यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 16 मई 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ग़ाज़ा में बीती रात, एक और इसराइली हमले में कम से कम 64 लोगों के मारे जाने की ख़बरें. साथ ही, मानवीय सहायता सामग्री के हमास की तरफ़ जाने के आरोपों का ज़ोरदार खंडन.
    • यूएन शान्तिरक्षा अभियानों के लिए और अधिक समर्थन व धन सहायता का आग्रह.
    • कोविड-19 के कारण सम्पन्न देशों में भी बच्चों की शिक्षा पर पड़ा गहरा असर, बहुत से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ा.
    • कोविड-19 के दौरान लोगों ने क्या सबक़ सीखे, और उन्हें भविष्य में इसी तरह की महामारियों से बचने के लिए किस तरह किया जा सकता है इस्तेमाल.
    • भारत में विकलांगता समावेशन पर आयोजित हुआ एक फ़िल्मोत्सव, सुनिएगा भारत में WFP के संचार प्रमुख परमिन्दर सिंह के साथ एक विशेष इंटरव्यू.
    10 min
  • वैश्विक महामारी तैयारी समझौते से उम्मीदें
    दुनिया को कोविड-19 जैसी महामारियों का मुक़ाबला करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से, हाल ही में देशों के बीच एक वैश्विक महामारी तैयारी समझौते के मसौदे को, अन्तिम रूप दिया गया था. इसे सोमवार 19 मई से आयोजित हो रही विश्व स्वास्थ्य सभा में पारित किए जाने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा. भारत में संयुक्त राष्ट्र की स्वेच्छा सेवा संस्था UNV के UNDP में कार्यरत यूथ मोबिलाइज़र निखिल गुप्ता ने, कोविड -19 महामारी के दौरान एक स्वयंसेवक के रूप में व्यापक स्तर पर काम किया था. यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने उनसे कोविड - 19 के दौरान उनके कामकाज, उससे मिले सबक़ और विश्व स्वास्थ्य सभा से जुड़ी उम्मीदों पर बातचीत की...
    44 min
  • विकलांगजन के प्रति पूर्वाग्रहों को बदलने का एक सशक्त माध्यम है सिनेमा
    फ़िल्में माध्यम होती हैं - कहानियाँ सुनाने का – ख़ुशी और ग़म, प्यार और दर्द, जीत और हार की कहानियाँ. भारत में संयुक्त राष्ट्र ने इस सप्ताह, यूनेस्को व ब्रदरहुड जैसे भागीदारों के साथ मिलकर, We Care फ़िल्मोत्सव का आयोजन किया. इस फ़िल्मोत्सव में, एक दृष्टिहीन व्यक्ति की कहानी पर बनी भारत की फ़िल्म ‘श्रीकान्त’ से लेकर, विकलांगता के कई आयामों को छूती रूस, इसराइल व ईरान जैसे देशों की कई फ़िल्मों को पुरस्कार से नवाज़ा गया. कार्यक्रम में विकलांग समावेशन पर पैनल चर्चाएँ भी हुईं, जिनमें सिनेमा जगत में विकलांगजन के प्रतिनिधित्व वाली अधिक फ़िल्मों को प्रोत्साहन देने पर बल दिया गया, जिससे समाज में इन मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ सके. पैनल चर्चा के बाद यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने बात की, संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) में संचार प्रमुख परविन्दर सिंह के साथ जो ख़ुद एक विकलांग व्यक्ति होने के नाते, वर्षों से विकलांगजन के अधिकारों व समावेशन के क्षेत्र में काम करते रहे हैं...
    43 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 9 मई 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने और सैन्य टकराव से बचने की पुरज़ोर अपील.
    • यूएन मानवीय एजेंसियों ने, ग़ाज़ा में सहायता आपूर्ति पर नियंत्रण के लिए, इसराइल की योजना को किया रद्द.
    • AI, लाखों-करोड़ों लोगों की भलाई के लिए साबित हो सकती है एक शक्तिशाली उपाय.
    • मानव विकास के सूचकांक में, भारत की स्थिति हुई कुछ बेहतर, UNDP-भारत में एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री अमी मिश्रा के साथ विशेष इंटरव्यू.
    • भारत में पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में आई ऐतिहासिक गिरावट.
    11 min
  • भारत: प्रगति के साथ असमानताओं की साँप-सीढ़ी
    संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की मानव विकास रिपोर्ट (HDR) में कहा गया है कि इस क्षेत्र में वैश्विक मन्दी बरक़रार है, जो वैश्विक प्रगति के लिए ख़तरा है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत मानव विकास सूचकाँक में 130वें स्थान पर, मध्यम विकास श्रेणी में बना हुआ है. भारत का एचडीआई मूल्य 1990 की तुलना में, 53% अधिक बढ़ गया है, जो वैश्विक और दक्षिण एशियाई औसत से ज़्यादा है. जीवन प्रत्याशा 1990 में 58.6 वर्ष से बढ़कर 2023 में 72 वर्ष हो गई है, जो सूचकाँक शुरू होने के बाद की सर्वाधिक वृद्धि है. मानव विकास रिपोर्ट में भारत के सन्दर्भ में जारी इन आँकड़ों के क्या मायने हैं, यह जानने के लिए यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने बात की, भारत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की वरिष्ठ अर्थशास्त्री, अमी मिश्रा से.
    14 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 02 मई 2025

    इस साप्ताहिक समाचार बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन प्रमुख, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनज़र, जल्द ही कर सकते हैं दीगर बातचीत.
    • ग़ाज़ा पट्टी में सहायता सामग्री के प्रवेश पर दो महीने से लगी इसराइली पाबन्दी से, भुखमरी की आशंका.
    • दुनिया भर में, सहायता धनराशि में कटौती से, लाखों लोगों की जान को ख़तरा, कहा OCHA प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने.
    • हाल ही में यूएन मुख्यालय में हुए युवा ECOSOC मंच, में शिरकत करने वाले कुछ युवाओं से बातचीत की झलकियाँ.
    • भारत के मध्य प्रदेश में, रीवा ज़िले में कुछ महिलाओं ने, नवीन तकनीक के प्रयोग पर मिली चुनौतियों को कैसे किया ग़लत साबित.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 25 अप्रैल 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की, सुरक्षा परिषद द्वारा तीखी निन्दा.
    • यूएन प्रमुख ने, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद, भारत-पाकिस्तान से अधिकतम संयम बरते जाने की अपील भी की.
    • इसराइल द्वारा ग़ाज़ा में सहायता सामग्री के प्रवेश पर कई सप्ताहों की पाबन्दी से हालात हुए भीषण.
    • यूक्रेन में रूस के हालिया हमलों में अनेक शहर आए चपेट में, अनेक लोग हताहत भी.
    • डिजिटल सार्वजनिक ढाँचा (DPI) तैयार करने में, भारत के अग्रणी प्रयासों की सराहना.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 18 अप्रैल 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    1. म्याँमार में घातक भूकम्प के कई सप्ताहों बाद भी लोग, आपदा हालात में जीने को मजबूर.
    2. ग़ाज़ा में भीषण युद्ध के साथ-साथ, दुस्सूचना का युद्ध भी है जारी, कहना है UNRWA के प्रमुख का.
    3. दक्षिण सूडान में यूएन मिशन कमांडर लैफ़्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यन की चेतावनी – देश में गृह युद्ध फिर भड़कने के हालात.
    4. कोविड-19 जैसी महामारी से निपटने की तैयारी के लिए एक समझौते के मसौदे पर सहमति
    5. यूएन मुख्यालय में युवा फ़ोरम में शिरकत करने वाली सोनल गुप्ता के साथ ख़ास बातचीत.
    6. यूनीसेफ़ ने, बिहार के विद्यालयों में लड़कियों के लिए माहवारी के दिनों में देखभाल व आराम के लिए स्थापित किए सहेली कक्ष.
    11 min
  • ECOSOC युवा फ़ोरम: सोनल गुप्ता के साथ साइबर सुरक्षा पर बातचीत
    न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में, बीते सप्ताह 'यूथ ECOSOC फ़ोरम' आयोजित हुआ जिसमें दुनियाभर से युवा भागीदारों ने शिरकत करके, वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार और समाधान पेश किए. इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत से भी अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें सोनल गुप्ता भी शामिल थीं.सोनल गुप्ता ने, यूएन न्यूज़ हिन्दी की पूजा यादव के साथ विशेष बातचीत में बताया कि आज की युवा पीढ़ी साइबर सुरक्षा और डिजिटल अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को किस तरह से समझती है और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रही है...
    9 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 11 अप्रैल 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • म्याँमार में भूकम्प से प्रभावित समुदायों तक मदद पहुँचाने के लिए 24 करोड़ डॉलर की सहायता अपील
    • ग़ाज़ा में इसराइली बमबारी और जगह छोड़ कर जाने के आदेशों के बीच, भोजन व दवाओं की क़िल्लत से जूझ रही है फ़लस्तीनी आबादी
    • सूडान में गृहयुद्ध का ख़ामियाज़ा भुगत रही हैं 60 लाख विस्थापित महिलाएँ व लड़कियाँ, यौन हिंसा मामलों पर गहरी चिन्ता
    • युद्धग्रस्त यूक्रेन में आम नागरिकों के लिए घातक साबित हुआ मार्च का महीना
    • गर्भावस्था व प्रसव के दौरान मातृत्व मौतों की रोकथाम में प्रगति की सुस्त रफ़्तार, वित्तीय समर्थन में कटौती से बढ़ा जोखिम
    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners