Teen Taal

Teen Taal

By Aaj Tak RadioComedyComedy Interviews
Download on the App Store
  • Favorites

    68

    Followers

  • Typical duration

    198 min

    per episode

Based on Podcast App listening data

Teen Taal episodes

  • उदयपुर घटना की जड़, ग़ायब होती डिटेलिंग और खुले में सोच के नुक़सान: तीन ताल, Ep 90
    तीन ताल के 90वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -असली तीन ताल क्यों 90वें एपिसोड के बाद खुलेगा? शिव सेना कहें या शिंदे सेना? ताऊ ने उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर बाबा से उलट भविष्यवाणी की.

    -उदयपुर नृशंसता की जड़ कहां है? तथाकथित मूल्यों का लबादा ओढ़े समाज की सोच क्यों अब भी कबीलाई है? आदमी में सतत बदलाव और आदमी के बदलने के बीच का फ़र्क़.

    -दण्ड और मानवीयता का घालमेल. सर कलम करना 'इस्लाम' सिखाता है या नहीं? तथाकथित एडवांस्ड देशों की गंदगी.

    -इस्लाम को किस तरह के आत्मावलोकन की ज़रूरत. किस बात पर आख़िर पार्टिशन हो गया? नफ़रत का समाधान क्या है? ताऊ क्यों धर्म को एन्जॉय करते हैं?

    -क्या समाज डिटेलिंग विहीन हो रहा है?
    मिनिमलिस्ट होना क्या है. मिनिमलिस्ट होने की कीमत. मिनिमम का मैक्सिमम क्या होता है?

    -जीवन में कंट्रास्ट और यूनीकनेस की अनिवार्यता. गांव के घरों की डिजाइनिंग. क्या डिजाइन की मौत होने वाली है?

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर - शुभम तिवारी & कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
    1 hr 54 min
  • डेमोक्रेसी का ‘एकनाथ’, बहरों की दुनिया और दो मिनट वाली इमरजेंसी : तीन ताल, Ep 89
    तीन ताल के 89वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -आधारकार्ड से बेहतर क्यों है विक्टिमकार्ड? ताऊ ने क्यों 'लोकतंत्र' को लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं कहा.

    -उद्धव ठाकरे के कन्फ्यूजन की वजह. भारतीय लोकतंत्र में 'ठोकतंत्र' की शुरुआत कब से हुई?

    -ताऊ ने शेर, बकरे और भेड़ के सहारे महाराष्ट्र की एक कहानी सुनाई. क्यों राष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ़ लालू यादव के पास बारगेनिंग पॉवर?

    -बहरेपन पर आई फ्रांस की एक स्टडी के बहाने भारतीय समाज के लाउडनेस पर बात. 'बहरा समाज' किसके लिए वरदान और किस के लिए अभिशाप?

    -बहरा और 'सुन बहरा' का फ़र्क़. बाबा को हेडफोन से क्यों चिढ़ और ताऊ की हेडफोन से दूरी बनाने की सलाह.

    -सुनने की शक्ति हासिल करने के टिप्स. ताऊ किसे बोलते थे कान साफ करवाओ? ऊंचा सुनने वालों पर हंसे या नहीं?

    -इमरजेंसी होता है या मर्जेन्सी? इमरजेंसी के लौकिक अर्थ पर बात. थोड़ी देर मतलब कितनी देर होता है? बाबा ने क्यों फेसबुक पर लिखने से मना किया.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाओं के बहाने मम्मी की कुटाई के किस्से.

    प्रड्यूसर - शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रज़ी.
    2 hr 5 min
  • कांग्रेस का ‘इलेक्टाइल डिसफ़ंक्शन’, प्रोटेस्ट के अलबेले किरदार और जवानी के झामफाड़ गाने: तीन ताल, Ep 88
    तीन ताल के 88वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    - देश का राष्ट्रपति कैसा होना चाहिए, प्रेसिडेंट कुर्ता-पायजामा क्यों नहीं पहनते और कोई युवा भारत का राष्ट्रपति क्यों नहीं बनता? 

    - बाबा बचपन में राष्ट्रपति मगर बड़े होकर राष्ट्रपति के चीफ़ शेफ क्यों बनना चाहते थे?

    - ताऊ ने ED का असली मतलब क्या बताया?

    -.पिछले एक हफ़्ते में हुए प्रोटेस्ट्स की दो सबसे मज़ेदार तस्वीरें कौन सी हैं?

    - बाबा ने कांग्रेस के प्रोटेस्ट को बिना पकी उड़द की दाल क्यों बताया.

    - राहुल गांधी कहां चूक गए और अपनी दादी से क्या सीख सकते थे.

    - बाबा ने 'अग्निवीर' प्रदर्शनकारियों से कौन सा गाना बजाकर नाचने को कहा.

    - ताऊ ने अग्निपथ स्कीम पर क्या कहा और इसकी टाइमिंग को ग़लत क्यों बताया.

    - बीजेपी के क्रिएटिव प्रोटेस्ट और कांग्रेस पीछे क्यों रह जाती है.

    - प्रोटेस्ट के प्रकार, किरदार और नारावीर.

    - प्रोटेस्ट में ताऊ के पिटने और फिर चायवाले की ताऊ के हाथों कुटाई की कहानी.

    - प्रोटेस्ट में जाने के इनसाइडर टिप्स और मुफ़ीद कपड़े.

    - बिज़ार ख़बर में प्रेमी की बेवफ़ाई पर चर्चा, साथ जीने-मरने पर ताऊ की टेक और यमुना पर मुक़दमें की मांग.  

    - यौम-ए-मौसीक़ी पर मधुमय चर्चा, लड़कपन में ताऊ और बाबा के फ़ेवरेट गाने.

    - जवानी की दहलीज पर क़दम रखते सरदार कौन से गाने गाते थे.

    - रफ़ी की नक़ल करने वाले सिंगर्स ताऊ को पसंद क्यों.

    - मुन्ना अज़ीज़, शब्बीर कुमार और अनवर हुसैन के गानों पर चर्चा और गोविंदा की वो फ़िल्म जो ताऊ कभी भी देख सकते हैं

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ.

    प्रड्यूसर - कुमार केशव 
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी.
    2 hr 16 min
  • अरब का वितंडा, पुराने ज़माने की कुटाई और गर्मी की छुट्टियों के मतलब: तीन ताल, Ep 87
    तीन ताल के 87वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    - सत्ता के गलियारे होते हैं या नहीं?

    - क्या अरब कंट्रीज़ कहीं का गुस्सा कहीं निकाल रहे हैं और नूपुर शर्मा की असल सज़ा क्या है .

    - धर्मनिरपेक्षता के लिए सहिष्णुता क्यों ज़रूरी है, अच्छे हिंदू और मुसलमान बनने से पहले अच्छा इंसान बनने पर ज़ोर क्यों हो.

    -.ताऊ ने मुसलमानों और हिंदुओं से क्या फ़ॉलो करने को कहा.

    - कबीर अभी होते तो क्यों कूटे जाते, ताऊ के हिसाब से देश के दो सबसे बड़े फ्रिंज कौन हैं और तीन ताल में फ्रिंज पर इतनी चर्चा क्यों हुई?

    - सरदार की फ्रिंज कॉमेडी, दुनिया की सबसे बड़ी प्रॉब्लम और गुजरात के जमण, भ्रमण और रमण के मतलब.

    - बाबा ने बुल्डोज़र को क्या हिंदी नाम दिया और 'भेड़िया आया, भेड़िया आया' से इसे क्यों जोड़ा?

    - ताऊ के यमराज शिक्षक, बचपन की कुटाई के क़िस्से और थप्पड़ का दुलार.

    - बच्चे की चमड़ी मोटी क्यों करनी चाहिए और बाबा के मार खाकर नौटंकी देखने की कहानी.

    - पड़ोसियों के लिए बाबा की विशेष संज्ञा और ताऊ का सिनेमा देखने का 'कुटाई-फ़्री' जुगाड़.

    - पुराने ज़माने की पिटाई, पीटने के शौक़ीन शर्मा जी और हैंडलूम-पावरलूम बच्चों का अंतर.

    - बाबा के 'आइंस्टीन' दोस्त और ताऊ के मास्टर साहब जो बच्चों की नाभि मरोड़ देते थे.

    - बच्ची के हाथ-पैर बांधकर धूप में छोड़ देने वाली मां के लिए ताऊ और बाबा ने क्या कहा?

    - बिज़ार ख़बर में बिहार में झपटमारी के स्टार्टअप पर चर्चा.

    - मच्छरों और चोरों में क्या समानता है और छिनतई पर बनी एक फिल्म जिसे ताऊ ने रिकमेंड किया.

    - छुट्टियों के प्रकार और किन छुट्टियों को बाबा छुट्टी नहीं मानते.

    - छुट्टियों के लिए बाबा की फ़ेवरेट जगह और ज़रूरी टिप्स.

    - समुद्र देखने कब जाएं और ताऊ को पहली बार समुद्र देखने पर क्या रियलाइज़ हुआ?

    - बाबा बनारस में क्या करने जाते हैं और ताऊ का कन्फेशन.

    - ताऊ ने देश भर के लोगों से क्या अपील की और बचपन की छुट्टी, बचपन की छुट्टी क्यों नहीं होती?

    - गर्मी की छुट्टियों के मतलब, सबसे बुरे कांटे और बाबा के कॉन्ट्रडिक्शन्स.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ.

    प्रड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी.
    2 hr 31 min
  • करेले की चतुराई, पंजाब का पास्ट-प्रजेंट और जनवासे के माइकल कोलिन्स: तीन ताल, Ep 86
    तीन ताल के 86वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -उपनिषद का कौन सा सूत्र ताऊ का फ़ेवरेट. साइकिल चलाने वाले पर्यावरण बचा पाएंगे? साइकिल से कहीं जाने और साइकिल चलाने के बीच का अंतर.

    -पर्यावरण बचाने का इकलौता तरीका ताऊ ने सुझाया. बाबा, बनारस और लकड़ी का किस्सा.

    -'कन्जयूमर क्रांति' के नुकसान. गरीबी और पर्यावरण का कनेक्शन. ताऊ ने क्यों जीवन को एक STD कहा जो घातक और लाइलाज है.

    -सिद्धू मूसेवाला के बहाने पंजाब के खाने, गाने और साणे लोगों पर बातचीत. पंजाब में कैसे पनपते हैं ‘सुक्खा’ सरीखे गैंगस्टर.

    -पंजाब की चित्त वृत्ति में 'उग्रता' कहां से आई. असली पंजाब को किसने ऑटो ट्यून कर दिया. ताऊ का कनेड्डा वाला किस्सा और लाहौर से जुदाई का आलम.

    -बिज़ार ख़बर में पश्चिम बंगाल से आए ताऊ के ‘पेट टॉपिक’ और ममता बनर्जी के मध्यप्रदेश वाले प्रयोग पर बात. स्वयं से शादी करने वाली लड़की की 'सनक'.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ और दो स्पेशल वॉइस नोट्स.

    प्रड्यूसर - शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रेज़ी.
    2 hr 5 min
  • अखिलेश के हाथ की ‘सैफई’, अनूठे लाइटर और बारातों की दारूबंदी: तीन ताल, EP 85
    तीन ताल के 85वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    - इंटरनेशनल बुकर प्राइज विनर 'रेत समाधि' को हिंदी में क्यों पढ़ें? अनुवाद के मामले में भारत क्यों पिछड़ा हुआ देश है?

    - यूपी विधानसभा में अखिलेश की भाषा पर बात. योगी आदित्यनाथ के लिए उनका नया उद्बोधन और केशव प्रसाद मौर्य के लिए अपमानजनक बातें. बाबा ने क्यों कहा कि पिछड़ी जाति के नेताओं के बीच संवाद का सुख अगड़े उठा रहे होंगे?  

    - ताऊ ने अखिलेश के यादवत्व की तुलना बाबा के ब्राह्मणत्व से क्यों की और व्यवहार से विप्र होने को बाबा ने कैसे जस्टिफाई किया?

    - आग से इंसान ने क्या सीखा, भाषा का विकास कैसे आग के अराउंड हुआ, आग को खोजने से ज़्यादा अहम आग को साधना क्यों है, जंगलों में आग क्यों लगाए गए और सबसे कुरूप आग कौन सी है?

    - बाबा ने इंसान को सबसे हल्की चमड़ी का जानवर क्यों कहा, ताऊ ने आग को नरक की चीज़ क्यों कहा और अलग अलग धर्मों में आग की क्या अहमियत है?

    - बाज़ क़िस्म के लाइटर्स और उन्हें इकठ्ठा करने का शौक.

    - आग पर शे'र-ओ-शायरी और एसिडिटी वाली कविता.

    - बिज़ार ख़बर में गुजरात की शादी का ज़िक्र. जहाँ शादी के बाद दुल्हन के बिना ही विदा हुआ दूल्हा. शादियों में महंगी गाड़ियों से बारात और विदाई की परंपरा और रासायनिक पदार्थों के सेवन से पैदा हुए बवाल.

    - क्या नाचने के लिए पीना ज़रूरी है? ताऊ की भाइयों के साथ जैमिंग का क़िस्सा और गुजरात का आज़ादी से समझौता. 

    - और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी
    1 hr 50 min
  • पंचायत का ‘विनोद’, चिकन सैंडविच बनाम ढोकला और पावरकट का मज़ा : तीन ताल, Ep 84
    तीन ताल के 84वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -84 एपिसोड की यात्रा में क्या मुक्त हुआ. ताऊ और सरदार की नज़र से पंचायत वेब सीरीज पहले सीजन से बढ़िया या ख़राब? ताऊ ने क्यों पंचायत के आठवें एपिसोड को अवॉइड करने सलाह दी.

    -हार्दिक पटेल के इस्तीफ़े के बहाने हाथ के बुरे दिनों पर बात. वो लीडरशिप कैसी है जिसका नाम नहीं लिया जाता.

    -चिकन सैंडविच की मैसेजिंग. बाबा ने कहां के सैंडविच को रद्दी कहा. जातियों के मजबूत होने से क्या हिन्दू मजबूत हो रहा है?

    -बात करते समय फ़ोन देखना क्या ठीक बात है? चिकन सैंडविच और ढोकले की लड़ाई में कौन मजबूत?

    -बिजली कटौती के बहाने बिजली आने और जाने के आनन्द पर बतरस. क्यों बिजली आना एक घटना थी?

    -ढिबरी जलाने के जतन और लैम्प-लालटेन का फ़र्क़. माचिस और चक्कू की अहमियत. पेट्रोमैक्स की यादें और टॉर्च के अलग-अलग प्रकार और प्रयोग.

    -बिज़ार ख़बर में सबसे गर्म और ठंडे शहर चुरू से आई अनोखी शादी की जानकारी. ज्यादा नाचने के नुकसान और क्यों फूफा होना कलंक बना दिया गया है?

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी
    1 hr 55 min
  • ताज महल का हाइप, वीडियो बनाने की लत और रुपए का बुढ़ापा : तीन ताल, Ep 83
    तीन ताल के 83वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -जब बाबा को सरदार ने फोन चलाने पर टोका. अस्वस्थता के बावजूद 'ऐतिहासिक' एपिसोड में शामिल हुए बाबा और ताऊ.

    -शिशु अवतार में भारत की जनता. ताऊ ने क्यों किया भारतीय जनमानस के साहस का सम्मान.

    -बाबा ने क्यों ताजमहल को गिराने की वक़ालत की. औरंगजेब की जल्दबाजी और ज्ञानवापी पर 'साइनबोर्ड' का आइडिया.

    -रुपये और लोगों के गिरने में अंतर. ताऊ और बाबा ने कभी गिरा हुआ रुपया क्यों नहीं उठाया? गिरना क्यों आवश्यक है. क्या गिरना हमारे नियंत्रण में है? गिरने और फिसलने का फ़र्क़.

    -बिज़ार ख़बर में अंडरवियर में घूमते दीवान साहब की बात और उनसे सहानुभूति. क्यों मोबाइल कराएगा अगला पार्टिशन.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ.

    -पंडित शिव कुमार शर्मा के संगीत और संतूर पर बाबा और सरदार की बातचीत यहां सुनें. (22:47 मिनट से)

    https://podcasts.aajtak.in/news-current-affairs/din-bhar/why-government-want-sedition-law-discussion-in-parliament-1461261-2022-05-10

    प्रड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रजी
    1 hr 24 min
  • पार्टी ऐनिमल लीडरान, मई और मे के लफड़े और कटखने चूहे: तीन ताल, Ep 82
    तीन ताल के 82वें एपिसोड में पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -सरदार ने बाबा से ली हिंदी उधार. छोटा रिचार्ज वाला ‘तीन ताल’ जिसमें ताऊ बने श्रोता.

    -मई होता है या मे? मई दिवस की ठसक. मई के बादल को बाबा ने क्यों दयनीय कहा.

    - नेता भारत में पार्टी बना सकता है, पार्टी कर क्यों नहीं सकता? हिंदी पट्टी का पाखण्ड और स्टीरियोटाइपिंग. संघर्ष की लड़ाई कैसे लड़ी जानी चाहिए?

    -बिज़ार ख़बर में यूपी के मंत्री जी की चर्चा जिन्हें चूहे ने काट लिया. चूहों का मई कनेक्शन. क्या चूहे एंटी-नेशनल होते हैं?

    -चूहों की संग्रह की प्रवृत्ति. बाबा ने खुद को क्यों 'कुत्ता' कहा? चूहों और बन्दरों से कौन सी बात सीखने योग्य. और चूहों के चक्कर में कौन मारा गया.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियों में शिशु मंदिरों के आख्यान.

    प्रड्यूसर - कुमार केशव
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रज्जी
    1 hr 13 min
  • समोसे का त्रिकोण, भूलने के फ़ायदे और कांग्रेस की स्टोरीटेलिंग: तीन ताल, Ep 81
    तीन ताल के 81वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:


    - प्रशांत किशोर और इलोन मस्क की चाहतों का अंतर. पीके की तपस्या में क्या कमी रह गई?
    - कॉंग्रेस के पास स्टोरी का अभाव या स्टोरीटेलिंग का? बाबा ने क्यों कॉंग्रेस को दूब कहा.

    -लॉजिक और इमोशन में कौन सर्वोपरि. क्या आम खाना हराम है?

    -भूलने और याद रखने के नफ़े-नुकसान. क्या भूलने और याद करने को नियोजित किया जा सकता है?

    -बाबा, ताऊ और सरदार कौन सी चीज़ अक़्सर भूल जाते हैं? ताऊ ने जब एक साधक को बीयर पिलाया. जब सरदार ने सुनी जीवन की पहली गाली. विभाजन को भूले या याद रखें?

    -बिज़ार ख़बर में उस रेस्तराँ की बात जहां समोसा टॉयलेट में बन रहा था. समोसे कहाँ के अच्छे? समोसा बांधने और खाने की कला.

    -ताऊ क्यों महीने में एक बार अनहाइजेनिक खाना खाते हैं? गोलगप्पे का मज़ा बाहर ही खाने में क्यों. पश्चिम की 'कैन' बीमारी.

    -‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के बहाने कपड़े प्रेस करने के कुछ टिप्स. ताऊ को क्यों प्रेस का ज़िक्र सुन याद आएं अज़ीज़ मियां.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर - शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग - अमृत रजी
    2 hr

About Teen Taal

From the publisher's feed

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society,…

More shows like Teen Taal

The Sadhguru Podcast - Of Mystics and Mistakes by Sadhguru Official

The Sadhguru Podcast - Of Mystics and Mistakes

23 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

158 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hindi Song by KHASI SONG

Hindi Song

41 Listeners

Akbar Birbal Stories by Chimes

Akbar Birbal Stories

15 Listeners

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

288 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Love Failure by Sana Sana

Love Failure

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Finshots Daily by Finshots

Finshots Daily

40 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Bhojpuri Sher Khesari Ke Song by Tinku Yadav

Bhojpuri Sher Khesari Ke Song

4 Listeners

AADIL BASHIR SHAH by Sufi songs sufi

AADIL BASHIR SHAH

3 Listeners

The Morning Brief by The Economic Times

The Morning Brief

15 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

94 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

The Daily Brief by Zerodha

The Daily Brief

12 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners