
Sign up to save your podcasts
Or


आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे पहले breakup के बारें में. School farewell में ऐसा क्या ख़ास होता है जो ज़िन्दगी भर याद रहता है वो दिन, पहला प्यार और पहला breakup क्यों special होता है? और ये phase आना क्यों ज़रूरी होता है? जानेंगे आज के एपिसोड में
पिछले एपिसोड में मोहम्मद अरशद ने बात की उन दिनों की जब स्कूल में पिकनिक हमारे लिए बहुत important हुआ करती थी , उसी एपिसोड को आगे बढ़ाते हुए आज अरशद बात करेंगे ऋतिक और प्रेरणा के बारे में, कैसे सूरज नाम का एक लड़का उनकी लव स्टोरी को डुबा देता है, क्या है पूरी कहानी जानते है आज के एपिसोड में |
आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करने वाले हैं उन दिनों की जब स्कूल में पिकनिक की dates announce होती थी और हम सब ख़ुशी से झूम उठते थे। पिकनिक जाते वक़्त sports sir की इंग्लिश की कहानियाँ, बस में अंताक्षरी के किस्से, अपनी crush के साथ बस में खाना share करना, ऐसे और भी बहुत सारे मज़ेदार किस्से आज के इस एपिसोड में ताज़ा होने वाले हैं
आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करने वाले हैं उन दिनों की जब ईद पर नया कुरता पहनने की ख़ुशी अलग होती थी, और बात करेंगे अब्दुल की जिसकी कहानी हम सब ने स्कूल में पड़ी थी । अब्दुल एक 10 साल का लड़का था, जिसके माँ बाप नहीं थे, कैसे वो दादी से मिली हुई ईदी को मेले के झूलों में नहीं ख़र्च करता है, क्या करता है वो उन पैसों का आइए जानते है आज के एपिसोड में.
आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करने वाले हैं बचपन की छोटी-मोटी ज़िम्मेदारियों के बारे में। वो मम्मी-पापा का कूलर में घास डालने और पानी भरने की ज़िम्मेदारी सौंपना, और फिर बदले में आम-पन्ना देना। वो झुलसती-चिपचिपी गर्मी की रातों में लाइट चली जाना और बच्चों का मोहल्ले में हुड़दंग मचाना, ये कुछ ऐसी यादें हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता, केवल संजो के रखा जा सकता है। और अरशद आज उन्हीं यादों को दोबारा आपके ज़हन में ताज़ा करने आये हैं रिवर्स गियर के इस एपिसोड में।
आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे उन दिनों की जब मोहल्ले में एक ही कलर टीवी हुआ करता था। पूरा मोहल्ला शाम को उसी घर में जमा रहता था, क्या होता है जब गुड्डू के घर से टीवी देखने वाले लोगों की भीड़ उसके दुश्मन संजू के घर चली जाती है, जानते है आज के एपिसोड में
आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे उन दिनों की जब टिफ़िन बॉक्स इंटरवल से पहले ही खत्म हो जाया करते थे , और जानेंगे एक ऐसे स्टूंडेंट का किस्सा जिसको किसी भी हाल में क्लास का मॉनिटर बनना था, वो क्या तिगड़म लगाता है क्लास मॉनिटर बनने के लिए जानते है आज के एपिसोड में
आज के रिवर्स गियर के इस एपिसोड में मोहम्मद अरशद बात करेंगे बचपन और आज के रमज़ान की और कितने अलग हैं दोनों। जहाँ आज लोग अपने गुनाहों की माफ़ी और इबादत के लिए रोज़ा रखते हैं वहीँ बचपन में हम सब सिर्फ इफ्तार यानि की शाम के खाने के इंतज़ार में रोज़े रखा करते थे। अरशद आज एक कहानी सुनाएंगे एक बच्ची और उसके पहले रोज़े की। सुनिए ये खूबसूरत कहानी रिवर्स गियर पर।
From the publisher's feed

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners