यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 28 नवम्बर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल है:

    • दुनिया भर में, हज़ारों महिलाएँ, अपनों के ही हाथों होती हैं हिंसा की शिकार, इस माहौल में बड़े हो रहे, करोड़ों बच्चे भी संकट में.
    • करोड़ों बच्चे, ख़सरा से बचाने वाली वैक्सीन से हैं वंचित, नतीजतन, 95 हज़ार लोगों की मौतें.
    • दिल्ली की हवा में घुल रहा है विषैला प्रदूषण, स्वास्थ्य आपदा जैसे बने हालात.
    • 17 साल की उम्र में एचआईवी से संक्रमित हुईं पूजा मिश्रा. मगर, डर और कलंक को पीछे छोड़कर, कैसे बनीं युवाओं की आवाज़.
    • रियाद में आयोजित वैश्विक सम्मेलन UNIDO) में, मानवता व पृथ्वी की भलाई पर केन्द्रित औद्योगिक विकास पर ज़ोर.
    11 min
  • “जीवन का अन्त नहीं है HIV”, पूजा मिश्रा का सदमे से निकलने का सफ़र
    पटना की पूजा मिश्रा का विवाह, 15 वर्ष की आयु में करा दिया गया था और 17 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें मालूम हुआ कि वो एचआईवी से संक्रमित हो गई थीं. तब से अब तक अनगिनत चुनौतियों का सामना करते हुए, आज पूजा का संक्रमण पूरी तरह दबा हुआ है, और वो देशभर के युवाओं की मज़बूत आवाज़ बन चुकी हैं. पूजा अब, भारत में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों का राष्ट्रीय गठबन्धन (NCPI+) की राष्ट्रीय युवा समन्वयक के रूप में, युवाओं के अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और इलाज जारी रखने की अहमियत पर काम करती हैं और अपने यूट्यूब चैनल “Youth Speak Now” से हज़ारों युवाओं तक भरोसेमन्द जानकारी पहुँचाती हैं.पूजा मिश्रा ने, विश्व एड्स दिवस (1 दिसम्बर) के अवसर पर यूएन न्यूज़ हिन्दी की सहयोगी अंशु शर्मा के साथ एक ख़ास बातचीत में बताया कि किस तरह वह डर और कलंक से निकलकर, नेतृत्व करने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के मुक़ाम तक पहुँचीं; और क्यों वह चाहती हैं कि सभी युवा अपनी दवा, अपने हक़ और अपनी आवाज़ के साथ मज़बूती से खड़े हों.
    41 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 21 नवम्बर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • कॉप30 अपने अन्तिम चरण में, जलवायु संकल्पों को ठोस वास्तविकता में बदलने का इम्तेहान.
    • 42 करोड़ बच्चे अत्यधिक निर्धनता में जीवन बिताने को विवश, अफ़्रीका और एशिया में है अधिक संख्या.
    • डिजिटल जगत में बढ़ती हिंसा की शिकार बनती महिलाएँ, क़ानूनी सुरक्षा क्यों है ज़रूरी...
    • दुनिया भर में क़रीब साढ़े 3 अरब लोग, आज भी सुरक्षित शौचालय से वंचित, पर्याप्त धन व पक्के इरादे की ज़रूरत.
    • सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति से उत्पन्न होता गतिरोध एक बड़ी समस्या, बहुपक्षीय संस्थाओं में कमज़ोर पड़ता भरोसा.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 14 नवम्बर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ब्राज़ील के बेलेम में, यूएन जलवायु शिखर सम्मेलन – COP30 में वैश्विक सरगर्मियाँ, स्वास्थ्य, खाद्य असुरक्षा और प्रवासन जैसे मुद्दों को भी जलवायु कार्रवाई में शामिल किए जाने पर ज़ोर.
    • यूएन मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने, सूडान के अल फ़शर में हुए अत्याचारों को बताया - अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के रिकॉर्ड पर धब्बा.
    • ग़ाज़ा में यूएन सहायता प्रयास जारी, इस बीच 90 प्रतिशत बच्चे मानसिक रोगों की चपेट में.
    • धन की कमी से डगमगा रही है टीबी यानि तपैदिक का अन्त करने की मुहिम, हालाँकि उपचार में सफलता भी.
    • एशिया प्रशान्त के अनेक देशों में, अतिरिक्त पोषण से युक्त गेहूँ और चावल की आपूर्ति से, बच्चों व महिलाओं को अनेक लाभ.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 7 नवम्बर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • हिंसक टकराव से जूझ रहे सूडान के अल फ़शर शहर में आम लोगों पर भयावह अत्याचारों को अंजाम दिए जाने की ख़बरें, यूएन ने हिंसा पर विराम लगाने का किया आग्रह
    • ब्राज़ील के बेलेम में जलवायु सम्मेलन कॉप30 से पहले, महासचिव का आग्रह, बढ़ते तापमान की रफ़्तार को थामना होगा
    • सामाजिक विकास के लिए संकल्पों को वास्तविक बदलाव में तब्दील करने के आहवान के साथ दोहा में शिखर बैठक का समापन
    • अफ़ग़ानिस्तान में अफ़ीम पोस्त की खेती पर प्रतिबन्ध के बाद उसमें गिरावट का रुझान जारी
    • क़ानून व्यवस्था की पुनर्बहाली से होकर जाती है, लोकतंत्र की राह, सुनिएगा एक बातचीत
    11 min
  • 'लोकतंत्र की नींव क़ानून व न्यायिक व्यवस्था की पुनर्बहाली पर टिकी है'
    हिंसक टकराव से गुज़र रहे या फिर शान्ति समझौते के बाद लोकतंत्र की दिशा में आगे बढ़ने के लिए इच्छुक देशों में कोर्ट-कचहरी, जेल, क़ानून व्यवस्था अक्सर ध्वस्त हो चुकी होती है, और इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि वहाँ क़ानून के शासन को फिर से बहाल किया जाए. दक्षिण सूडान में यूएन शान्तिरक्षा मिशन (UNMISS) में ‘क़ानून का शासन व सुरक्षा क्षेत्र में सुधार’ विभाग के निदेशक अनीस अहमद ने, यूएन न्यूज़ हिन्दी के सचिन गौड़ के साथ बातचीत में बताया कि देश में ढह चुकी क़ानून व न्यायिक व्यवस्था को फिर से खड़ा करने के लिए सचल न्यायालयों समेत अन्य दीर्घकालिक उपायों का सहारा लिया जाता है ताकि आमजन की समस्याओं का निपटारा हो और संस्थाओं में लोगों का भरोसा बहाल हो सके.कृत्रिम बुद्धिमता (एआई), टैक्नॉलॉजी, भ्रामक व जानबूझकर फैलाई जाने वाली ग़लत जानकारी जैसी समस्याओं से, न्यायिक व क़ानून व्यवस्था की पुनर्बहाली में चुनौतियाँ और गहरी हुई हैं. उन्होंने कहा कि हर देश, हर समाज की तस्वीर अलग होती हैं, और इसलिए वहाँ स्थानीय सन्दर्भ के अनुरूप ही समाधान विकसित किए जाते हैं.  
    14 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 31 अक्टूबर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • सूडान के अल फ़शर में, हाल के दिनों में RSF की भयावह हिंसा में साढ़े चार सौ से अधिक लोगों का जनसंहार. भारी संख्या में लोगों का पलायन.
    • पूरे ग़ाज़ा पट्टी में, हाल के इसराइली हवाई हमलों के बावजूद, यूएन एजेंसियाँ सहायता प्रयासों में सक्रिय, इसराइली हमलों में 100 से अधिक लोगों की मारे जाने की ख़बरें.
    • यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर रूस के सिलसिलेवार हमलों पर गहरी चिन्ता, युद्ध ले रहा है - टैक्नोलॉजी टकराव का रूप.
    • संयुक्त राष्ट्र के युवा मामलों के सहायक महासचिव डॉक्टर फ़ेलिपे पाउलियर ने अपनी भारत यात्रा के दौरान, देशभर के अनेक युवा परिवर्तनकारियों से की मुलाक़ात.
    • क्या ऐसा सम्भव है कि सामाजिक विकास के मार्ग में कोई भी पीछे नहीं छूटे. कुछ ऐसे ही मुद्दों पर प्रगति का जायज़ा लेने के लिए, 4-6 नवम्बर को, दोहा में हो रहा है – दूसरा विश्व सामाजिक विकास सम्मेलन.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 24 अक्टूबर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़िया...

    • संयुक्त राष्ट्र हुआ 80 वर्ष का, 24 अक्टूबर को यूएन दिवस के अवसर पर, इस विश्व संगठन के उद्देश्यों के लिए फिर से वैश्विक एकजुटता की अपील.
    • ग़ाज़ा युद्धविराम, व्यापक इसराइल-फ़लस्तीन टकराव के सबसे विनाशकारी चरणों में से एक को समाप्त करने का एक दुर्लभ अवसर, कहा मध्य पूर्व के लिए एक वरिष्ठ यूएन दूत ने.
    • हरे-भरे वन हैं पृथ्वी के फेफड़े और इनसानों की आजीविका का सहारा, मगर फिर भी विशाल पैमाने पर क्यों हो रही वनों की कटाई.
    • साइबर अपराध पर क़ाबू पाने के लिए, एक यूएन कन्वेंशन की जा रही है हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत. दुनिया भर में लोगों को मिल सकेगी धोखाधड़ी से सुरक्षा.
    • विकलांग जन के समावेशन के मुद्दे पर, हाल ही में भारत के गोआ में सम्पन्न हुए - पर्पल फ़ेस्टिवल में हुआ, WeCare नामक फ़िल्म महोत्सव भी.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 17 अक्टूबर 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    • विश्व भर में कुल निर्धन आबादी का 80 फ़ीसदी हिस्सा, सूखा, बाढ़, गर्मी और वायु प्रदूषणों जैसे जलवायु जोखिमों की चपेट में भी
    • ग़ाज़ा में नाज़ुक हालात में लागू युद्धविराम के बीच, ज़रूरतमन्द फ़लस्तीनी आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए प्रयास
    • 67 करोड़ लोग आज भी भूखे पेट सोने के लिए मजबूर, विश्व खाद्य दिवस पर इस चुनौती पर पार पाने का आहवान
    • यूएन शान्तिरक्षा अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने, व नई उभरती चुनौतियों से निपटने पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में बैठक
    • और, अपना असर खो रही हैं एंटीबायोटिक दवाएं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर किया आगाह 
    11 min
  • गोवा पर्पल फ़ेस्ट: विविधता, सुलभता और समावेशन का उत्सव
    भारत के गोवा राज्य में आयोजित होने वाला 'पर्पल फ़ेस्ट' विकलांग व्यक्तियों के लिए समर्पित एक अनोखा उत्सव है, जो समावेशन, सुलभता और समान अवसरों की भावना को उजागर करता है. इस वर्ष, इस महोत्सव में देश और दुनिया भर से लोग एकत्र हुए. सन्देश स्पष्ट था - सच्चा विकास तभी सम्भव है जब हर व्यक्ति की भागेदारी सुनिश्चित हो.इस अवसर पर यूएन न्यूज़ हिन्दी की अंशु शर्मा ने गोवा के सामाजिक कल्याण मंत्री सुभाष फलदेसाई से बातचीत में यह समझने की कोशिश की कि इस पहल के पीछे राज्य सरकार की क्या सोच और दृष्टिकोण है.
    36 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners