यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 6 मार्च 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • ईरान पर इसराइल व अमेरिका की बमबारी और ईरान के जवाबी हमलों का सिलसिला जारी, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर, लगभग 16 देश हिंसक टकराव की चपेट में.
    • पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती इलाक़ों में सैन्य झड़पों से हज़ारों लोग विस्थापित होने के लिए मजबूर.
    • विश्व के किसी भी देश में नहीं है महिलाओं के लिए पूर्ण क़ानूनी समानता, महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में उछाल.
    • पारिस्थितिकी तंत्र और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं औषधीय पौधे.
    • 1 अरब से अधिक लोग मोटापे की चपेट में, समाधान की सख़्त आवश्यकता.

     

    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 27 फ़रवरी 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • पाकिस्तान- अफ़ग़ानिस्तान के बीच झड़पों के बाद, पहले से ही संकट का सामना कर रहे अफ़ग़ान नागरिकों के लिए बढ़ी चिन्ता.
    • यूक्रेन युद्ध को हुए चार वर्ष, यूएन महासभा ने लगाई स्थाई शान्ति व युद्धविराम की पुकार.
    • यूएन मादक पदार्थ नियंत्रण बोर्ड – INCB बड़ी ड्रग खेप रोकने में सफल, फ़ेंटानिल की 1.6 अरब जानलेवा डोज़ का ख़तरा टला.
    • 3 अरब लोगों के पास पर्याप्त आवास नहीं, वहीं दुनिया भर में 5 वर्ष में, 1 अरब लोगों को अपनी भूमि और घर खो देने का डर.
    •  मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय की प्रवक्ता रवीना शमदासानी से, मानवाधिकारों की अहमियत और भारत में AI किड के नाम से मशहूर अजू के साथ हुई ख़ास बातचीत की झलकियाँ...
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 20 फ़रवरी 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • सूडान में नज़र आए जातीय सफ़ाए और जनसंहार के स्पष्ट चिह्न, भविष्य में भी बड़े अत्याचारों के गम्भीर ख़तरे की चेतावनी.
    • ग़ाज़ा पट्टी और पश्चिमी तट में भी 'जातीय सफ़ाए' की गहरी आशंकाओं पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई गम्भीर चिन्ता.
    • यूक्रेन में रूसी हमले जारी, ठप सेवाओं व समर्थन में कटौती से भीषण दबाव में महिलाएँ.
    • भारत में AI IMPACT SUMMIT आयोजित, यूएन प्रमुख ने कहा “एआई सबकी होना चाहिए.”
    • और सुनेंगे AI Impact Summit में शिरकत करने वाले, वरिष्ठ यूएन अधिकारियों के विचार..
    11 min
  • क्या रेडियो में इनसानी आवाज़ की जगह ले सकती है एआई?

    जब दुनिया तेज़ रफ़्तार वीडियो, रील्स और एआई टैक्नॉलॉजी से तैयार आवाज़ों से भरी हुई है, तब भी सम्वाद का एक ऐसा माध्यम भी है जो दिखाई दिए बना ही, लोगों की ज़िन्दगी में आज भी मौजूद है…रेडियो. ये केवल खब़रें सुनाने का साधन नहीं है, बल्कि संकट के समय में लोगों की आख़िरी उम्मीद, अकेलेपन में साथ देने वाली आवाज़ और अँधेरे हालात में भरोसे की एक किरण भी है...

    9 min
  • आपदाओं की समय पूर्व चेतावनी से बचाव तक, AI का है अहम योगदान
    बाढ़, चक्रवाती तूफ़ान, ताप लहरों समेत अन्य आपदाओं की समय रहते चेतावनी देने में, कृत्रिम बुद्धिमता (AI) आधारित उपायों के ज़रिए न केवल मदद मिल सकती है, बल्कि इससे जान-माल की हानि में कमी लाना भी सम्भव है.संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के प्रमुख कमल किशोर, AI Impact Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत में हैं, जहाँ उन्होंने यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा के साथ एक ख़ास बातचीत में बताया कि एआई की मदद से, समय रहते पता लगाया जा सकता है कि कौन-से इलाक़े और लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं, ताकि ज़रूरतों के अनुरूप समय पर तैयारी की जा सके और राहत पहुँचाई जा सके. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि एआई का उपयोग, हमेशा नैतिक तरीक़े से, लोगों की निजता की रक्षा करते हुए और मानवीय निगरानी के साथ होना चाहिए, ताकि इसका लाभ सभी तक पहुँचे और कोई भी पीछे नहीं छूट जाए.
    42 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 13 फ़रवरी 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • सूडान के अल फ़शर शहर में भयावह हिंसा पर, मानवाधिकार कार्यालय ने जताई युद्ध अपराधों की आशंका.
    • संयुक्त राष्ट्र ने इसराइल से, पश्चिमी तट में अपना क़ब्ज़ा बढ़ाने के लिए उठाए क़दमों को वापिस लेने का किया आग्रह.
    • हिंसक चरमपंथ और आतंकवाद को हवा देने के लिए नवीन, उभरती टैक्नॉलॉजी के दुरुपयोग पर बढ़ती चिन्ता.
    • महिलाएँ उच्च शिक्षा में आगे तो, मगर विज्ञान व गणित विषयों में हिस्सेदारी अब भी केवल 35 प्रतिशत.
    •  एआई और डिजिटल टैक्नॉलॉजी के इस दौर में भी रेडियो है, संचार का एक सशक्त माध्यम.
    10 min
  • विकलांगजन को समर्पित, 'रेडियो उड़ान' से मिले पंख
    हर वर्ष, 13 फ़रवरी को, विश्व रेडियो दिवस पर, हम उस माध्यम की अहमियत को रेखांकित करते हैं जो सीमाओं से परे जाकर लोगों को जोड़ता है. इसी भावना को आगे बढ़ाता है रेडियो उड़ान, भारत का एक अनूठा रेडियो स्टेशन, जिसे मुख्य रूप से दृष्टिहीन संचालित करते हैं और जो जानकारी व आत्मविश्वास के ज़रिए विकलांगजन को सशक्त बनाता है. रेडियो उड़ान किन मायनों में अलग है, इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसका असर किन ज़िन्दगियों पर पड़ा, यह जानने के लिए यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने रेडियो उड़ान के संस्थापक, दानिश महाजन से बातचीत की, जिन्होंने अपने सफ़र और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया.
    15 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 06 फ़रवरी 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • संकटग्रस्त समुदायों तक जीवनरक्षक सेवाएँ पहुँचाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने वित्तीय सहायता की अपील की.
    • अमेरिकी संसद ने एचआईवी/एड्स के विरुद्ध लड़ाई के लिए, 6 अरब डॉलर के पैकेज को दी स्वीकृति, यूएन ने किया स्वागत.
    • विश्व भर में कैंसर के 40 फ़ीसदी मामलों में रोकथाम सम्भव, बचाव उपायों पर बल.
    • अमेरिका-रूस परमाणु सन्धि की अवधि हुई समाप्त, यूएन प्रमुख ने कहा विश्व के लिए एक 'गम्भीर क्षण'.
    • भारतीय शान्तिरक्षक वैश्विक शान्ति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण...सुनेंगे यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर के विचार.
    • एआई के ज़रिए बच्चों की 'डीपफ़ेक' यौन सामग्री में उछाल, UNICEF की चेतावनी.

     

    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 30 जनवरी 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • यूएन महासचिव ने पेश की अपने कार्यकाल के अन्तिम वर्ष की प्राथमिकताएँ, उभरते तनावों और लापरवाही भरे क़दमों के ख़तरनाक दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी.
    • एक अहम मोड़ पर खड़े ग़ाज़ा पट्टी में हालात पर, सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा.
    • यूएन प्रमुख ने 'अन्तरराष्ट्रीय हॉलोकॉस्ट स्मरण दिवस' पर दिया मानवता के लिए एकजुटता का सन्देश.
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने, स्कूल में बच्चों के लिए पोषणयुक्त भोजन से जुड़ी गाइडलाइन्स की जारी.
    • दक्षिण सूडान में शान्ति समझौते पर ख़तरे के बीच, बाढ़ और मानवीय संकट से जूझ रहे हैं समुदाय...एक विशेष बातचीत.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 23 जनवरी 2026

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • यूएन उप महासचिव ने बहुपक्षवाद और वैश्विक नियमों की रक्षा का किया आह्वान, महासभा अध्यक्ष ने अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के प्रति घटते सम्मान पर जताई चिन्ता.
    • ग़ाज़ा में पुनर्निर्माण की चर्चाओं के बीच, यूएन एजेंसियों ने तत्काल मानवीय राहत को बताया एक अहम प्राथमिकता .
    • संक्रमण के दौर से गुज़र रहे सीरिया में, हिंसक झड़पों से मौजूदा प्रगति पर जोखिम.
    • बढ़ते जल संकट से जूझती दुनिया, अब 'जल दिवालिएपन' के दौर में प्रवेश कर चुकी है, अरबों लोग चपेट में.
    • प्रकृति को बचाने में कम, उसे नुक़सान पहुँचाने में हो रहा है कहीं अधिक ख़र्च. 

     

    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners