
Sign up to save your podcasts
Or


एनएल चर्चा में इस हफ्ते सरकार द्वारा मनरेगा की जगह लाई गई नई योजना, केरल फिल्म फेस्टिवल में कुछ फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक और बांग्लादेश में हिंसा को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा, दयाशंकर मिश्रा और पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक अन्ना एम.एम. वेट्टिकाड शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
पूरी चर्चा सुनिया हमारी वेबसाइट और ऐप पर
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते संसद में वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह, चुनाव सुधार और एसआईआर पर हुई चर्चा समेत इंडिगो संकट को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सरकार ने इंडिगो को अपनी उड़ान संख्या 10 फीसदी घटाने के लिए कहा, गोवा के एक नाईट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत, कर्नाटक सरकार द्वारा माहवारी के दौरान एक दिन की छुट्टी के प्रावधान वाले नोटिफिकेशन पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई रोक, मध्यप्रदेश के किसानों में खाद की कमी को लेकर चिंता और विरोध प्रदर्शन, केरल में चलती गाड़ी में अभिनेत्री से यौन शोषण की साज़िश के मामले में अभिनेता दिलीप बरी, पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार ने तीन साल बाद सशर्त मनरेगा योजना शुरू करने का दिया आदेश, एक रिपोर्ट के अनुसार- नवंबर के बाद ग़ाज़ियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाने का इशारा किया, मेक्सिको ने भारत पर 50% तक अपने कर बढ़ाए और धुरंधर फिल्म के रिव्यूज़ को लेकर फिल्म समीक्षक निशाने पर आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और बीबीसी हिंदी की वीडियो हेड सर्वप्रिया सांगवान शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते केंद्र सरकार द्वारा सभी भारतीयों के फ़ोन में संचार साथी एप प्री इंस्टॉल करने के आदेश, रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन के भारत दौरे और रुपये में हुई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अंशुमान तिवारी, कादंबिनी शर्मा और तक्षशिला इंस्टीट्यूशन के ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी (टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी) प्रोग्राम की असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर अन्वेषा सेन शामिल हुईं. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते कई राज्यों में जारी एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल बीएलओ की मौतों और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पूरा होने पर धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, स्वतंत्र पत्रकार पीयूष रॉय और स्निग्धेंदु भट्टाचार्य शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने, 18 नवंबर को आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादियों समेत कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा एवं उसकी पत्नी राजे का एनकाउंटर और लाल क़िला के पास हुए ब्लास्ट के बाद श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में हुए धमाके में नौ लोगों की मौत और 27 पुलिसकर्मी समेत 32 घायल होने लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य विधानसभाओं में पारित विधेयकों को मंजूरी देने के संबंध में राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के लिए अपने पूर्व के फैसले को पलटते हुए कोई समयसीमा तय नहीं करने का फैसला देना, केरल एवं पश्चिम बंगाल में एसआईआर से प्रक्रिया से जुड़े बीएलओ का आत्महत्या करना, कांग्रेस द्वारा एसआईआर के विरोध में रामलीला मैदान में धरने की घोषणा करना, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मोहम्मद अख़लाक़ की लिंचिंग के आरोपियों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की अर्जी दायर करना और अंतर्राष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मृत्युदंड की सज़ा सुनाना आदि ख़बरें भी हफ्तेभर की सुर्खियों में शामिल हैं.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका रूही तिवारी और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से संपादकीय निदेशक मनीषा पांडे, सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल चौरसिया ने रूही तिवारी से उनकी किताब का संदर्भ लेते हुए पूछा कि बिहार में जिस तरह से कहा गया कि एनडीए खासकर नीतीश की सफलता के पीछे महिला केंद्रित योजनाएं हैं, और वह खुद भी बीते सालों से जाति, धर्म और परिवार के दबाव से उठकर खुदमुख्तारी से वोट कर रही हैं, ऐसे में आपकी किताब इसे कैसे देखती है?
इसके जवाब में रूही कहती हैं, “साल 2014 से राष्ट्रीय स्तर पर इसकी चर्चा होती है कि महिलाएं एक वोट बैंक के तौर पर मौजूद हैं लेकिन कहीं न कहीं हम पूरी तरह से इस मुद्दे को समझते नहीं हैं कि महिला मतदाता क्यों वोट दे रही है और सरकार से उनकी क्या उम्मीदें हैं. इसलिए मुझे ऐसा लगा कि कोई इस बारे में थोड़ा रिसर्च करके लिखे कि आखिर एक महिला मतदाता चाहती क्या हैं और वो कैसे अपना वोट देती हैं. क्या उनकी पहचान महिला की है, जाति के तौर है या फिर धर्म भी उसमें कहीं शामिल है.
सुनिए पूरी चर्चा
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
04:05 - सुर्खियां
09:04 - अखलाक की लिंचिंग पर यूपी सरकार का फैसला
16:51- रूही तिवारी की किताब और महिला वोटर पर बातचीत
36:29 - सब्सक्राइबर के पत्र
40:00 - कुख्यात माओवादी माडवी हिडमा और पत्नी राजे का एनकाउंटर
01:03:18 - दिल्ली ब्लास्ट के श्रीनगर से जुड़ते तार
01:21:11 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: सत्येंद्र कुमार चौधुरी
प्रोडक्शन : सैफ अली एकराम
संपादन: हसन बिलाल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
इस हफ्ते की चर्चा में बिहार के चुनावी नतीजों पर विस्तार से बात की गई. यूट्यूब पर लाइव हुई इस बातचीत में नतीजों से पहले उठने वाले सवालों जैसे दो दशकों से ज़्यादा और सबसे लंबे वक्त तक बिहार के मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने वाले नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? क्या जातीय समीकरण, हर घर सरकारी नौकरी और 'वोट-चोरी' जैसे मुद्दों के सहारे इंडिया गठबंधन कुर्सी तक पहुंच पाएगा? क्या एनडीए बेरोजगारी, पलायन और सत्ता-विरोधी लहर जैसी चुनौतियों को पार कर सत्ता में वापसी कर पाएगी? या फिर जन सुराज पार्टी के जरिए प्रशांत किशोर जैसे नए खिलाड़ी बिहार की सत्ता में कोई जगह बना पाएंगे? और सबसे महत्वपूर्ण बात नीतीश कुमार का भविष्य क्या होगा? आदि को लेकर लाइव चर्चा हुई.
इस बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार कादंबिनी शर्मा और हृदयेश जोशी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन, रिपोर्टर बसंत कुमार और स्तंभकार आनंद वर्धन ने चर्चा में हिस्सा लिया. न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने इस लाइव चर्चा का संचालन किया.
महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त के बारे में अतुल चौरसिया ने कहा, “गठबंधन की अपनी कई असुरक्षाएं हैं.यह जो बड़ी हार हुई है यह एकदम से नहीं हुई है. इनकी ओछी राजनीति है जो इन्हें लगातर हार की तरफ धकेल रही है. एक तरफ इतना संगठित ढांचा है तो दूसरी तरफ यह बिखरा हुआ गठबंधन.”
इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कादम्बिनी कहती हैं, “बिहार में ग्राउंड पर यह तो ज़रूर लग रहा था कि जीतेगा एनडीए लेकिन 202 का जो आंकड़ा निकलकर आया है यह नहीं लग रहा था.”
सुनिए पूरी चर्चा -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी वोटर के नाम शामिल होने के आरोपों और बिहार में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी और ‘मैं’ मीडिया के संस्थापक तंज़ील आसिफ शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी वोटर के नाम शामिल होने के आरोपों और बिहार में जारी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा बिहार में पहले चरण का विधानसभा चुनाव हुआ संपन्न, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए ट्रेन हादसे में 11 लोगों की मौत, मिर्ज़ापुर में हुए एक अन्य ट्रेन हादसे में पटरियों पर उतरते यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए जिसमें 6 लोगों की मौत, मेघालय के मुख्यमंत्री, बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और पूर्व कांग्रेस नेता ने मिलकर एक नया दल बनाने की घोषणा की, उत्तर भारत में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को एफिडेविट दाखिल कर अपना एक्शन प्लान बताने के लिए कहा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी आने के बाद दिल्ली समेत कई हवाई अड्डों की उड़ानें हुईं प्रभावित, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया और भारतीय मूल के ज़ोहरान ममदानी बने न्यूयोर्क के नए मेयर आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार नितिन सेठी और ‘मैं’ मीडिया के संस्थापक तंज़ील आसिफ शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल कहते हैं, “वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीसरी बार आरोप लगाया है और चुनाव आयोग का इस पर जो रवैया है वह बेहद चिंताजनक है.”
इस मुद्दे पर नितिन कहते हैं, “आप देश की किसी पॉलिटिकल पार्टी पर ज़िम्मेदारी छोड़ रहे हैं कि वह वोटर रोल की जांच करे तो चुनाव आयोग का क्या काम है. चुनाव आयोग का यह रवैया बेहद तर्कहीन है.”
सुनिए पूरी चर्चा -
टाइमकोड्स:
00:00 - इंट्रो और ज़रूरी सूचना
03:40 - सुर्खियां
26:30 - वोट चोरी के आरोप
01:02:05 -बिहार चुनाव का अंतिम चरण
01:40:36 - सल का अंतिम चरण
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोडक्शन : हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
बिहार चुनाव से जुड़े हमारे इस सेना प्रोजेक्ट में योगदान देकर बिहार के लिए नई इबारत लिखने वाले इन चुनावों की कहानियां आप तक लाने में हमारी मदद करें.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब को लेकर उठे विवाद, दिल्ली सरकार द्वारा क्लाउड सीडिंग के जरिए कृत्रिम बरसात की असफल कोशिशों और बिहार चुनाव पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा दिल्ली में ग्रैप का दूसरा चरण लागू, बिहार में महागठबंधन और एनडीए ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, मुंबई में 17 बच्चों को एक व्यक्ति ने बनाया बंधक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाक़ों में चक्रवात मोंथा से भारी नुकसान, बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों में एसआईआर की शुरुआत और भारत एव चीन के बीच सीधी उड़ानें दोबारा हुईं जारी आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, भवरीन कंधारी और पत्रकार उमेश के राय शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन, प्रमुख संपादक रमन किरपाल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा में इस हफ्ते दिवाली की आतिशबाजी के बाद बद से बदतर हालत में पहुंची दिल्ली की हवा और बिहार चुनाव की सरगर्मियों को लेकर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा दिवाली के बाद उत्तर भारत के 16 शहरों की हवा बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंची, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने उम्मीदवार किए घोषित, विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लेह हिंसा में हुई मौतों की पड़ताल के लिए गृह मंत्रालय ने की न्यायिक जांच की घोषणा, ग्वालियर में एक क़स्बे के सरकारी अस्पताल में एंटीबायोटिक में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद दवा का स्टॉक सील, छत्तीसगढ़ के बस्तर में 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर, सोशल मीडिया से कंटेंट हटाने के आदेशों पर आईटी एक्ट के नियमों में बदलाव, आंध्र प्रदेश के कुरनूर ज़िले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगी आग में करीब 20 लोगों की मौत और जापान में पहली महिला प्रधानमंत्री का हुआ चुनाव आदि ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार स्मिता शर्मा और द कारवां पत्रिका के वरिष्ठ सह संपादक विष्णु शर्मा शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से स्तंभकार आनंद वर्धन और सह संपादक शार्दूल कात्यायन ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सुनिए -
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
From the publisher's feed
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

81 Listeners

156 Listeners

56 Listeners

49 Listeners

28 Listeners

25 Listeners

47 Listeners

87 Listeners

38 Listeners

107 Listeners

16 Listeners

4 Listeners

289 Listeners

31 Listeners

2 Listeners

13 Listeners

2,463 Listeners

10 Listeners

93 Listeners

3 Listeners