यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 08 मई 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:

    • लेबनान में लागू नाज़ुक युद्धविराम के बावजूद, लोगों की हत्याओं व विस्थापन का सिलसिला जारी.
    • तेल की बढ़ती क़ीमतों ने फिर उजागर किया प्लास्टिक और जीवाश्म ईंधन के बीच का सम्बन्ध.
    • अटलांटिक महासागर में एक क्रूज़ जहाज़ पर फैला हंटावायरस प्रकोप, WHO ने कहा, यह कोविड जैसी किसी नई महामारी की शुरुआत नहीं.
    • संयुक्त राष्ट्र ने की प्रवासन समझौते पर प्रगति की समीक्षा, भारत के ‘e-Migrate’ मॉडल की सराहना और प्रवासी अधिकारों पर ज़ोर. 
    • दुनिया भर में लगभग 3 अरब लोग पर्याप्त आवास से वंचित, आगामी विश्व शहरी मंच के 13वें सत्र में होगी चर्चा.
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 01 मई 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ:

    • मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी हिंसक युद्ध और होर्मुज़ समुद्री मार्ग में व्यवधान का आर्थिक असर दुनिया भर में, लेबनान में और बिगड़ रहे हैं मानवीय हालात.
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक का भारत दौरा, मुश्किल भरे दौर में एकजुटता की की अपील.
    • नागरिकों की ख़ुशहाली के बारे में क्यों दिया जाता है – भूटान का उदाहरण. बताएंगे - भूटान में यूएन रैज़िडैंट कोऑर्डिनेटर – गौरव रे.
    • दुनिया भर में सैन्य बजटों में हो रही है बेतहाशा वृद्धि, इससे - लोगों के विकास का अधिकार किस तरह होता है प्रभावित.
    • सऊदी अरब में 'शोषणकारी कफ़ाला' व्यवस्था को समाप्त करने की अपील, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, गरिमा और अधिकार सुनिश्चित करने पर बल.
     
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अप्रैल 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • दुनिया भर में सबसे अधिक भूख, सिमटी कुछ चुनिन्दा युद्धग्रस्त देशों में.
    • लेबनान में इसराइली हमलों से मानवाधिकारों के गम्भीर उल्लंघन पर चिन्ता, हिज़बुल्लाह के हमलों से भी अन्तरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून का उल्लंघन.
    • मध्य पूर्व में संकट से तेल व गैस के बाद अब खनिजों की भारी कमी, देशों के बीच मची होड़.
    • कामकाज के लम्बे घंटे, रोज़गार की असुरक्षा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे जोखिमों के कारण, हर साल हो जाती है लगभग 9 लाख लोगों की मौत.
    • तेज़ गति से भागती कृत्रिम बुद्धिमत्ता - यानि AI पर - क्यों है नियम रूपी लगाम कसे जाने की ज़रूरत.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अप्रैल 2026

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • लेबनान में कई सप्ताह से धधक रहे हिंसक टकराव पर विराम की घोषणा, यूएन महासचिव ने किया स्वागत
    • स्वास्थ्य सेवाओं पर भीषण दबाव, बच्चों के लिए जोखिम, विस्थापित आबादी के लिए गहरी पीड़ा 
    • सूडान में गृहयुद्ध के तीन वर्ष, आम नागरिकों की विशाल आवश्यकताएँ, बर्लिन में एकजुटता सम्मेलन 
    • रॉकेट से होने वाला उत्सर्जन और अन्तरिक्ष में फैलता प्रदूषण बढा रहा है चिन्ताएँ
    • संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया शुरू, कुछ दिलचस्प जानकारी
    • और, यूएन में युवा फ़ोरम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुँची भारत की युवा कार्यकर्ता के साथ बातचीत 
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 10 अप्रैल 2026

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • मध्य पूर्व में अमेरिका व ईरान के दरम्यान युद्धविराम की घोषणा के बाद, कुछ शान्ति के आसार, मगर तनाव और भ्रम अब भी बरक़रार. शनिवार को पाकिस्तान में होने वाली है बातचीत.
    • सूडान में भीषण युद्ध को हो रहे हैं तीन वर्ष, जिस दौरान हुई है भयावह क्रूरता और यौन हिंसा. लाखों लोग अब भी विस्थापित.
    • अतीत की तुलना में महिलाओं का औसत जीवन हुआ लम्बा मगर स्वास्थ्य कसौटी पर हालात अब भी बहुत अच्छे नहीं, आख़िर क्या हैं कारण.
    • पृथ्वी पर जीवन के लिए अत्यन्त ज़रूरी – पानी की अहमियत को आख़िर इनसान क्यों नहीं समझ पा रहा है.
    • कहावत है कि Health is Wealth यानि स्वास्थ्य ही असली सम्पदा है मगर फिर लोग क्यों हैं बेपरवाह.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 3 अप्रैल 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व युद्ध का दायरा फैलने और इसके गम्भीर वैश्विक प्रभावों के बारे में जताई गहरी चिन्ता, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप समाधान निकाले जाने पर ज़ोर.  
    • मध्य पूर्व युद्ध ने तेल व गैस जैसे ऊर्जा साधनों की आपूर्ति पर डाला गम्भीर असर, दक्षिण एशिया क्षेत्र भी अछूता नहीं. ऐसे में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे अक्षय साधनों की तरफ़ बढ़त के लिए बढ़ रही है हिमायत.
    • मुख्य रूप से फ़लस्तीनियों के लिए, मृत्युदंड का प्रावधान करने वाले इसराइली क़ानून को रद्द किए जाने की पुकार.
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 मार्च 2026

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ईरान के मिनाब बालिका स्कूल पर हुए हमले में मृत छात्राओं के लिए न्याय की पुकार, मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने, अमेरिका से जाँच के नतीजे प्रकाशित करने की भी मांग की.
    • यूएन प्रमुख ने मध्य पूर्व में युद्ध को बताया नियंत्रण के बाहर, Diplomacy का सहारा लेने की अपील, बिगड़ते हालात से वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराता ख़तरा.
    • यूक्रेन में युद्ध के चार वर्ष बाद भी, आम लोगों के लिए लगातार बढ़ रहा है ख़तरा, मानवाधिकार परिषद में चर्चा.
    • 400 वर्षों तक जारी रही पार-अटलांटिक दास प्रथा है, मानवता के विरुद्ध गम्भीर अपराध, पीड़ितों के लिए न्याय और मुआवज़ा मुहैया कराने की मांग वाला प्रस्ताव यूएन महासभा में,पारित.
    • नवीन उपकरणों व नुस्ख़ों की मदद से हो सकता है टीबी का अन्त. WHO ने जारी कीं नई सिफ़ारिशें.
    • दुनिया भर में हर साल एक अरब टन भोजन कर दिया जाता है बर्बाद, जिसे बचाकर करोड़ों लोगों का पेट भरा जा सकता है.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 मार्च 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • मध्य पूर्व में धधकते युद्ध में जान-माल की व्यापक हानि, लाखों लोग विस्थापित.
    • यूएन महासचिव ने कहा, हिंसक टकराव को बेक़ाबू होने से रोकना होगा', युद्ध पर कूटनीति की विजय है ज़रूरी.
    • अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में पाकिस्तान के साथ झड़पों और ईरान में संकट ने बढ़ाई अफ़ग़ान नागरिकों की मुश्किलें.
    • ग़ाज़ा पट्टी से मरीज़ों को, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के लिए खोली गई है रफ़ाह सीमा चौकी.
    • 5 वर्ष की आयु से पहले ही हो रही है, लगभग 50 लाख बच्चों की मौत, यूएन की एक नई रिपोर्ट
    • और, विश्व जल दिवस के अवसर पर एक विशेष बातचीत - किस तरह की जा सकती है इस अहम संसाधन की रक्षा.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 मार्च 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • ईरान, लेबनान समेत मध्य पूर्व के अनेक देश भीषण संकट की चपेट में, ईंधन आपूर्ति व खाद्य क़ीमतों पर बढ़ता प्रभाव, लगातार बिगड़ रही है मानवीय स्थिति.
    • मध्य-पूर्व की उथल पुथल और पाकिस्तान के साथ झड़पों ने बढ़ाई अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मुश्किलें.
    • रूस द्वारा यूक्रेनी बच्चों को जबरन अपने नियंत्रण वाले इलाक़ों में ले जाया जाना, मानवाधिकार जाँचकर्ताओं ने बताया 'मानवता के विरुद्ध अपराध'.
    •  विश्व भर में लगभग दो-तिहाई बच्चों के साथ ऑनलाइन डराए-धमकाए की घटनाएँ, मामलो में हो रही है लगातार वृद्धि.
    • महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र की हुई शुरूआत, न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में दुनिया भर से जुट रहे हैं प्रतिनिधि.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 6 मार्च 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • ईरान पर इसराइल व अमेरिका की बमबारी और ईरान के जवाबी हमलों का सिलसिला जारी, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर, लगभग 16 देश हिंसक टकराव की चपेट में.
    • पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पों से हज़ारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर.
    • विश्व के किसी भी देश में नहीं है महिलाओं के लिए पूर्ण क़ानूनी समानता, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में उछाल.
    • पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं औषधीय पौधे.
    • 1 अरब से अधिक लोग मोटापे की चपेट में, समाधान की सख़्त आवश्यकता.

     

    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners