का बहिष्कार और निकोबार परियोजना का असली सच

    एनएल चर्चा के इस अंक में 'रिक्यूज़ल विवाद' पर विस्तार से बात हुई, जिसमें जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने आबकारी मामले से हटने से इनकार कर दिया और जवाब में अरविंद केजरीवाल ने उनकी कोर्ट में पेश होने से मना कर दिया. इसके अलावा ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर चिंताओं पर भी विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते की अन्य बड़ी सुर्ख़ियों की बात करें तो दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई एफआईआर रद्द करने की याचिका से खुद को अलग किया, गुजरात नगर निगम चुनावों में भाजपा ने किया सभी 15 सीटों पर कब्जा, चुनावी मैदान में एग्जिट पोल्स ने असम-बंगाल में भाजपा और दक्षिण में डीएमके व यूडीएफ की जीत का अनुमान जताया, सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच पर नए निर्देश देने से इनकार करते हुए एक अन्य मामले में दुष्कर्म पीड़िता को 30 हफ्ते के गर्भपात की अनुमति देकर 'शारीरिक स्वायत्तता' के अधिकार को बरकरार रखा, राहुल गांधी ने ग्रेट निकोबार परियोजना को 'विनाशकारी अपराध' बताया है, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से 9 पर्यटकों की मौत, देश के विभिन्न राज्यों में आंधी-बारिश के कारण हादसों में 32 लोगों ने जान गंवाई, अन्य घटनाक्रमों में, श्रीलंका में 110 किलो गांजे के साथ 22 बौद्ध भिक्षुओं की गिरफ्तारी, मणिपुर में 12 अवैध बंकरों का ध्वस्तीकरण और ओडिशा में एक बुजुर्ग द्वारा बैंक के बाहर बहन के अवशेष ले जाने की झकझोर देने वाली खबरें प्रमुख रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान प्रोफ़ेसर फैज़ान मुस्तफ़ा और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा मामले से चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “न्यायिक विमुखता यानी रिक्यूज़ल का कांसेप्ट है क्या जिसमें यह पूरी स्थति खड़ी हुई और अब अरविंद केजरीवाल ने इसे एक राजनीतिक मुद्दा बना दिया है और कहा है कि वे सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे?”



    इस विषय पर फैज़ान कहते हैं, “यह रिक्यूज़ल का लॉ जो सुप्रीम कोर्ट ने डेवेलप किया था अब कोर्ट खुद उसके खिलाफ जा रहा है. अक्सर न्यायाधीश जब रेक्यूज़ कर रहे हैं वह भी सवाल खड़े करता है और जब नहीं रेक्यूज़ कर रहे हैं उसपर भी प्रश्नचिह्न है. इस मामले में दोनों पक्षों ने न्यायिक प्रणाली को नुकसान पहुंचाया है.”.

    सुनिए पूरी चर्चा- 

    टाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना 

    04:25 - सुर्खियां 

    19:12 - रिक्यूज़ल विवाद

    52:00 - ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट

    01:15:15 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए.

     

    फैज़ान मुस्तफ़ा

    किताब - एन एक्सीडेंटल लॉयर 


    हृदयेश जोशी

    लेख - व्हाय किशोर पारेख्स फोटो जर्नलिज्म इज़ स्पेशली रेलेवेंट इन द एरा ऑफ कंट्रोल्ड, क्यूरेटेड इमेजेस 


    आनंद वर्धन

    शोध - सैटेलाइट इमेजरी रिवील्स इंक्रीजिंग वोलाटिलिटी इन ह्यूमन नाइट-टाइम एक्टिविटी 

    फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी पंचलैट 


    अतुल चौरसिया

    वीडियो - ग्रेट निकोबार पर छाया संकट 


    विकास जांगड़ा लेख - हाउ रेजिडेंशियल सेग्रीगेशन शेप्स पब्लिक हेल्थ एक्सेस इन इंडिया 


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल

    संपादन: हसन बिलाल



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 28 min
  • छोटी चर्चा Episode 420

    एनएल चर्चा में इस हफ्ते मणिपुर हिंसा और बंगाल में जारी चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार रूही तिवारी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में प्रधान संपादक रमन किरपाल, और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए - 



    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    20 min
  • छोटी चर्चा Episode 419

    एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    सुनिए- 

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    18 min
  • एनएल चर्चा 419: नोएडा श्रमिक आंदोलन और दक्षिण बनाम उत्तर भारत का परिसीमन विवाद

    एनएल चर्चा में इस हफ्ते कम वेतन और ख़राब कामकाजी परिस्थितियों को लेकर नोएडा में मज़दूरों के प्रदर्शन और लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक, जिसके अंतर्गत परिसीमन व महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है, जिसे लेकर विस्तार से बात हुई.


    इसके अलावा सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ और वे ऐसा करने वाले पहले भाजपा नेता बने, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने नए हलफनामे में जज के बच्चों का नाम लेकर उनके हटने की मांग की, ईडी ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छापेमारी की जिसका स्वामित्व आप सांसद के पास है, नोएडा विरोध प्रदर्शन में अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के आरोप में 350 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए, नोएडा डीएम ने शांति की अपील करते हुए वेतन वृद्धि के उपायों की घोषणा की, छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 14 लोगों की मौत और 19 घायल हुए और टीसीएस नासिक मामले में आईटी कर्मचारी संगठन ने श्रम मंत्रालय से संपर्क कर पॉश अनुपालन ऑडिट की मांग की आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.


    इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान सेवानिवृत्त डिप्टी चीफ श्रम आयुक्त अभिजीत कुमार और वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में स्तंभकार आनंद वर्धन और विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.


    चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “मज़दूरों की जो मांगे हैं, उसमें सबसे बड़ी मांग न्यूनतम वेतन 20 हज़ार तक करने और कामकाज का समय 8 घंटे तक सीमित करना शामिल है, जो श्रम क़ानून हैं, जिसमें मज़दूरों के अधिकारों की सुरक्षा के सभी प्रावधान हैं लेकिन प्राइवेट सेक्टर जो आज के समय में सबसे ज़्यदा नौकरी दे रहा है वहां इन अधिकारों की सबसे ज़्यादा अनदेखी की जाती है. ऐसा क्यों है?”


    इस विषय पर अभिजीत कहते हैं, “श्रम क़ानून में जो प्रावधान हैं, इन्हें लागू करवाने के लिए श्रम विभाग में निरीक्षकों की नियुक्ति होती है ताकि वह समय समय पर अपने अधिकार क्षेत्र का निरीक्षण करें लेकिन जो नया लेबर कोड आया है, उसके तहत निरीक्षक बिना किसी आदेश के स्वयं निरीक्षण नहीं कर सकते.”


    सुनिए पूरी चर्चा - 


    टाइमकोड्स:

    00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना

    03:10 - सुर्खियां

    08:35 - नोएडा मज़दूर प्रोटेस्ट

    55:40 - लोकसभा का विशेष सत्र

    01:20:24 - सलाह और सुझाव


    नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.


    पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए


    अभिजीत कुमार 

    लेबर कोड गाइडलाइन्स 

    हृदयेश जोशी 

    महिला आरक्षण से जुड़े लेख पढ़ेंकिताब - प्राइस ऑफ़ इनक्वॉलिटी 

    आनंद वर्धन 

    कविता - लोहे का स्वाद

    किताब - द इंडियन कॉन्स्टीट्यूशन 

    अतुल चौरसिया 

    वीडियो - हार्श रियलिटी ऑफ़ नोएडा फैक्टरीज़विकास जांगड़ा 

    सीरीज़ -चिरैय्या 

    लोकसभा में जारी बहस देखें 


    चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.


    ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा

    प्रोडक्शन : हसन बिलाल

    संपादन: हसन बिलाल


    पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं. इस बार की चुनावी कवरेज एक बड़ा और दो-तीन टीमों का साझा प्रयास है: श्रीनिवासन जैन विशेष इंटरव्यूज़ और ज़मीनी रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं; 'द न्यूज़ मिनट' दक्षिण भारत से आपको हर सियासी अपडेट देगा और 'अनदर इलेक्शन शो' के साथ-साथ हमारे रिपोर्टर, बंगाल और असम की गहराई से पड़ताल करेंगे. इन कहानियों को आप तक लाने में हमारे चुनावी सेना प्रोजेक्ट को सहयोग करें.

    Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

    1 hr 28 min

About NL Charcha

From the publisher's feed

हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry:

More shows like NL Charcha

NL Hafta by Newslaundry.com

NL Hafta

81 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

156 Listeners

3 Things by Express Audio

3 Things

56 Listeners

The Awful & Awesome Entertainment Wrap by Newslaundry.com

The Awful & Awesome Entertainment Wrap

49 Listeners

Daily Dose by Newslaundry.com

Daily Dose

28 Listeners

Reporters Without Orders by Newslaundry.com

Reporters Without Orders

25 Listeners

Bharatiya Junta Podcast by The Bharatiya Junta Podcast

Bharatiya Junta Podcast

47 Listeners

ThePrint by ThePrint

ThePrint

87 Listeners

In Focus by The Hindu by The Hindu

In Focus by The Hindu

38 Listeners

The Internet Said So by Varun Thakur

The Internet Said So

107 Listeners

Highway On My Podcast by Newslaundry.com

Highway On My Podcast

16 Listeners

Newslaundry Interviews by Newslaundry.com

Newslaundry Interviews

4 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

289 Listeners

Anurag Minus Verma Podcast by anurag minus verma

Anurag Minus Verma Podcast

31 Listeners

Let's Talk About by Newslaundry .com

Let's Talk About

2 Listeners

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar) by BBC Hindi Radio

दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर (Dinbhar)

13 Listeners

Empire: World History by Goalhanger

Empire: World History

2,463 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

93 Listeners

South Central by The News Minute

South Central

3 Listeners