यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 4 अप्रैल 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • म्याँमार में भूकम्प से हुई बर्बादी के बाद, ज़रूरतमन्द आबादी के लिए राहत अभियान में जुटी यूएन एजेंसियाँ, बेरोकटोक मानवीय सहायता मार्ग मुहैया कराने की मांग
    • ग़ाज़ा में युद्धविराम टूटने के बाद से अब तक एक हज़ार से अधिक फ़लस्तीनियों के मारे जाने की निन्दा, सहायताकर्मियों की सुरक्षा की पुकार
    • अगले कुछ सालों में, एआई बन सकता है हज़ारों अरब डॉलर का बाज़ार, मगर डिजिटल दरारें गहरी होने का जोखिम भी
    • लड़ाई ख़त्म होने के बाद भी, दुनिया भर में करोड़ों लोगों पर बारूदी सुरंगों की चपेट में आने का जोखिम
    • ऑटिज़्म की अवस्था में जीवन गुज़ार रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 28 मार्च 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • शक्तिशाली भूकम्प से दहला म्याँमार, थाईलैंड भी चपेट में, बड़े पैमाने पर जान-माल के नुक़सान की आशंका, राहत कार्य में जुटी यूएन सहायता एजेंसियाँ
    • ग़ाज़ा पट्टी में बमबारी के बीच खाद्य सामग्री समेत ज़रूरी सामान की क़िल्लत, मगर सहायता क़ाफ़िलों के प्रवेश पर इसराइली पाबन्दी बरक़रार
    • गम्भीर राजनैतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से जूझ रहे दक्षिण सूडान के लिए, यूएन महासचिव ने लगाई समर्थन की पुकार
    • फ़ैशन की होड़ में, दुनिया भर में बढ़ रहा है कचरे का संकट
    • ट्रांस-अटलांटिक दास व्यापार व दासता के लिए ज़िम्मेदार नस्लवादी विचारधाराओं को ख़ारिज करने का आग्रह 
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 21 मार्च 2025

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    1. ग़ाज़ा पट्टी में इसराइल के नए सिरे से सैन्य हमलों और मानवीय सहायता पर पाबन्दी जारी रहने से, हालात और भी बदतर.
    2. यूएन प्रमुख ने यूक्रेन में युद्धविराम और न्यायसंगत शान्ति स्थापना की ज़रूरत पर दिया ज़ोर.
    3. हिमनदों का, बहुत तेज़ रफ़्तार से पिघलना, गम्भीर चिन्ता की बात, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी.
    4. महिलाओं की स्थिति पर आयोग का 69वाँ सत्र वैश्विक चर्चाओं के साथ सम्पन्न.
    5. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश के साथ, महिला सशक्तिकरण और यूएन सुधारों के बारे में एक विशेष इंटरव्यू.
    11 min
  • हिमनदों के अभूतपूर्व रफ़्तार से पिघलने से, अहम जल स्रोतों पर ख़तरा
    विश्व भर में हिमनद (Glacier)  की अहमियत पर जागरुकता प्रसार और बचाव उपायों के उद्देश्य से 21 मार्च को पहली बार ‘विश्व हिमनद दिवस’ का आयोजन हो रहा है और 2025 को हिमनद संरक्षण का वर्ष घोषित किया गया है.बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण, हिमनद के पिघलने की रफ़्तार में अभूतपूर्व तेज़ी आ रही है, और यदि उनका पिघलना इसी दर से जारी रहा तो अगले कुछ दशकों में कई क्षेत्रों में, इन महत्वपूर्ण जल स्रोतों के लिए ख़तरा पैदा हो जाएगा और प्रभावित आबादी विस्थापित होने के लिए मजबूर हो सकती है. यूएन मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की वैज्ञानिक अधिकारी डॉक्टर सुलग्ना मिश्रा ने यूएन न्यूज़ हिन्दी के सचिन गौड़ साथ एक बातचीत में बताया कि हिमनदों का पिघलना समुद्री जलस्तर में वृद्धि और मौसमी बदलावों की भी एक बड़ी वजह है, और निचले क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए, इसके विनाशकारी परिणाम होने की आशंका है. 
    13 min
  • बदलते विश्व में, व्यापक यूएन सुधारों की ज़रूरत, राजदूत पी हरीश
    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश ने, बदलते वैश्विक वातावरण के मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधारों की पुरज़ोर हिमायत की है. उन्होंने यूएन न्यूज़ हिन्दी के महबूब ख़ान के साथ विशेष बातचीत में, महिला सशक्तिकरण के लिए हो रहे प्रयासों के साथ-साथ, मानवाधिकारों में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने में भारत की डॉक्टर हंसा मेहता के अहम योगदान की तरफ़ भी ध्यान आकर्षित किया है. राजदूत पी हरीश ने शान्तिरक्षा अभियानों में भारत के सक्रिय योगदान का ब्यौरा भी दिया है.
    15 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 14 मार्च 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश, अपनी वार्षिक रमदान एकजुटता यात्रा में, इस वर्ष पहुँचे बांग्लादेश, रोहिंज्या शरणार्थियों के लिए जताया समर्थन.
    • क़ाबिज़ फ़लस्तीनी क्षेत्र में इसराइली बलों द्वारा यौन व लिंग आधारित हिंसा को, युद्ध के एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने के आरोप.
    • इस साल यूएन हो रहा है 80 वर्ष का, इस विश्व संगठन में सुधारों की मुहिम.
    • सहायता धनराशि में भारी कटौती से अनेक स्थानों पर जीवनरक्षक अभियानों में कटौती.
    • न्यूयॉर्क मुख्यालय में, महिला सशक्तिकरण व लैंगिक समानता की पुकारें.
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 7 मार्च 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    1. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, लैंगिक मज़बूती की पुरज़ोर पुकारें.
    2. युद्ध से तबाह ग़ाज़ा में, मानवीय सहायता प्रवेश पर इसराइली रोक पर गहरी चिन्ताएँ.
    3. सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते उत्पादन और व्यापार से स्वास्थ्य संकट बढ़ने का जोखिम.
    4. अफ़ग़ानिस्तान में क़रीब 1.5 करोड़ लोगों के उच्च खाद्य असुरक्षा से पीड़ित होने की आशंका.
    5. और भारत की मानवाधिकार पैरोकार डॉक्टर हंसा मेहता की याद में, यूएन मुख्यालय में व्याख्यान.
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 28 फ़रवरी 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा, मानवीय सहायता व विकास कार्यों के लिए वित्तीय समर्थन में कटौती की घोषणा, पर यूएन महासचिव की गहरी चिन्ता.
    • ग़ाज़ा पट्टी में नाज़ुक युद्धविराम को जारी रखने और संकट के समाधान के लिए एकजुट रुख़ अपनाने की अपील.
    • यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के आक्रमण के तीन वर्ष, पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 524 अरब डॉलर की दरकार.
    • 2050 तक दुनिया भर में स्तन कैंसर के मामलों में 40 फ़ीसदी की वृद्धि का अनुमान.
    • महिला शान्तिरक्षकों के लिए पहली बार सम्मेलन, नई दिल्ली में आयोजित, एक विशेष रिपोर्ट.
    11 min
  • किरण बेदी का, यूएन शान्तिरक्षा का बेमिसाल सफ़र
    भारत की राजधानी नई दिल्ली में, 24 और 25 फ़रवरी को महिला शान्तिरक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 'वैश्विक दक्षिण' क्षेत्र के देशों के 35 सैनिक योगदानकर्ता देशों की महिला शान्तिरक्षकों ने भाग लिया. संयुक्त राष्ट्र की पहली महिला पुलिस सलाहकार, भारत की डॉक्टर किरण बेदी ने भी इस सम्मेलन में शिरकत की. यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने, किरण बेदी से, एक शान्तिरक्षक के तौर पर संयुक्त राष्ट्र में उनके सफ़र के बारे में विस्तार से बातचीत की और पूछा कि शान्तिरक्षा के लिए उनका चुनाव किस तरह हुआ व उनके लिए यह अनुभव कैसा रहा? किरण बेदी ने बताया कि वर्ष 2000 में, जब सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1325 के तहत, सभी शान्ति और सुरक्षा प्रयासों में, महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने का प्रावधान किया गया, तब भारत के विदेश मंत्रालय से आए एक फ़ोन ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी.
    41 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 21 फ़रवरी 2025

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूक्रेन पर रूस के पूर्ण स्तर के आक्रमण के तीन साल, देश के लोग हमलों, विस्थापन, कठिनाइयों और मनोवैज्ञानिक आतंक से त्रस्त.
    • युद्ध से बुरी तरह तबाह हुए ग़ाज़ा और पश्चिमी तट में, पुनर्निर्माण लागत 53 अरब डॉलर से अधिक होने के अनुमान.
    • भारत की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं और कार्बन उत्सर्जन में कटौती के प्रयासों की सराहना.
    • DRC में, युद्ध से उत्पन्न संकट पर सुरक्षा परिषद में चर्चा, क़रीब 35 हज़ार लोग बुरूंडी में भागने को मजबूर.
    • बाल विवाह पर प्रतिबन्ध होने के बावजूद, प्रगति में बाधक यह प्रथा धड़ल्ले से है जारी.
    10 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners