Original Podcast

Original Podcast

By Original PodcastScienceLife Sciences
Download on the App Store

Original Podcast episodes

  • Power of Positivity ( Part - 3 )
    सच्ची-निश्छल मुस्कुराहट दिल की सेहत के लिए अच्छी है
    मुस्कुराहट अगर सच्ची है, तभी हम उसका आनंद महसूस कर सकते हैं। कुटिल मुस्कान सिर्फ पैदा करती है, बल्कि शरीर के ऊतकों में रक्त प्रवाह भी ि करती है। इसे इस्केमिया कहते हैं।
    ड्यूक यूनिवर्सिटी में बियर और कोरोनरी हार्ट डिजीज पर एक अध्ययन में 60 वर्षीय विक्टर को शामिल किया गया। एक साल पहले उसे दिल का दौरा पड़ा था। विक्टर के दिल पर नजर रखी उससे सवाल या कुटिल मुस्कान से भी इसके के कारण उसे इस्केमिया हो सकता है, लेकिन मुस्कान से बचिए।
    शोधकर्ताओं ने इमेजिंग तकनीक के जरिए वैज्ञानिक ये देखकर भी चौंक गए कि पूछा गया कि जब आप गुस्सा और दुखी हो सकता है। इसी के दौरान चेहरे की मांसपेशिया हैं, तो आसपास के लोगों को इसका पता चल काम करती हैं। लेकिन शोध में देखा गया जाता है? विक्टर ने तिलमिलाकर कहा कि हां कि जिस मुस्कान में हम आनंदित महसूस बिल्कुल उन्हीं लोगों के कारण मुझे गुस्सा नहीं करते, उनमें मांसपेशी का एक हिस्सा आता है। इमेजिंग तकनीक में सामने आया कि ऑबक्युलेरिस ओकुली शामिल नहीं होता। गुस्से से जुड़े सवालों के दौरान उसके दिल में अध्ययन का निष्कर्ष कहता है कि दिल रक्त की पंपिंग पर खतरनाक स्तर तक असर सेहत अच्छी रखना चाहते हैं, तो आनंद पड़ा। शोधकर्ताओं को लगा कि लगातार गुस्से खुशी से मुस्कुराइए।
    3 min
  • RRR METHOD
    आप अपने भविष्य को नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते हैं और बदली हुई आदतें आपका भविष्य बदल सकती हैं। यहाँ हम विद्यार्थियों के लिए 10 अच्छी आदतें बता रहे है। जो एक स्टूडेंट को ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति को जिंदगी में अपनानी चाहिए। क्योंकि यह अच्छी आदतें आपको ने सिर्फ आगे बढ़ाएँगी बल्कि आपकी लाइफ को सकारात्मकता और उर्जा से भर देंगी।
    4 min
  • You Must Read
    Top Motivational Inspirational and Self Help Books List in Hindi...
    रहस्य (The Secret) By Rhonda Byrne.
    जीत आपकी (You Can Win) by Shiv Khera.
    अति प्रभावकारी लोगों की 7 आदते ( The 7 Habits of Highly Effective People ) By Stephen Covey.
    रिच डैड , पुअर डैड ( Rich Dad , Poor Dad ) By Robert Kiyosaki.
    सोचिये और अमीर बनिए ( Think and Grow Rich ) By by Napoleon Hill.
    3 min
  • 12 Rules of life ( Audio Book Summary ) Part - 2
    Fifth Habit :- ( यह आदत कहती है कि यह हर माता - पिता का फर्ज है कि वह अपने बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाये )
    इस पर लेखक लिखते है कि यह हर माता - पिता का फर्ज है कि वह अपने बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाये ताकि वह एक अच्छे इसांन के साथ - साथ एक अच्छा नागरिक भी बन सके और इसके लिए वह बच्चों को यह साफ तौर पर बता दे कि अगर कौनसी गलती पर उनको कौनसी सजा मिलेगी ना कि उनको समाज पर छोड़ दे ।
    Sixth Habit :- ( कभी भी किसी को भी Criticize ना करे )
    लेखक लिखते है कि मानो आज के वक्त हर कोई तैयार बैठा है किसी ना किसी को Criticize करने के लिए कयोंकि शायद हमारी एक - दूसरे को Criticize करने कि आदत सी बन गई है पर यह हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है अगर आप मे यह आदत है तो आप लोगो को उनके हमेशा उनके दुश्मन कि तरहा नजर आने लगते हो ।
    लेखक कहते है कि सफल लोग कभी भी किसी को Criticize नही करते है और यदि उनको किसी को Criticize करना भी पडे तो वह इसके लिए सेन्डविच मैथड का उपयोग करते है ।
    इस नियम में आप सैंडविच कि तरह लोगो को Criticize करें , जिस प्रकार सैंडविच में ऊपर और नीचे कि तरफ़ Bread लगी होती है और बीच में cheese लगी होती है उसी तरह आप भी जब किसी कि आलोचना करें तो ऊपर नीचे प्रशंसा कि Bread लगा लें और बीच में आलोचना की cheese लगा दे ताकि सामने वाले को बूरा भी ना लगे और वह आप कि बात को भी समझ सके ।
    5 min
  • Environment Day
    पर्यावरण (अंग्रेज़ी: Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है। "परि" जो हमारे चारों ओर है"आवरण" जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है,अर्थात पर्यावरण का शाब्दिक अर्थ होता है चारों ओर से घेरे हुए। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत एक इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं। पर्यावरण वह है जो कि प्रत्येक जीव के साथ जुड़ा हुआ है हमारे चारों और वह हमेशा व्याप्त होता है।
    सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है। यह हमारे चारों ओर व्याप्त है और हमारे जीवन की प्रत्येक घटना इसी के अन्दर सम्पादित होती है तथा हम मनुष्य अपनी समस्त क्रियाओं से इस पर्यावरण को भी प्रभावित करते हैं। इस प्रकार एक जीवधारी और उसके पर्यावरण के बीच अन्योन्याश्रय संबंध भी होता है।
    पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे आ जाते हैं और इसके साथ ही उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएँ और प्रक्रियाएँ भी। अजैविक संघटकों में जीवनरहित तत्व और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ आती हैं, जैसे: चट्टानें, पर्वत, नदी, हवा और जलवायु के तत्व इत्यादि।
    Environment Special
    तेरी खोख मे पलकर बडे हुए
    और बडे होकर तेरी ही खोख को उजाड़ दिया ।
    पाप किया हझ हमने बहुत बडा
    पर फिर भी तुने हमारा जीवन सवार दिया ।
    5 min
  • 12 Rules of life ( audio book summary ) ( Part - 1 )
    इस Book का नाम है " 12 Rules of life " और इस बेहतरीन Book के लेखक का नाम है " JORDON B PETERSON " यह पेशे से एक " Psychology " के Professor थे , खैर आइये चलते है|
    First Habit :- ( जब भी खडे हो बिल्कुल Straight और आप के Shoulder हल्के से पीछे की और हो )
    जी हाँ , आप अगर इस अवस्था मे खडे होते है तो सामने वाले को हमेशा यह लगेगा कि आप बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी और एक मजबूत व्यक्ति हैं और इसके साथ - साथ आप भी अपने आप को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस कर पायेंगे अगर आप इस अवस्था मे खडे नही होगे तो लोग आप को हमेशा ही एक हारे हुए वयक्ति के रूप देखेंगे तो आज आप अपने खडे होने का अदाज थोड़ा बदल दीजिए ।
    Second Habit :- ( हमे हमेशा अपनी भी उतनी ही क्रद्र करनी चाहिए , जितनी हम दूसरो कि करते है )
    जी हाँ , सच मै हमें भी अपनी उतनी क्रद्र करनी चाहिए , जितनी हम दूसरों कि करते है पर आप सोच रहे होगे हम तो अपनी बहुत क्रद्र करते है पर हकीकत यह है कि एक Survey के मुताबिक पूरी दुनिया मे केवल बीमार होने पर 33 % लोग ही Doctor की दी गयी Perspation और समय के अनुसार दवा लेते है बाकी 67 % लोग अपने हिसाब से दवा लेते है और जब हमारा कोई साथी बीमार हो तो हम उसका और उसकी दवा का पूरा खयाल रखते है ना ठीक उसी तरह हमें भी अपना खयाल रखना चाहिए और अपनी क्रद्र करनी चाहिए ।
    Third Habit :- ( उन्ही लोगों से दोस्ती करो जो आप के बूरे वक्त मे आप के साथ हो सके )
    इसमे लेखक कहते है कि हमे हमेशा दोस्तों को चुने मे थोड़ा स्वार्थी होना चाहिए क्योंकि आज के इस आधुनिक युग में किसी को भी दोस्त चूनना थोड़ा हानिकारक हो सकता है ।
    हमें लोगों कि भीड़ में से उन लोगों को चूनना चाहिए जो कि हमारे बूरे वक्त में हमारे साथ खड़े हो सकें और आप को भी किसी का दोस्त बनने से पहले ये अपने आप से और अपने दोस्त से ये वादा करना चाहिए कि आप उसके बूरे वक्त में उसका पूरा साथ देंगे ।
    Fourth Habit :- ( अपने आप को या अपनी परफॉर्मेंस को दूसरों से या दूसरो कि परफॉर्मेंस से नही बल्कि अपनी ही परफॉर्मेंस से तुलना करे )
    लेखन कहते है कि हम लोग हमेशा अपनी तुलना दूसरों से करते रहते है जबकि हकीकत यह है कि हमे अपने आप को या अपनी परफॉर्मेंस को दूसरों से या दूसरो कि परफॉर्मेंस से नही बल्कि अपनी ही परफॉर्मेंस से तुलना करनी चाहिए ताकि हम खुद कि कमियों को जान सके ना कि दूसरो मे कमियाँ ढूंढ सके ।
    इस आदत से आप अपना विकास कर सकते है और आपना और अपने काम का विशलेषण कर सकते है जो कि हर वयक्ति के लिए आवश्यक है ।
    6 min
  • Power of Positivity series ( Part - 2 ) , Encouragement
    उत्साहवर्धन का जादू : कठिन लगने वाले काम भी आसान हो जाते हैं
    आपको तारे जमीन पर फिल्म में जिक्र सोलोमन आयलैंड का किस्सा याद है? इसके अनुसार जब आदिवासियों को जंगल का कोई हिस्सा साफ करना होता है तो वे पेड़ों के पास पहुंचकर उसे कोसते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक किसी सजीव का डीएनए उसके बाहरी माहौल से मिलने वाले संकेतों के हिसाब से शरीर में बदलावों को प्रेरित करता है। इसका मतलब है. कि लोगों का अच्छा या बुरा बर्ताव व्यवहार और परिणामों को भी प्रभावित करता है।
    सकारात्मकता से जुड़ा एक प्रयोग किया गया। टास्क था 10 फुट दूर से बॉस्केटबॉल की नेट में गेंद डालना। इसमें शामिल दो वॉलंटियर्स में से एक पेशेवर खिलाड़ी था, तो दूसरा शौकिया। पहले शौकिया खिलाड़ी को 10 बार गेंद डालने के लिए कहा गया, उसके दसों शॉट मिस हो गए। इसके बाद आंखों में पट्टी बांधकर इसे दोहराने के लिए कहा गया, इस बार भी शॉट मिस हो गए, लेकिन लोगों ने तालियां बजाकर
    खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया। अबकी बार पट्टी हटाकर जब उस वॉलंटियर ने गेंद डाली, तो 10 में से 4 बार नेट में गई। दूसरे पेशेवर वॉलंटियर के पहले 10 में से 9 शॉट नेट में गए थे। लेकिन जब आंखें बंद करके बॉल डालने की कोशिश की गई, तो गेंद मिस हो गई। इस दौरान लोगों की प्रतिक्रिया नकारात्मक थी। इसके बाद जब खिलाड़ी ने आंखें खोलकर गेंद डालने की
    कोशिश की, तो उसके सारे शॉट मिस हो गए। उत्साह बढ़ाने, काम की प्रशंसा करने से मुश्किल से मुश्किल काम भी आसां हो जाते हैं।
    4 min
  • Power of Positivity ( Part - 1 )
    सकारात्मक खबरें वाकई मन पर अच्छा असर डालती हैं
    खबरें सच दिखाती हैं, लेकिन दुनियाभर में हुए शोध कहते हैं कि लगातार नकारात्मक खबरें देखने से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। वहीं सकारात्मक खबरों, लेखों और जानकारियों से न सिर्फ आप खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं, बल्कि इससे निगेटिव हॉर्मोन कॉर्टिसोल का स्तर गिरने लगता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (इरविन) शोधकर्ताओं ने पांच हजार लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के डेटा का अध्ययन किया। इनमें 2013 बोस्टन मैराथन धमाके के गवाह शामिल थे। इसमें उन्होंने पाया कि घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों के दिमाग पर उसका बुरा असर पड़ा। यह स्वाभाविक था, लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि उस हमले का टीवी पर एक हफ्ते तक लगातार (5 से 6 घंटे) कवरेज देखने वालों के मन पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ा। कई लोगों पर तो इसका महीनों
    असर रहा। अध्ययन में सामने आया कि दिमाग नकारात्मक चीजों पर ज्यादा ध्यान देता है इसे 'निगेटिविटी बायस' कहते हैं। यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि सकारात्मक खबरें पढ़ने-देखने वालों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका अच्छा असर पड़ता है। सकारात्मक खबरों के बारे में एक-दूसरे से बात करने से भी दिमाग को सुकून मिलता है।
    4 min
  • You Must Read
    Leading Change :- कभी बदलाव अच्छे होते हैं तो आत्मसम्मान में कमी लगे तो कभी विरुद्ध, सहज बने रहें
    बदलाव किसी निश्चित तारीख या समय पर निर्भर इसे अनदेखा नहीं, यह तो सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जीवन इस पछतावे की हर पल बदलता है। कभी बदलाव अच्छे होते हैं, ज्योग कीजिए। कभी विरुद्ध जब आप बदलाव का सामना करते हैं। तो आपको गुस्सा, अशांति, दर्द, चिंता या तकलीफ होती है। खुश रहना है, तो बदलाव को सहजता से भविष्य बेहतर अपनाएं। अपनी ऊर्जा को गुस्सा करने में चिंता में या लड़ने में व्यर्थ न करें।
    The magic of thinking big :-
    जब चीजें गड़बड़ाती हैं तो अक्सर हम अपना सम्मान करना छोड़ देते हैं। जब आत्मसम्मान में कमी का अहसास हो तो खुद को याद दिलाओ कि जो आप कर सकते हैं वो कोई और नहीं कर सकता। लोगों को आपकी जरूरत है। आपकी आदतें और नजरिया उदाहरण बनते हैं जिसका अनुसरण दूसरे करते हैं। आत्मसम्मान प्रस्तुत करके आप गर्व महसूस कर सकते हैं।
    Maximum achievement :- लक्ष्य की स्पष्ट कल्पना करना जरूरी, यह ताकत देती है
    जब लोग अपने लक्ष्यों से पिछड़ जाते हैं तो इसके पीछे एक कारण उनके मन में लक्ष्य का स्पष्ट चित्रण ना होना भी होता है। जैसे- यदि आप अच्छे घर की चाह रखते हैं पर इस अभिलाषा को आपके मानसिक चित्रण का सहयोग नहीं मिलता तो घर की चाह पर लगने वाली मानसिक ऊर्जा भी कम हो जाएगी। यह कमी इस लक्ष्य के पूर्ण होने में बाधा उत्पन्न करेगी।
    Major what matters :- इसके बड़ी सफलता और उपलब्धि पाने की आपकी क्षमता पीछे एक कारण उनके मन में लक्ष्य का स्पष्ट चित्रण का सबसे बड़ा दुश्मन है आपका कंफर्ट जोन। ना होना भी होता है। जैसे- यदि आप अच्छे घर की विकास, प्रगति और उन्नति के लिए परिवर्तन जरूरी चाह रखते हैं पर इस अभिलाषा को आपके मानसिक है। जीवन एक जैसा नहीं चलता। कोई भी व्यक्ति चित्रण का सहयोग नहीं मिलता तो घर की चाह पर स्थिति को बेहतर करने वाले परिवर्तन से नहीं डरता। लगने वाली मानसिक ऊर्जा भी कम हो जाए .
    4 min
  • क्या सुशील कुमार के उदाहरण से यह नही समझा जा सकता कि सफलता की भी अपनी एक किमत है। ( Audio Podcast )
    क्या सुशील कुमार के उदाहरण से यह समझा जा सकता कि सफलता की अपनी भी अपनी एक किमत है।
    आज हजारो भारतीय युवा पहलवालो की प्रेरणा ताक पर लगी हुई है। इन भारतीय युवा पहलवानो कि प्रेरणा स्रोत के रूप में हमेशा इनकी आँखो में बने रहने वाले सुशील कुमार पहलवान, आज दिल्ली पुलिस की रिमांड कस्टडी में है।
    पर आखिर कौन है ।
    दिल्ली के नजफगढ़ इलाके एक गाँव बापरोला में १९८२ में जन्मे सुशील के पिता का नाम दीवानसिंह और माता का कमला है। सुशील तीन भाईयों के परिवार में सबसे बड़े हैं। वह बचपन से कुश्ती के दीवाने थे और शुरू से ही उनका लक्ष्य ओलिम्पिक में पदक जीतना था। उन्होंने बपरोला स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा की फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की लेकिन वह बचपन से ही महाबली सतपाल से जुड़ गए थे, जिन्होंने उनके कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भारतीय रेल में कार्यरत हैं।
    7 min

About Original Podcast

From the publisher's feed

Hello friends, all of you are welcome. You will get different types of original audio podcast on this channel which will be the most isolated and this channel will not put original audio podcast on…