Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
मेरे चैनल "डॉ रानी वैद्य" में आपका स्वागत है।यह चैनल शिक्षा के आधार पर स्व-शिक्षण के बारे में है।इस चैनल द्वारा शिक्षा के बुनियादी ज्ञान और उसके किसी भी कार्य, किसी भी लक्ष्य, किसी भी सपने या उच्च श... more
FAQs about Dr. Rani Vaidya:How many episodes does Dr. Rani Vaidya have?The podcast currently has 42 episodes available.
May 30, 2021बच्चा काफी संवेदनशील है, किसी घटना को दिमाग में बिठा लेता है, क्या यह तनाव के लक्षण है?नकारात्मकता या तनावपूर्ण जीवन की घटनाओं से कई प्रकार के मानसिक व्यवधान पैदा होते हैं। जिससे जीवन में कई प्रकार के मनोविकृति उत्पन्न हो जाती हैं। तनाव को किसी ऐसे शारीरिक, रासायनिक या भावनात्मक कारक के रूप में समझा जा सकता है, जो शारीरिक तथा मानसिक बेचैनी उत्पन्न करें, और वह रोग निर्माण का एक कारण भी बन सकता है। जब लोग अपने आसपास होने वाली किसी चीज से तनावग्रस्त महसूस करते हैं, तो उनके शरीर रक्त में कुछ रसायन छोड़ वह अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। यह रसायन लोगों को अधिक ऊर्जा तथा मजबूती प्रदान करते हैं। हल्की मात्रा में दबाव तथा तनाव कभी-कभी फायदेमंद होता है। तनाव के बगैर जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। एक हद तक मनोवैज्ञानिक तनाव हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा होता है, जो सामान व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक साबित होता है। हालांकि यदि यह तनाव अधिक मात्रा में उत्पन्न हो जाए तब मनोचिकित्सा की आवश्यकता पड़ती है। तनाव दो प्रकार के होते हैं सकारात्मक तनाव तथा नकारात्मक तनाव, जिस का सामान्य अर्थ है चुनौती तथा अधिक बोझ होता है। जब हम तनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हैं तब सकारात्मक तनाव होता है, तथा जब हम तनाव को अधिक बोझ के रूप में स्वीकार ते हैं तब नकारात्मक तनाव होता है। तनाव से निपटने के सही तरीके परिस्थिति को बदलें या अपनी प्रतिक्रिया में बदलाव लाएं। तनाव पैदा करने वाले कारकों से बचे या तनाव पैदा करने वाले कारकों को बदलें। तनाव पैदा करने वाले कारकों के मुताबिक अनुकूलित हो जाए या तनाव पैदा करने वाले कारकों को स्वीकार कर ले।...more10minPlay
April 02, 2021छोटे बच्चों में जाने ऑटिज्म जैसी बीमारी के लक्षणयदि आपका बच्चा भी ढाई से 3 साल का हो गया है लेकिन बातचीत नहीं करता, सबसे अलग रहना पसंद करता है। सामाजिक तौर पर संवाद नहीं कर पाता। साथ ही साथ क्या उसके बैठने का तरीका सामान्य बच्चों जैसा नहीं है? क्या वह बार-बार हाथ हिलाने जैसे मोमेंट करता है? क्या वह सामान्य रूप से आंखों से आंखें मिलाकर बातचीत नहीं कर पाता? क्या वह परिवार में ही आपस में बातचीत नहीं करता? यह सारे प्रश्नों के उत्तर हम जान पाएंगे, बच्चों के हाव भाव से अंदाजा लगा पाएंगे कि उनकी परेशानी क्या है? क्या वह ऑटिज्म बीमारी से ग्रसित तो नहीं? इस बीमारी को किस तरह से दूर किया जा सकता है। उसके प्रति कैसे सचेत रहा जा सकता है।...more5minPlay
March 15, 2021सफलता के मूल मंत्रजिंदगी में सभी को किसी ना किसी मोड़ पर रुकावट और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है यह चुनौतियां भले ही दुर्गम लग सकती है, लेकिन ऐसा क्या है जो सफल लोगों को या कम से कम जो सफलता की राह पर चल रहे हैं, उन्हें अलग बनाती हैं। वह चीजें उनकी काबिलियत नहीं बल्कि उनका विश्वास और गिरकर उठने की जिद है। कुछ लोग उनका स्वभाव कहते हैं लेकिन आमतौर पर इसे मानसिक मजबूती कहा जाता है। ऐसे लोग काबिल होने के साथ ही मानसिक तौर पर बहुत ही मजबूत होते हैं। देखा जाए तो काबिलियत को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में सफल वही लोग होते हैं जो मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं।आइए जानते हैं मानसिक रूप से मजबूत लोगों के कुछ खास आदतों के बारे में -...more9minPlay
March 10, 2021आपको मेंटली स्ट्रांग 🧠 बनाते हैं ये स्वस्थ आदतें🧘🏋️⛹️🚴क्या आप ऑफिस या घर की जिम्मेदारियों के बीच में इतने उलझे रहते हैं कि हमेशा आपको सिर में अक्सर भारीपन का एहसास रहता है? तनाव, काम का बोझ, शारीरिक थकान आदि आप के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है ऐसे में मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। कुछ स्वस्थ आदतों को अपनाकर हम अपने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बना सकते हैं।...more13minPlay
February 28, 2021ह्यूमन बिहेवियर से जुड़े सोशल और पर्सनल साइकोलॉजिकल ट्रिककिसी व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज भी उसके बारे में काफी कुछ बोलती है कि सामने वाले के दिमाग में क्या चल रहा है।...more20minPlay
February 23, 2021हर दर्द का अपना एक मनोविज्ञानदर्द एक शारीरिक तकलीफ है। हर दर्द का इलाज भी अलग-अलग है। मनोविज्ञान ही माध्यम है दर्द का इलाज करने का। लोग बड़ा दुख पाकर छोटे दुखों को भूल जाते हैं।मनोविज्ञान का उद्देश्य है कि आपके जो दुख हैं उससे ध्यान आपका बदलकर नई दिशा की ओर ले जाना। जिससे आप अपना दर्द भूल जाते हैं। इसीलिए कहते हैं कि हर दर्द का अपना मनोविज्ञान है।...more10minPlay
February 15, 2021चर्चा और समाधान मन का विज्ञान - मनोविज्ञानमनोविज्ञान के व्यवहारिक ज्ञान को समझना अति आवश्यक है। प्रतिस्पर्धात्मक जीवन शैली में तनाव, मानवीय क्षमताएं और खुशहाली एक दूसरे की विरोधाभासी प्रत्यय है। आज की आवश्यकता है कि क्षमताओं के अनुसार तनाव को कम करते हुए खुशहाली की ओर अग्रसर होना। जब व्यक्ति विकारों से ग्रसित होता है तो आवश्यकता है उसके चिकित्सा उपागम एवं परामर्श कौशल द्वारा समस्या को दूर करना।...more20minPlay
January 31, 2021मन का विज्ञान - मनोविज्ञानमन की चर्चा और अध्ययन मनोविज्ञान द्वारा ही संभव है। दैनिक जीवन में मनोविज्ञान का अपना ही स्थान है। मन का विज्ञान क्या है? कैसे हम इस मन के विज्ञान को समझ सकते हैं? इस विषय को समझाने का एक प्रयास।...more29minPlay
FAQs about Dr. Rani Vaidya:How many episodes does Dr. Rani Vaidya have?The podcast currently has 42 episodes available.