Teen Taal

Teen Taal

By Aaj Tak RadioComedyComedy Interviews
Download on the App Store
  • Favorites

    68

    Followers

  • Typical duration

    198 min

    per episode

Based on Podcast App listening data

Teen Taal episodes

  • हिजाब का हिसाब किताब, अलबेले बायोडेटा और शिशु मंदिरों का सच: तीन ताल Ep 70
    तीन ताल के 70वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -बाबा के जन्मदिन की तैयारियाँ. वैलेंटाइंस डे के कुछ दिनों पर बतकही. टेडी हमेशा भालू क्यों. पांडा का आलसपन. पंडे गोल क्यों?

    -हिजाब के मुक़ाबले में भगवे पटका निकालने की बीमारी पर बात. औरतों के परदे के रिलिजियस, पोलिटिकल और साइकोलॉजिकल पहलुओं पर बात.

    -ताऊ ने क्यों चाहते हैं कि अदालत का फ़ैसला लड़कियों के पक्ष में आए और फिर वे लड़कियों से कहें कि जीतने के बावजूद तुम्हारी लड़ाई ग़लत थी.

    -तीन मुस्लिम औरतें जिनकी खूबसूरती के बाबा मुरीद रहे. क्या धर्म को घर पर छोड़ बाहर निकला जा सकता है?

    -इमोजी को क्यों ताऊ देते हैं सम्मान. बाबा, ताऊ और सरदार इमोजी के साथ कितने सहज. क्या इमोजी, स्टीकर और GIF का इस्तेमाल करना बचपना है?

    -बिज़ार ख़बर में सीवी के बदले पीरियड ट्रैकर भेजने वाली महिला की तक़लीफ़. सीवी के फंडे और पचड़े पर बतरस.

    -ताऊ और बाबा को 'अटैचमेंट' से किस बात की तक़लीफ़. ताऊ क्या मज़ेदार बात अपने सीवी में लिखते थे.

    -और आख़िर में तीन तालियों की कुछ चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाओं के बहाने विद्या भारती विद्यालयों के अनुभव.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    2 hr 22 min
  • यूपी टाइप घाघ, तकिया बरतने का शऊर और बसंत का पीलापन: तीन ताल Ep 69
    तीन ताल के 69वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -बजट की व्याख्या सुन सरदार को याद आई एक ‘बौद्ध कथा’. बाबा आर्थिक प्रबंधन से क्यों डरते हैं?

    -25 तारीख़ के बाद बाबा को किस SMS का होता है इंतजार. ताऊ क्यों 'खुले हाथ' के समर्थक?

    -वित्तमंत्री की एक टिप्पणी के बहाने 'यूपी टाइप' की बानगी पर चर्चा. आधुनिक भारत के सर्वोत्तम दार्शनिक कौन.

    -'यूपी टाइप' किसने गढ़ा. यूपी-बिहार के घाघ लोगों में समानता क्या. यूपी में कौन सा बिहार है?

    -सरदार को हर नीरस चीज़ क्यों पतझड़ लगती थी? दिल्ली और गांव वालों के लिए बसन्त का अलग मतलब. ताऊ ने क्यों पतझड़ को खूबसूरत बताया.

    -बसन्त के रहन-सहन, खान-पान और बसन्ती हवा के मिज़ाज पर बतरस. बसन्त और पीले रंग का कनेक्शन.

    -बिज़ार ख़बर में पिलो फ़ाइट चैम्पियनशिप पर बात. तकिया बरतने का शऊर. क्या तकिया समृद्धि का सूचक? दुनिया के सबसे मूर्ख लोग कौन.

    -और आखिर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    1 hr 36 min
  • 'ड़' का भौंडापन, सरकारी नौकरी की सनक और लैटरीन के अर्थ अनेक : तीन ताल Ep 68
    तीन ताल के 68वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -'ड़' क्यों रहा हमेशा अछूता. किसने इसे बचाया. ताऊ को किन अक्षरों से चिढ़ और ताऊ की 'ड़' केंद्रित कविता.

    -बाबा कौन सी सीरीज देख रो रहे हैं इन दिनों. सरदार का कम एपिसोड वाले सीरीज से प्रेम की वजह और ताऊ की ओर से कुछ फिल्मों के सुझाव.

    -सरकारी नौकरी की मार्केट वैल्यू. सरकारी और प्राइवेट नौकरी में कौन सी बेहतर. सरकारी नौकरियों की विडम्बना क्या. ताऊ ने क्यों रोजगार और नौकरी को अलग बताया?

    -एफडी और सरकारी नौकरी का रिश्ता. ताऊ ने सरकारी नौकरी क्यों नहीं की? बाबा ने शोषण और हरामखोरी का फ़र्क़ समझाया. क्या सरकारी नौकरी वाले प्रेम नहीं करते?

    -बिज़ार ख़बर में फ्लश की तेज आवाज़ को मानवाधिकार उल्लंघन बताने वाली इटली की एक कोर्ट और उस पर बतकही.
    .
    -बाथरूम की फ्लश और पड़ोसी में ज्यादा बड़ी समस्या कौन? पैखाना और पाकिस्तान का फ़र्क़. हिंदुस्तान में कमोड सिस्टम कैसे हुआ फेल. ताऊ क्यों ओबामा से हाथ मिलाते तो कतराते?

    -और तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाओं के बहाने हिंदी दर्शकों का 'द्रविड़' प्रेम. रुख़सार पर तिल का असल मतलब.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    1 hr 57 min
  • रेफ़रेंडम के नुक़सान, अच्छे केले की पहचान और रिपब्लिक की क़िस्में : तीन ताल Ep 67
    तीन ताल के 67वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -तीसरी लहर में कोविड की गिरफ़्त में सरदार. किस बाइसिकल की घंटी से बाबा को डरने की ज़रूरत.

    -आप दिन में कितना पैदल चलते हैं? ताऊ ट्रेडमिल पर दौड़ने के क्यों ख़िलाफ़. अनजान शहरों को देखने का तरीका.

    -बाबा को जब ताऊ में समाजवादी सौष्ठव दिखा. यूपी की सभी पार्टियों में छिपा 'पा'.

    - आम आदमी पार्टी की रेफरेंडम पॉलिटिक्स के मायने. जनमत संग्रह क्यों आरती संग्रह जैसा.

    - रेफ़रेंडम में कितनी डेमोक्रेसी और कितनी अराजकता. हिटलर, ब्रिटेन और स्विट्ज़रलैंड के अनुभव.

    - रिपब्लिक डे पर सरदार का सिंहावलोकन. 'गनतंत्र' बनाम गणतंत्र? ताऊ और बाबा ने गणतंत्र दिवस परेड और झांकियों को क्यों बेमानी बताया.

    - तीन ताल वालों को क्यों केला पसन्द. अच्छा केला कैसे चुने. केले की किस्मों का आनन्द.

    -बिज़ार ख़बर में लिवर पर हस्ताक्षर करने वाले डॉक्टर साहब से बाबा की सहानुभूति. ताऊ, बाबा और सरदार ने किससे ऑटोग्राफ लिया.

    -ताऊ ने क्यों भारत में हस्ताक्षर को एक समस्या बताया. सरदार का लोन डॉक्यूमेंट पर साइन करने का अनुभव. सिग्नेचर, हस्ताक्षर और दस्तख़त के सुंदर फ़ोनेटिक्स.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी.
    2 hr 24 min
  • सुअर को सम्मान, इस्तीफ़ों की टेंपी हुई भाषा और पान थूकने का सही समय: तीन ताल Ep 66
    तीन ताल के 66वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -ताऊ का पहला 'मील का पत्थर' और बाबा को क्यों पसन्द है 66. ताऊ के अंग्रेज़ी और बाबा के हिन्दी सीखने वाले गेम्स.

    -चुनाव से पहले इस्तीफा क्यों ज़रूरी. इस्तीफ़ों की भाषा क्यों तयशुदा. शादी ब्याह और भोज की चिट्ठी-पत्री की भाषा.

    -इस्तीफ़े में छिपा 85 और 15 का खेल. कुर्सी पर बैठने का सर्टिफिकेट और यूपी में माननीय का मतलब.

    - अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी दो ज़ोरदार राजनीतिक चिट्ठियाँ.

    -पान खाने का शऊर और थूकने की कला. कितना थूकें और कितना निगलें. मुंह में पान रखकर बोलने की कला.

    -सुअरों की सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक अनदेखी. इस पशु को उसका ड्यू सम्मान क्यों नहीं मिला? कैपिटलिस्ट सोसाइटी में सुअर का मतलब. सुअर और इंसान के दिल में कौन सा बेहतर.

    -बिज़ार ख़बर में लोन रिजेक्ट होने पर बैंक फूंक देने वाले वसीम भाई का किस्सा.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियों के बहाने ईश्वर के मज़ाक उड़ाने के आरोप पर सफ़ाई. मज़ाक उड़ाने का असल मतलब.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    2 hr 11 min
  • कोरोना का ताऊ वेरिएंट, PM की सुरक्षा और ‘टू मच डेमोक्रेसी’ के साइड इफ़ेक्ट: तीन ताल Ep 65
    तीन ताल के 65वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए

    -बाबा के बिना पहला तीन ताल. 'ताऊ' वेरिएंट कैसा होगा. ब्लैकबेरी का टशन किस तरह उसे लील गया.

    -प्रधानमंत्री की 'सुरक्षा चूक' के लिए सही शब्द क्या. काफिलों के भौकाल और उसकी ज़रूरत पर बात.

    -ताऊ कब काफ़िले में फंसे और क्या वीवीआईपी कल्चर और सुरक्षा एक टिपिकल थर्ड वर्ल्ड प्रॉब्लम है. भारत में किसी माननीय की सुरक्षा बढ़ना चिंता की बात क्यों.

    -अखिलेश यादव के सपने में कौन से 'कृष्ण' आ रहे हैं? सपनों की राजनीति और राजनीतिक सपनों की महत्ता.

    -प्रधानमंत्री के राजनीतिक सपनों की ख़ास बात. क्या सपने सीक्वल और सीज़न में भी आते हैं.

    -पाकिस्तान के पत्रकार हसन निसार की निरकुंशवादी व्यवस्था की मांग को ताऊ ने क्यों 'फ्रस्ट्रेशन' कहा. लोकतंत्र, तानाशाही और लोकतांत्रिक तानाशाही के बीच का फ़र्क़.

    -टू मच डेमोक्रेसी के साइड इफेक्ट क्या. क्या तानाशाही का अनिवार्य अंग है ख़ून खऱाबा?

    -बिज़ार ख़बर में जर्मन लड़की को फ्रेंच समझ उसकी भाषा सीखने वाले लड़के की दुविधा. ताऊ और सरदार कौन सी भाषा सीखना चाहते हैं.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    1 hr 35 min
  • नए साल पर ज्ञान के मोती, पुरातन बिहार के क़िस्से और मैं बनाम हम: तीन ताल, Ep 64
    तीन ताल के 64वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -इस न्यू ईयर में कितना उत्साह. नए साल की शुरुआत ताऊ के words of wisdom के साथ.

    - जीवन में दर्शक कैसे बने रहें? ताऊ क्यों नहीं लेते राजनीति की खेमेबाज़ी में हिस्सा. जाति का उन्मूलन क्यों दूर की कौड़ी.

    -मरना हो तो ऐसे मरें. ज़लज़ले के समय क्या कर रहे होंगे ताऊ, बाबा और सरदार.

    -तेज प्रताप यादव के यूट्यूब चैनल के बहाने पुरातन बिहार के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालात के क़िस्से.

    - बिहारियों में IAS बनने की उत्कंठा का कारण क्या है. वर्णिम इतिहास से ‘बिहारी’ एक गाली तक का क्रम.

    - मध्यप्रदेश के बीजेपी सांसद 'जॉन जानी जनार्दन' के एक बयान के बहाने भ्रष्टाचार को लीगलाइज करने की मांग. ताऊ ने डेमोक्रेसी का आधार भ्रष्टाचार क्यों बताया.

    - प्रधानमंत्री की महँगी मेबाक कार के पक्ष में क्यों हैं ताऊ?

    - मैं और हम की शंका का समाधान क्या. मुझे, मुझको और मेरे को की समस्या. साथ ही, तुम से लेकर तू तकाड़ तक का समाज, शायरी और गीतों में इनके इस्तेमाल पर बतरस.

    - बिज़ार ख़बर में महिला इंजीनियर की समस्या जिनका दावा है कि उनकी टिफिन अदृश्य शक्ति खा जाती है.

    -और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ. इस बहाने अच्छे सिनेमा की निशानी और फीचर मोबाइल रखने वालों की तक़लीफ़.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी.
    2 hr 6 min
  • शाप देता विपक्ष, गूगल दी गल्लां और नान खटाई के गुण : तीन ताल, Ep 63
    तीन ताल के 63वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    -36 और 63 अंकों के बहाने ‘पीठ पीछे’ और ‘सम्मुख’ का फ़र्क़. सरदार को तुलसीदास, बाबा को सुंदरकांड और ताऊ को सियाराम चन्द्र की आई याद.

    -ताऊ ने क्यों किया हेट स्पीच का समर्थन. क्या देश में कानून का राज नहीं. बाबा का लकी नम्बर कौन सा.

    -शीतकालीन सत्र नियत वक़्त से पहले ही साइन डाई क्यों हो गया. सबसे उपयोगी फूल कौन सा. किसने सुना गुलाब को.

    -जया बच्चन के शाप पर ताऊ ने कौन सा गीत गाया. कौन शाप देता है और कौन शाप खाता है.

    -गाली, बददुआ और शाप में अन्तर. शाप की कथाएँ और असर. शाप की बुनियादी शर्त क्या.

    -शाप श्रेष्ठता बोध या कमजोरी की निशानी. ताऊ को धार्मिक कॉस्ट्यूम से आपत्ति क्यों.

    -गूगल सर्च में घर पर ऑक्सीजन बनाने का तरीका ढूँढते भारतीयों की दिक्कत.

    -बाबा और ताऊ क्यों और कब गूगल का इस्तेमाल करते हैं. क्या गूगल ने हम सबको 'सीकर' बना दिया.

    -गूगल ने क्या दिया और क्या छीन लिया. 'विकी डोनर' और 'विकी कौशल' में अंतर.

    -बाबा की क्रिसमस और बेकिंग की तैयारियाँ. बेकिंग के टिप्स. कहाँ की नान खटाई सबसे शानदार. क्रिसमस क्यों मनायें.

    -और आख़िर में तीन तालियों की कुछ चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाएँ. तीन तालियों के लिए विशेष भेंट- अल्ताफ़ राजा वाला कैलेंडर.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    1 hr 37 min
  • थार में मुरझाती टहनियाँ, अज़ीज़ मियाँ को कैसे सुनें और पेनकिलर के नए अर्थ : तीन ताल, Ep 62
    तीन ताल के 62वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    - असली ठंड कैसी होगी. नैतिक और आधार का फ़र्क़. सबके पास आधार होने के बावजूद क्या नहीं.

    - अजय मिश्रा ‘टेनी’ का वायरल वीडियो. बंद कमरों में राजनीति की भाषा कैसी होती है? नेताओं के अभिनय की सीमा क्या है?

    - उत्तर प्रदेश में चाचा भतीजे की मुलाकात का सुंदर और बदसूरत पहलू. अखिलेश के ट्वीट को ताऊ,बाबा और सरदार ने किया डिकोड.

    - भारत में क़व्वाली किस तरह फूली फली. क़व्वाली के विश्वनाथ अज़ीज़ मियाँ पर बात. ‘गॉड ऑफ़ म्यूज़िक’ को सुनने का सही तरीक़ा.

    -बाबा ने अज़ीज़ मियाँ के श्रोता को क्यों चन्द्रमा जैसा कहा. अज़ीज़ मियाँ की सबसे बेहतरीन क़व्वालियों पर बात. संगीत के तीन साँचे जो दोबारा नहीं बने.

    -पेनकिलर का जस्टिफिकेशन. पेनकिलर कब खाएँ और कब नहीं. शरीर के सबसे दर्दनाक दर्द. पेनकिलर शायरी का आनन्द.

    -जब ताऊ ने खुद को और शरीर को अलग समझ लिया. क्या दवा और दारू एक है. दर्द का देसी इलाज़ और नेचुरल पेनकिलर्स.

    - दर्द क़ाबू करने का ताऊ का अनूठा तरीक़ा.

    - तीन तालियों की चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाएँ. होम्योपैथी और आम आदमी पार्टी में समानता और अंतर.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    1 hr 42 min
  • देश को जोड़ता सैनिक, बाँटती टोपियाँ और मिस कॉल वाले रिश्तेदार: तीन ताल, Ep 61
    तीन ताल के 61वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

    - तीन ताल क्यों वर्णन या विस्तार नहीं, घटना है. सरदार ने किया ‘ऑफ़-माइक तीन ताल’ का उद्घाटन.

    - ताऊ को सुबह-सुबह याद आए दुष्यंत, कचौरी और आलू चना.

    - सैनिक की ज़िंदगी ज़्यादा महत्वपूर्ण क्यों. कौन सा सूत्र दक्षिण और उत्तर भारत को जोड़ता है.

    - टोपी पर छिड़ा गीत युद्ध. भाजपा और सपा के संगीत चुनाव में फ़र्क़ क्या.

    - सपा के साथ 'क्रांतिकारी' शब्द जोड़ना तमगा है या आरोप? टोपी पहनाने का ट्रेंड कब से शुरू हुआ.

    - टोपियों का कल्चरल और पॉलिटिकल पहलू. क्या ह्यूमन सभ्यता का ‘हैडएक’ हैं टोपियाँ? बाबा की फेवरेट टोपियों की सूची और ताऊ ने क्यों किया टोपियों का बहिष्कार.

    - मोबाइल रिचार्ज की लोकतांत्रिक दुनिया. पहले और के अब के रिचार्ज में अंतर. कॉल से निकल कर कौल ओ क़रार की यात्रा.

    - बॉब बिस्वास क्यों देखना चाहिए. ताऊ किन दो चीज़ों को हमेशा गरियाते हैं. होम्योपैथी को ताऊ धर्म क्यों मानते हैं.

    - और तीन तालियों की चिट्ठियों के बहाने कुछ वेब सीरीज और फिल्मों पर बात. ताऊ ने क्यों कहा कि इस देश में जीना एक एडवेंचर है.

    - नरेंद्र मोदी की निर्भीकता पर बतरस.

    प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
    साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेगी
    1 hr 23 min

About Teen Taal

From the publisher's feed

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society,…

More shows like Teen Taal

The Sadhguru Podcast - Of Mystics and Mistakes by Sadhguru Official

The Sadhguru Podcast - Of Mystics and Mistakes

23 Listeners

Cyrus Says by IVM Podcasts

Cyrus Says

158 Listeners

SRMN by SRMN

SRMN

18 Listeners

Hindi Song by KHASI SONG

Hindi Song

41 Listeners

Akbar Birbal Stories by Chimes

Akbar Birbal Stories

15 Listeners

Pod Khaas by Aaj Tak Radio

Pod Khaas

1 Listeners

Corona Coverage by Aaj Tak Radio

Corona Coverage

0 Listeners

The Desi Crime Podcast by Desi Studios

The Desi Crime Podcast

288 Listeners

Aaj Ke Akhbaar by Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

0 Listeners

Qissagoi by Aaj Tak Radio

Qissagoi

0 Listeners

Zindagi Lockdown by Aaj Tak Radio

Zindagi Lockdown

0 Listeners

Love Failure by Sana Sana

Love Failure

0 Listeners

Din Bhar by Aaj Tak Radio

Din Bhar

0 Listeners

Corona Frontliners by Aaj Tak Radio

Corona Frontliners

1 Listeners

Finshots Daily by Finshots

Finshots Daily

40 Listeners

Music - Dotara & Ghazal Saaz by Aaj Tak Radio

Music - Dotara & Ghazal Saaz

0 Listeners

Bhojpuri Sher Khesari Ke Song by Tinku Yadav

Bhojpuri Sher Khesari Ke Song

4 Listeners

AADIL BASHIR SHAH by Sufi songs sufi

AADIL BASHIR SHAH

3 Listeners

The Morning Brief by The Economic Times

The Morning Brief

15 Listeners

Padhaku Nitin by Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin

7 Listeners

Daybreak by The Ken

Daybreak

10 Listeners

ANI Podcast with Smita Prakash by Asian News International (ANI)

ANI Podcast with Smita Prakash

94 Listeners

Iti Itihaas by Aaj Tak Radio

Iti Itihaas

0 Listeners

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui by Aaj Tak Radio

Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui

10 Listeners

Ek Bakhat Ki Baat by Aaj Tak Radio

Ek Bakhat Ki Baat

0 Listeners

Tech Tonic with Munzir by Aaj Tak Radio

Tech Tonic with Munzir

0 Listeners

Ballabol - The Cricket Podcast by Aaj Tak Radio

Ballabol - The Cricket Podcast

1 Listeners

The Daily Brief by Zerodha

The Daily Brief

12 Listeners

Bhaunchak by Aaj Tak Radio

Bhaunchak

0 Listeners

Earth Shastra by Aaj Tak Radio

Earth Shastra

0 Listeners

India At Paris by Aaj Tak Radio

India At Paris

0 Listeners

Dev Danav Tales by Aaj Tak Radio

Dev Danav Tales

0 Listeners

Ishq- by Muzammil Jit

Ishq-

3 Listeners

Sandarbh by Aaj Tak Radio

Sandarbh

0 Listeners

Reporters Off Air by Aaj Tak Radio

Reporters Off Air

1 Listeners