यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 22 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    • यूएन एजेंसियों ने, लगभग 23 महीनों के युद्ध से त्रस्त ग़ाज़ा में की अकाल की पुष्टि. लगभग पाँच लाख लोग भुखमरी की चपेट में.
    • दुनिया भर में हर दिन भोजन की अरबों थालियों के बराबर खाना कर दिया जाता है बर्बाद, जबकि दूसरी तरफ़ करोड़ों लोग रह जाते हैं भूखे पेट. सतत विकास लक्ष्य-2, इसी भूख के संकट को ख़त्म करने पर नज़र टिकाता है. जानेंगे विस्तार से एसडीजी-नामा में.
    • दक्षिण एशिया में बारिश और बाढ़ का क़हर. पाकिस्तान और भारत में सैकड़ों लोगों की मौतें, और सम्पत्तियों का भारी नुक़सान.
    • बच्चों को अनुशासित करने के लिए अक्सर घरों और स्कूलों में दिया जाता है शारीरिक दंड, मगर WHO के अनुसार, ऐसा दंड, जीवन भर उनके दिलो-दिमाग़ और  विकास को करता है प्रभावित.
    • पश्चिम बंगाल में, कुछ महिलाओं ने संभाली, अपने गाँवों को खुले स्थानों में शौच करने के चलन से छुटकारा दिलाने की ज़िम्मेदारी, कैसे हो रहा है ये सम्भव.
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 15 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    • ग़ाज़ा में युद्ध और बेदख़ली ने बढ़ाई लोगों की पीड़ा, विकलांगों और बच्चों पर गहरा असर. इस बीच भुखमरी और गहराई.
    • वर्ष 2024 में, 4 हज़ार से अधिक लोग अशान्ति में यौन हिंसा के शिकार, अफ़ग़ान महिलाओं की स्थिति भी चिन्ताजनक.
    • प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उपायों पर नहीं बन सकी अन्तरराष्ट्रीय सहमति.
    • श्रीलंका को अतीत के साए से निकलकर, बेहतर भविष्य के लिए काम करने का सुझाव.
    • दुनिया भर में, 80 करोड़ लोग अब भी निर्धनता के अँधेरे में, कैसे मिलेगा छुटकारा...चर्चा एसडीजीनामा में....
    • AI के बढ़ते प्रयोग के मद्देनज़र, महिलाओं को, इस तकनीक में सक्षम बनाने के लिए, यूएन वीमेन का एक AI स्कूल.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 8 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    • ग़ाज़ा में मानवीय संकट और गहराया, 12 हज़ार से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ित, उधर ग़ाज़ा पर इसराइल के पूर्ण सैन्य क़ब्ज़े की ख़बरों पर गहरी चिन्ता.
    • अवाज़ा सम्मेलन में, 32 भूमिबद्ध देशों के लिए व्यापार व विकास रणनीति पर चर्चा, और जिनीवा में वैश्विक प्लास्टिक सन्धि वार्ता.
    • एशिया-प्रशान्त में बाघों की वापसी के बारे में, संरक्षण प्रयासों ने किस तरह जगाई नई उम्मीद.
    • माहवारी निर्धनता का व्यापक संकट, इस साल भी, करोड़ों महिलाएँ स्वच्छता उत्पादों से क्यों हैं वंचित.
    • संयुक्त राष्ट्र की एक युवा स्वयंसेविका शिखा श्रीकान्त के साथ ख़ास बातचीत - धरती बचाने में मदद करने की उनकी मुहिम के बारे में. 
    10 min
  • पर्यावरण की एक प्रहरी - शिखा श्रीकान्त
    दुर्लभ प्रजातियों को बचाना हो या सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना - एक स्वस्थ धरती ही समृद्ध समाज की नींव है. पेड़ लगाना, सफ़ाई करना या जागरूकता बढ़ाना - हर छोटा क़दम मायने रखता है, और जब ये क़दम युवाओं के हों, तो असर और भी गहरा होता है. 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस था और 12 अगस्त को अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस. इस उपलक्ष्य में हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने बात की भारत में UNV की युवा स्वयंसेवक, शिखा श्रीकान्त से, जो अपने जुनून व अनुभव से धरती की रक्षा में विशेष योगदान दे रही हैं.
    41 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 1 अगस्त 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    • ग़ाज़ा में कस रहा है भुखमरी और अकाल का शिकंजा, भोजन पाने की आस में अभी तक 1400 लोगों की मौत.
    • कई वर्षों से चल रही है संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की बात, उन सुधारों के लिए UN80 पहल के तहत आज पेश की गईं सिफ़ारिशें.
    • हर रात करोड़ों लोग भूखे पेट सोने को मजबूर, तो उसी दुनिया में, हर दिन एक अरब थालियों के बराबर, भोजन कर दिया जाता है बर्बाद
    • शिशु के लिए माँ का दूध है अमृत समान, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह. स्तनपान क्यों है एक सामाजिक निवेश.
    • भारत के शहरों में भविष्य में रोज़गार अवसर, तो बहुत होंगे मगर होंगे बहुत तरह के बोझ और ख़तरे भी.
    10 min
  • SDGs की यात्रा में भारत की स्थिति, सुमन बैरी के साथ बातचीत
    यूएन मुख्यालय में आयोजित 2025 के उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच (HLPF) में, दुनिया भर में, सतत विकास लक्ष्यों यानि SDGs की प्राप्ति के लिए हो रही प्रगति की समीक्षा की गई है. वैश्विक स्तर पर तो यह प्रगति काफ़ी पिछड़ी हुई है. ऐसे में, भारत की जनसंख्या को देखते हुए, देश की एसडीजी प्रगति, वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाती है. हमने इसी सन्दर्भ में, भारत के नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बैरी के साथ बातचीत की और जानना चाहा कि भारत की एसडीजी स्थिति क्या है...
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 25 जुलाई 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    • 'ग़ाज़ा युद्ध, तानाशाही और जलवायु न्याय, दुनिया नैतिक संकट से दो-चार', ऐसा क्यों कहा यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने.
    • जानेंगे ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ इसराइली हमलों में मौतें और व्यापक विनाश जारी, सहायता आपूर्ति पर भी पाबन्दी जारी.
    • बहुत से अफ़ग़ान लोग, स्वदेश वापिस तो लौटे, मगर उनके सामने हैं नई मुसीबतें.
    • विश्व स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भारत की प्रगति-यात्रा है किस पड़ाव पर, सुनियेगा, नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बैरी के साथ एक ख़ास बातचीत.
    • और, कुछ बात बिहार की जहाँ यूनीसेफ़ ने, किस तरह खेलों को बना दिया है, बच्चों की सेहत और ख़ुशी का मंत्र.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी पॉडकास्ट, 18 जुलाई 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन में:

    • ग़ाज़ा के ताज़ा हालात की जानकारी, जहाँ बीते सप्ताह भी अनेक लोगों की मौत हुई और सुरक्षा परिषद में भी गूंजी युद्धविराम व मानवीय सहायता की पुकारें.
    • जानेंगे कि युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में, 23 करोड़ से अधिक बच्चे, क्यों स्कूली शिक्षा से वंचित हैं, और यूनीसेफ़ क्या कर रहा है - एक “खोई हुई पीढ़ी” को बचाने के लिए.
    • बात -  उच्च स्तरीय राजनैतिक मंच यानि HLPF के मौजूदा सत्र में - सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति पर हो चर्चा की. विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर, सूर्य देव, इस बारे में क्या कहते हैं.
    • भारत की एक और सांस्कृतिक विरासत को मिली, विश्व धरोहर की सूची में जगह. कौन से हैं ये स्थान और क्यों अहम हैं.
    • और जानलेवा - रेबीज़ बीमारी के ख़तरे को किस तरह टाला जा सकता है.
    11 min
  • हथियारों पर नहीं, विकास पर धन ख़र्च की ज़रूरत, विशेष रैपोर्टेयर सूर्य देव
    संयुक्त राष्ट्र का उच्चस्तरीय राजनैतिक मंच HLPF हर साल न्यूयॉर्क में आयोजित होता है, जहाँ दुनिया भर की सरकारें और विशेषज्ञ, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की प्रगति की समीक्षा करते हैं. यूएन न्यूज़ हिन्दी के महबूब ख़ान ने, विकास के अधिकार पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष रैपोर्टेयर सूर्य देव से कुछ इन्हीं मुद्दों पर बातचीत की... क्या 2030 तक ग़रीबी, असमानता और संघर्ष समाप्त होंगे? और क्या सभी के लिए एक बेहतर जीवन सुनिश्चित हो पाएगा...
    12 min
  • ‘यह लैंगिक हिंसा व भेदभाव के विरुद्ध समर्पित हर कार्यकर्ता का सम्मान है’
    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार (2025) से सम्मानित भारत की महिला अधिकार कार्यकर्ता वर्षा देशपांडे का कहना है कि ये केवल किसी एक व्यक्ति को मिला हुआ सम्मान नहीं है. इस सम्मान से नागरिक समाज के उन सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी, जो दुनिया भर में लिंग आधारित हिंसा, महिलाओं के साथ भेदभाव के विरुद्ध लड़ाई का हिस्सा हैं.वर्षा देशपांडे, दलित महिला विकास मंडल नामक संगठन की संस्थापक, सचिव हैं, और पिछले साढ़े तीन दशकों से महिलाओं के अधिकारों व लैंगिक न्याय के लिए प्रयासरत हैं.वर्षा देशपांडे ने यूएन न्यूज़ हिन्दी को बताया कि यह पुरस्कार एक विशाल दायित्व का एहसास होने के साथ-साथ, देशों की सरकारों के लिए एक सन्देश भी है कि लैंगिक हिंसा व भेदभाव जैसे मुद्दों को और अधिक गम्भीरता से लिया जाना होगा.​
    7 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners