यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • 'आम जनता के वैज्ञानिक और UNEP पृथ्वी चैम्पियन', माधव गाडगिल
    भारत के पारिस्थितिकी तंत्र विज्ञानी माधव गाडगिल को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिए, संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान, 'पृथ्वी चैम्पियन' पुरस्कार प्रदान किया गया है. माधव गाडगिल ने दशकों तक विज्ञान की मदद से, भारत की कुछ सबसे गम्भीर पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए स्थाई समाधान प्रस्तुत किए हैं. उन्होंने सामुदायिक ज्ञान और अपने प्रयासों के ज़रिये, पर्यावरण संरक्षण कार्रवाई को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया. यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने माधव गाडगिल से एक विशेष बातचीत में उनकी उपलब्धियों, उनके समाधानों और पर्यावरण की देखरेख के लिए समर्पित उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की.
    41 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 दिसम्बर 2024

    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • सीरिया में नाटकीय घटनाक्रम के बाद, शान्ति व स्थिरता पर ज़ोर. इसराइल से सीरिया में हमले बन्द करने और गोलान इलाक़ों से वापिस लौटने का आग्रह.
    • ग़ाज़ा में इसराइली हमलों में आम लोगों की मौतें जारी, सहायता क़ाफ़िले भी हमलों की ज़द में.
    • अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के कड़े फ़ैसलों के बावजूद, उनके साथ बातचीत जारी रखने का सुझाव.
    • कोविड-19 के दौरान मानव तस्करी में कमी के बाद, अब फिर से इसमें उछाल पर चिन्ता.
    • दुनिया भर में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए बढ़ रहे हैं ख़तरे, इस वर्ष 68 पत्रकारों की मौत.
    • सरकारों द्वारा स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर धन ख़र्च घटाने से स्वास्थ्य कवरेज के प्रयासों को झटका.
    10 min
  • मरुस्थलीकरण से निपटने में जुटे 'भूमि नायक', सिद्धेश साकोरे
    दुनिया भर में तीन अरब लोग भूमि की ख़राब गुणवत्ता, बंजर होती ज़मीन जैसी समस्याओं और उसके प्रभावों से जूझ रहे हैं. मरुस्थलीकरण, सूखा पड़ने और भूमि क्षरण का ख़तरा निरन्तर बढ़ता जा रहा है, जिसका खाद्य सुरक्षा और लोगों की आजीविकाओं पर गहरा असर हो सकता है. मरूस्थलीकरण की चुनौती से निपटने के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद में दिसम्बर में (2024) संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया गया. इसी सिलसिले में, यूएन ने विश्व भर से 35 वर्ष से कम आयु के 10 भूमि नायकों का चयन किया है, जो अपने समुदायों में भूमि की बेहतर देखभाल के लिए समाधान तलाश कर रहे हैं. इनमें भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के केन्दूर गाँव के किसान और ऐग्रो रेंजर्स नामक संस्था के प्रमुख सिद्धेश साकोरे भी हैं जो भूमि की गुणवत्ता में आ रही गिरावट को रोकने के लिए प्रयासों में जुटे हैं.रियाद में यूएन न्यूज़ के हमारे सहयोगी डैनियल डिकिन्सन ने सिद्धेश साकोरे से बात की, और सबसे पहले उनकी संस्था, उनके काम के बारे में पूछा...
    7 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 6 दिसम्बर 2024

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • सीरिया में लड़ाई में अचानक आई तेज़ी, सरकारी नियंत्रण वाले इलाक़ों पर हथियारबन्द गुटों के हमले, सुरक्षित आश्रय की तलाश में ढाई लाख से अधिक लोग विस्थापित
    • हिंसक टकराव, युद्ध से जूझ रहे देशों में जलवायु संकट की मार से हालात हुए गम्भीर, 2025 में ज़रूरतमन्दों का आँकड़ा साढ़े 30 करोड़ तक पहुँचने का अनुमान
    • अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, और बांग्लादेश समेत दक्षिण एशियाई देशों में साढ़े चार करोड़ बच्चों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होने की सम्भावना
    • अफ़ग़ानिस्तान के निजी चिकित्सा संस्थानों में महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण हासिल करने पर थोपी गई पाबन्दी को वापिस लेने की मांग
    • सूखे व बंजर भूमि की समस्या से निपटने में जुटे एक भारतीय किसान सिद्देश साकोरे को मिला सम्मान
    12 min
  • WFP: भारत में पोषण कार्यकर्ताओं के ज़रिए, विकलांगता समावेशन को प्रोत्साहन
    हर वर्ष 3 दिसम्बर को अन्तरराष्ट्रीय विकलांग जन दिवस मनाया जाता है. युद्ध या टकराव के हालात हों, प्राकृतिक आपदाएँ या फिर दैनिक जीवनयापन की परिस्थितियाँ, विकलांगजन इन सभी स्थितियों में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं और अक्सर हाशिए पर धकेले जाते हैं. खाद्य सुरक्षा, पोषक आहार एक ऐसा ही क्षेत्र है, जिसमें विकलांग जन का समावेशन बहुत ज़रूरी है ताकि न केवल पोषण की कमी से उनकी विकलांगता की पीड़ा को और अधिक बढ़ने से रोका जाए बल्कि कई मामलों में पोषण आहार का अभाव उन्हें विकलांगता के अन्धकार में धकेल देता है. भारत में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के संचार और मीडिया प्रमुख परविन्दर सिंह ने यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा के साथ एक बातचीत में बताया कि WFP किस तरह, पोषण व खाद्य सुरक्षा में विकलांगजन का समावेशन सुनिश्चित करने के लिए, भारत सरकार के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रही है...
    39 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 29 नवम्बर 2024

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ग़ाज़ा में विनाश और मौतों का सिलसिला बिना रुके जारी, उधर लेबनान में युद्धविराम की घोषणा के बाद, विस्थापित लोगों की वापसी शुरू.
    • टकराव से सम्बन्धित यौन हिंसा के मामलों में 50 प्रतिशत की चौंकाने वाली वृद्धि, 95 प्रतिशत मामले महिलाओं से सम्बन्धित.
    • म्याँमार के कमांडर-इन-चीफ़ जनरल मिन आंग हलाइंग के ख़िलाफ़, रोहिंज्या अत्याचारों के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के लिए ICC में आवेदन दायर.
    • अफ़ग़ानिस्तान में प्रैस को जूझना पर रहा है, व्यापक प्रतिबन्धों से, मीडिया कर्मियों की जान को भी ख़तरा, इस बीच अफ़ीम की उपज में बढ़ोत्तरी.
    • दो-तिहाई देशों में वेतन व पारिश्रमिकों में विषमता में कुछ कमी दर्ज, मगर मेहनताने में उच्चस्तर की असमानता अब भी बरक़रार.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 22 नवम्बर 2024

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • लेबनान और ग़ाज़ा में युद्ध लगातार जारी, इसराइल की घातक बमबारी से बड़ी संख्या में लोग हताहत और विस्थापित.
    • जलवायु परिवर्तन के अग्रिम मोर्चे पर चुनौतियों से जूझ रहे देशों के लिए, कॉप-29 में वित्त पोषण पर महत्वाकांक्षी समझौते की ज़रूरत पर ज़ोर.
    • म्याँमार में मानवीय संकट एक बेहद गम्भीर पड़ाव पर, हिंसक टकराव में आई तेज़ी के अलावा, जलवायु प्रभावों से बच्चों और उनके परिवारों के लिए, एक अभूतपूर्व जोखिम दरपेश.
    • मानवीय सहायताकर्मियों के लिए ये साल, अब तक का सबसे अधिक जानलेवा साबित.
    • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने, शुक्रवार को मनाया हिन्दी दिवस.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 15 नवम्बर 2024

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ग़ाज़ा के उत्तरी हिस्से में फँसे हज़ारों फ़लस्तीनियों को बर्बादी, कुपोषण के साए में, मानवीय सहायता का इन्तज़ार
    • यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों के आक्रमण के 1,000 दिन, सर्दी के मौसम में ज़रूरतमन्द आबादी तक सहायता पहुँचाने के प्रयास
    • अफ़ग़ानिस्तान​ में सार्वजनिक रूप से मौत की सज़ा​ दिए जाने, मानवाधिकारों के उल्लंघन मामलों की निन्दा
    • अज़रबैजान के बाकू में यूएन का वार्षिक जलवायु सम्मेलन, ग्रीनहाउस गैस में कटौती करने, जलवायु संकट से निपटने के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराने की पुकार
    • दवाओं को बेअसर कर देता है एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस, इस विशाल चुनौती से निपटने के लिए सऊदी अरब में सम्मेलन, होगी एक विशेष बातचीत
    11 min
  • रोगाणुरोधी प्रतिरोध – 'ख़ामोश महामारी' से निपटने के उपायों पर मंथन
    रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance) पर की विशाल चुनौती से निपटने उपायों पर चर्चा के लिए सउदी अरब के जेद्दाह शहर में एक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है. यूएन न्यूज़ हिन्दी की अंशु शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के भारत कार्यालय में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध विशेषज्ञ, डॉक्टर ज्योति मिसरी से AMR समस्या की गम्भीरता व जेद्दाह सम्मेलन से अपेक्षाओं पर बात की.
    12 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 8 नवम्बर 2024

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ग़ाज़ा में आम नागरिकों की व्यथा पर, यूएन मानवाधिकार कार्यालय की नई रिपोर्ट, अत्याचार अपराधों को अंजाम दिए जाने की आशंका
    • इसराइल पर हमास के हमलों और कृत्यों को भी रखा जा सकता है मानवता के विरुद्ध अपराध की श्रेणी में
    • ​अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की पाबन्दियों के के बावजूद, अफ़ीम की खेती में 19 फ़ीसदी की वृद्धि
    • यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन से पहले, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप ढलने, बचाव उपाय अपनाने के लिए वित्तीय संसाधनों पर ज़ोर
    • 2040 तक, दो अरब शहरी आबादी को जूझना पड़ सकता है ऊँचे तापमान से
    • विकासशील देशों में टिकाऊ विकास को समर्थन दे रहा है भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष
    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners