
Sign up to save your podcasts
Or


एनएल चर्चा में इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते और असम व पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार निरुपमा सुब्रमण्यम और अफरीदा हुसैन ने हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से चर्चा में विकास जांगड़ा शामिल हुए. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा ईरान द्वारा अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज कर सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाना, संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष का प्रभाव लंबे समय तक रहने की संभावना पर बयान देना, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची का भारत समेत अपने अन्य मित्र देशों के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को खोलना, सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान करना आदि खबरें की इस हफ्ते की सुर्खियां बनीं.
हफ्ते की अन्य सुर्खियों में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए द्वारा सीट बंटवारे का ऐलान, बीजेपी द्वारा कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप केस की पीड़िता की मां को पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाना, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद यूएनआई के दफ्तर को सील किया जाना और बालेंद्र शाह द्वारा नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना शामिल है.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के संरक्षण विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल पूछते हैं, “पहले के मुकाबले अब बिना किसी खास चर्चा के बिलों को पारित कर दिया जाता है. यह कितनी चिंताजनक स्थिति है और इसमें सुधार करना कितना सही है?.”
इसके जवाब में निकिता कहती हैं, “देश में डाटा शेयरिंग प्रोटोकॉल के कमजोर होने के कारण सर्जरी के दौरान दी गई जानकारी के लीक होने की चिंता है. इसके अलावा साल 2019 के नालसा के निर्णय के खिलाफ होने की वजह से लोकसभा में विपक्ष और सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने इस बिल को वापस लेने की बात की, हालांकि, उसे नज़रअंदाज करते हुए इस बिल को दोनों सदनों में पारित किया गया है.”
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
03:48 - सुर्खियां
18:48 - संसद में पारित ट्रांसजेंडर विधेयक पर चर्चा
53:49 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
58:04 - सुप्रीम कोर्ट का धर्म परिवर्तन पर एससी का दर्जा समाप्त करने का फैसला
1:12:45 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
स्मिता शर्मा
अनीश गावंडे और नाज़ जोशी के साथ बातचीत
विलियम डेलरिम्पल का किम घैटस के साथ पॉडकास्ट
शार्दूल कात्यायन
दयानिता सिंह की किताब- माय सेल्फ मोना अहमद और लेटर्स टू अ यंग पोएट
न्यूज़लॉन्ड्री पर लेख
निकिता सोनावने
जेसिका हींचि की किताब- गवर्निंग जेंडर एंड सेक्सुअलिटी इन कॉलोनियल इंडिया
नीमा हसन की कविताएं
अतुल चौरसिया
बसंत कुमार की रामनाथ गोयनका से सम्मानित रिपोर्ट
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद के दोनों सदनों से पारित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण संबंधी संशोधन विधेयक और सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, बौद्ध और सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म अपनाने वालों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त करने के फैसले पर विस्तार से बात हुई.
इस बार चर्चा में बतौर मेहमान वकील एवं द क्रिमिनल जस्टिस एंड पुलिस अकाउंटेबिलिटी प्रोजेक्ट की को-फाउंडर निकिता सोनावने और अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के दायरे से भारत में गहराते ऊर्जा संकट और बीते हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए तीन हादसों पर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हृदयेश जोशी ने हिस्सा लिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रधान संपादक रमन किरपाल, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते पश्चिमी एशिया में युद्ध के चलते भारत में उपजे ऊर्जा संकट और होली पर हुए विवाद के बाद उत्तम नगर में हुई हत्या को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार कल्लोल भट्टाचार्य और ज्योत्सना मोहन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी युद्ध और बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और जेएनयू की पूर्व प्रोफ़ेसर अनुराधा चिनॉय शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बरी, एनसीएईआरटी की एक किताब पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल दौरे को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता सुमिता हज़ारिका शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद और राज्य सरकारों द्वारा चुनाव से पहले दी जाने वाली रेवड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर आभा देव शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
From the publisher's feed
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

81 Listeners

156 Listeners

56 Listeners

49 Listeners

28 Listeners

25 Listeners

47 Listeners

87 Listeners

38 Listeners

107 Listeners

16 Listeners

4 Listeners

289 Listeners

31 Listeners

2 Listeners

13 Listeners

2,463 Listeners

10 Listeners

93 Listeners

3 Listeners