यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 1 नवम्बर 2024

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • ग़ाज़ा पट्टी के उत्तरी हिस्से में लड़ाई जारी, गम्भीर मानवीय हालात के बीच पोलियो वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक पिलाए जाने की तैयारी
    • लेबनान में हवाई हमलों के कारण बड़ी संख्या में लोग हुए विस्थापित
    • WHO ने स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सा केन्द्रों पर बढ़ते हमलों पर जताई चिन्ता
    • बांग्लादेश में ठोस बदलाव के लिए, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त ने छात्र आन्दोलन की भावना को बनाए रखने का किया आग्रह
    • विनाशकारी स्तर पर खाद्य असुरक्षा से जूझ रहे हैं अनेक देश, यूएन की चेतावनी
    • और, 2023 में वातावरण में ग्रीनहाउस गैस की मात्रा पहुँची रिकॉर्ड ऊँचाई पर
    10 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 25 अक्टूबर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा और लेबनान में इसराइल के हमले निरन्तर जारी, बड़ी संख्या में लोगों पर जोखिम, लेबनान में कुछ पत्रकार भी हताहत.युद्धों व टकरावों वाले क्षेत्रों में, मौत की शिकार होने वाली महिलाओं की संख्या में चिन्ताजनक वृद्धि.अन्तर-सरकारी संगठन ‘ब्रिक्स’, वैश्विक स्तर पर विकास और सुरक्षा हासिल करने में निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका, कहना है यूएन प्रमुख का.दिल्ली में ITU की वैश्विक दूरसंचार मानकीकरण सभा यानि WTSA में, वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा.विकास के अधिकार से आख़िर क्या तात्पर्य है, इस पर सुनिएगा विशेष रैपोर्टेयर सूर्य देवा के साथ ख़ास बातचीत.
    11 min
  • विकास का अधिकार, एक मानवाधिकार है, मगर किस तरह?
    ये तो हम सभी जानते हैं कि एक ख़ुशहाल जीवन के लिए हमें बहुत से संसाधनों, अधिकारों और स्वतंत्रताओं की ज़रूरत होती है. उन्हीं में से एक विकास का अधिकार भी है. विकास के अधिकार पर विशेष रैपोर्टेयर सूर्य देवा का कहना है कि यह एक मानवाधिकार भी है. सूर्य देवा, यूएन महासभा में अपनी वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के लिए, बीते सप्ताह, न्यूयॉर्क आए हुए थे तो यूएन न्यूज़ हिन्दी के महबूब ख़ान ने, उनसे विकास के अधिकार से जुड़े अनेक पहलुओं और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की...
    26 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 18 अक्टूबर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...लेबनान में इसराइली सैन्य बलों की गोलाबारी से, अहम सेवाएँ ध्वस्त होने के कगार पर यूएन मिशन ने दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बनाए रखने की जताई प्रतिबद्धताग़ाज़ापट्टी में 18 लाख से अधिक फ़लस्तीनी बेहद गम्भीर स्तर पर भूख का शिकारसंयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव की विमान हादसे में मौत की गुत्थी, 63 वर्ष बाद भी अनसुलझी1 अरब से अधिक लोग जीवन गुज़ार रहे हैं गम्भीर निर्धनता में,  40 फ़ीसदी हैं हिंसक टकरावों वाले देशों में
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 11 अक्टूबर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...लेबनान और ग़ाज़ा में इसराइली हमलों में बढ़ोत्तरी के साथ मध्य पूर्व में युद्ध और अधिक भड़कने का जोखिम.दुनिया भर में बच्चों के विरुद्ध हो रही हिंसा है एक ज्वलन्त मुद्दा, बड़ी संख्या में बच्चे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से भी पीड़ित.परमाणु हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाने वाले जापानी समूह – निहॉन हिदायनको को नोबेल शान्ति पुरस्कार मिलने पर, यूएन प्रमुख की बधाई.सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर सक्रिय - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ सुनिएगा एक ख़ास बातचीत.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 4 अक्टूबर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...लेबनान में इसराइल की निरन्तर बमबारी व हमलों के बीच लाखों लोग विस्थापन का शिकार यूएन के शीर्ष अधिकारियों ने मध्य पूर्व में बढ़ते टकराव पर जताई चिन्ता, लड़ाई पर विराम लगाने की पुकारअन्तरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर यूएन मुख्यालय में महात्मा गाँधी के शान्ति सन्देश की गूँजशराब के अत्यधिक सेवन से उपजती हैं अनेक बीमारियाँ, योरोपीय देशों ने इस स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए कसी कमरऔर, यूएन महासभा के वार्षिक सत्र के दौरान, युवाओं की आकाँक्षाओं को दुनिया के सामने रखने वाली अभिनेत्री व यूथ चैम्पियन संजना सांघी के साथ एक ख़ास बातचीत
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 सितम्बर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा के बाद अब लेबनान में भी युद्ध हुआ तेज़. सैकड़ों लोगों की मौत, लाखों लोग विस्थापित.यहाँ न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में, बीता सप्ताह रहा, जनरल डिबेट और अन्य उच्चस्तरीय सम्मेलनों और कार्यक्रमों से सरगर्म.सूडान में लगभग डेढ़ साल से क्रूर युद्ध से महिलाओं और लड़कियाँ पर टूट रहा है क़हर.अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं के समावेश के लिए और क्या कुछ किया जा सकता है, एक विशेष रिपोर्ट.और आपदा प्रबन्धन पर सुनिएगा एक विशेष इंटरव्यू - UNDRR के प्रमुख कमल किशोर के साथ.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 सितम्बर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...लेबनान संकट पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक, महासभा ने इसराइल से, फ़लस्तीनी क्षेत्र पर अपना क़ब्ज़ा, एक वर्ष के भीतर समाप्त करने को कहा.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने पेश की, इस विश्व संगठन के कामकाज पर वार्षिक रिपोर्ट.अफ़ग़ानिस्तान में, तालेबान द्वारा इस्लामी क़ानून की सख़्त व्याख्या से, महिलाओं पर संकट और गहराने की आशंका.विश्व भर में स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को बेहतर बनाने में डिजिटल टैक्नॉलॉजी किस तरह निभा सकती है अहम भूमिका, सुनिएगा एक इंटरव्यू.साँप के काटने के सम्बन्ध में फैली कुछ भ्रान्तियों को दूर करने के लिए हर वर्ष 19 सितम्बर को मनाया जाता है जागरूकता दिवस.
    11 min
  • म्याँमार: गहराते और तेज़ होते गृहयुद्ध में 5 हज़ार लोग मृत, 33 लाख विस्थापित
    म्याँमार में चल रहे गृहयुद्ध युद्ध में तेज़ी आने के साथ, व्यवस्थागत क्रूरताएँ शामिल हो गई हैं, जिनमें आम लोगों को निशाना बनाकर हमले किया जाना, लोगों का उत्पीड़न करना और उनके साथ यौन हिंसा करना शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.म्याँमार में सेना द्वारा 1 फ़रवरी 2021 को सत्ता पर क़ब्ज़ा किए जाने के बाद से, लगभग 5 हज़ार 350 लोग मारे गए हैं, और 33 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. देश की आधी से अधिक आबादी ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन जीने को विवश है, और ऐसा मुख्य रूप से राष्ट्रीय सशस्त्र सेनाओं द्वारा की जा रही हिंसा का कारण हो रहा है.विशेष रूप में राख़ीन प्रान्त में स्थिति बहुत चिन्ताजनक है. यह वही प्रान्त है जहाँ वर्ष 2017 में, म्याँमार की सेना व सुरक्षा बलों ने मुस्लिम रोहिंज्या समुदाय का क्रूर दमन किया था, जिसमें अनेक लोग मारे गए थे. लगभग साढ़े सात लाख रोहिंज्या लोग, सुरक्षा की ख़ातिर बांग्लादेश चले गए थे.यूएन न्यूज़ हिन्दी के महबूब ख़ान ने, संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों की एजेंसी - UNHCR के वैश्विक प्रवक्ता बाबर बलोच के साथ बातचीत की और पूछा कि देश की सम्पूर्ण स्थिति कैसी है.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 सितम्बर 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन प्रमुख ने भविष्य के शिखर सम्मेलन को समर्थन देने के लिए लगाई – वैश्विक कार्रवाई की पुकार.बढ़ते हिंसक टकरावों से शान्तिपूर्ण विश्व की हिलती बुनियाद के मद्देनज़र, शान्ति की संस्कृति को बढ़ावा देने की पुकार भी.ग़ाज़ा में युद्ध की त्राहि के बीच, 5 लाख 60 हज़ार बच्चों को पिलाई गईं, पोलियो निरोधक वैक्सीन ख़ुराकें.यूक्रेन युद्ध के सभी पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पालन करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह.बांग्लादेश में हाल की बाढ़ किसी प्रलय से कम नहीं, यूएन एजेंसियों के सहायता प्रयास जारी.
    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners