यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 19 मार्च 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • कोविड-19 की वैक्सीनों के प्रभावों पर शंकाओं के बीच, इस्तेमाल जारी रखने की सिफ़ारिश एक और वैक्सीन को मिली मंज़ूरी.
  • महामारी से निपटने के प्रयासों में, महिलाओं की है चौतरफ़ा भूमिका, महिलाओं के सशक्तीकरण से परिभाषित होता है लोकतन्त्र.
  • राजनीति में महिलाओं की भागीदारी मुद्दे पर – सुनियेगा एक इंटरव्यू – दिल्ली की एक विधायक आतिशी के साथ - कैसे वो एक शिक्षिका से बनीं - राजनेत्री.
  • दक्षिण एशिया में, कोविड-19 सम्बन्धी उपायों के परिणामस्वरूप, जच्चा-बच्चा की ज़िन्दगी पर मंडराया है मौत का अतिरिक्त ख़तरा.
  • और, उम्र पर आधारित पूर्वाग्रहों व भेदभाव से ना केवल बिखरता है सामाजिक ताना-बाना, बल्कि होता है अरबों डॉलर का नुक़सान भी.
  • ------------------------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    20 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 12 मार्च 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • वैश्विक महामारी कोविड-19 का एक साल, यूएन महासचिव का सन्देश, टीकाकरण की शुरुआत से नज़र आई अंधेरी सुरंग के दूसरे छोर पर ‘रौशनी’.
  • अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण व प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने और लैंगिक हिंसा व भेदभाव पर विराम लगाने की पुकार.
  • म्याँमार में सैन्य तख़्तापलट के विरोध में प्रदर्शन जारी, सुरक्षा परिषद ने शान्तिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हिंसा की निन्दा की.
  • सीरिया में एक दशक से जारी हिंसक संघर्ष, स्थानीय आबादी के लिये बना एक “जीवित दुस्वप्न”.
  • और... भारत सरकार में कपड़ा मन्त्री और महिला व बाल विकास मन्त्री, स्मृति ईरानी के साथ विशेष बातचीत.
  • आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं जिसके ज़रिये, समाचार आपको स्वतः मिलते रहेंगे.

    0 min
  • आसान नहीं है राजनीति की डगर

    भारत की राजधानी दिल्ली में विधानसभा की सदस्या, आतिशी का करियर शिक्षण से शुरू हुआथा, जिसने आगे जाकर ऐसा राजनैतिक मोड़ लिया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों की काया-पलट ही हो गई.

    आतिशी ने, अन्तरारष्ट्रीय महिला दिवस पर, महिलाओं के राजनीति में प्रतिनिधित्व व महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर, यूएन न्यूज़ हिन्दी की अंशु शर्मा के साथ ख़ास बातचीत की...

     

    10 min
  • राजनीति में ज़मीनी स्तर पर काम करना ज़रूरी - छवि राजावत

    छवि राजावत, भारत के राजस्थान प्रदेश में, वर्ष 2010 से 2020 तक, राजधानी जयपुर के निकट एक गाँव सोडा की सरपंच रही हैं. सरपंच के रूप में काम करने के लिये, कॉर्पोरेट जगत का करियर छोड़ने वाली, छवि राजावत का मानना है कि ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाने के लिये बुनियादी स्तर पर शुरू करना ज़रूरी है,  “अगर हम मूलभूत चीज़ों की बात करें, तो हम बच्चों से स्कूलों में पूछते हैं कि विपरीत शब्द बताओ. सफ़ेद का विपरीत शब्द क्या है – काला मानते हैं. और आप पूछें कि पुरुष का विपरीत शब्द क्या है – तो वो कहेंगे महिला. तो शुरूआती स्तर पर ही हम बहुत ग़लत चीज़ सिखा रहे हैं. क्योंकि पुरुष और महिला विपरीत नहीं हैं, वो एक-दूसरे के पूरक हैं. यह समझना बहुत ज़रूरी है और इसकी शुरूआत हमारे घरों में होती है, और समाज में होती है.”  

    अन्तरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर, भारत की पहली एमबीए सरपंच के नाम से मशहूर, छवि राजावत से यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा ने एक ख़ास बातचीत में यह जानने की कोशिश की कि कॉरपोरेट जगत छोड़कर सरपंच बनने की प्रेरणा उन्हें कैसे मिली...

    17 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 5 मार्च 2021

    इस बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • म्याँमार में बीता सप्ताह रहा ख़ासा रक्तरंजित, सेना विरोधी प्रदर्शनों में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत, संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न अंगों द्वारा सेना के दमन की भर्त्सना.
  • कोविड-19 महामारी के कारण बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गम्भीर असर, लगभग 17 करोड़ बच्चे रह गए, एक साल तक स्कूली शिक्षा से वंचित.
  •  न्यायसंगत वैक्सीन वितरण के लिये ये सप्ताह रहा अभूतपूर्व,  मगर वैक्सीन उत्पादन तेज़ी से बढ़ाए जाने की भी पुकार.
  • इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आहवान
  • एम बी ए जैसी उच्च पेशेवर शिक्षा हासिल करने के बाद, राजस्थान के एक गाँव में सरपंच बनकर, बदलाव की बयार चलाने वाली - छवि राजावत के साथ एक इंटरव्यू...
  • आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

     

    25 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 26 फ़रवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • वैश्विक तापमान में कमी लाने के लक्ष्यों से दूर खड़े हैं देश, मज़बूत जलवायु उपायों के बग़ैर, दुनिया के बिखर जाने का डर, संयुक्त राष्ट्र ने जारी की चेतावनी
  • कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई 'ऐतिहासिक' चरण में – न्यायसंगत वैक्सीन वितरण की यूएन पहल के तहत भारत से वैक्सीन की ख़ुराकें रवाना होना शुरू
  • स्कूलों में बच्चों के लिये सेहतमन्द आहार सम्बन्धी कार्यक्रमों पर, कोविड19 और उसके प्रभावों की वजह से मंडरा रहा है जोखिम
  • कोरोनावायरस संकट के दौरान मानवाधिकारों को पहुँचा भारी नुक़सान, मगर पुनर्बहाली है सर्वजन के लिये गरिमा सुनिश्चित करने का अवसर
  • टैक्नॉलॉजी और डिजिटल समाधानों के इस्तेमाल के अनेक लाभ, डिजिटलकरण के दौर में विषमताओं की रोकथाम पर भी देना होगा ध्यान 
  • ----------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    20 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 19 फ़रवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • मानवता की ख़ुशहाली और वजूद के लिये, पृथ्वी के साथ समरसता का रिश्ता बनाना बेहद अहम, कहा यूएन प्रमुख ने.
  • कोविड-19 वैक्सीन के - न्यायोचित वितरण पर ज़ोर, यूनीसेफ़ का वैक्सीन वितरण के लिये - प्रमुख एयरलाइन्स के साथ समझौता.
  •  स्वतन्त्र मानवाधिकार विशेषज्ञों की चिन्ता – जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म होने और नए क़ानून लागू होने से, मुसलमानों व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की राजनैतिक भागीदारी घटने की आशंका.
  • सीरिया में अनेक वर्षों के युद्ध से उत्पन्न हालात में, लगभग 60 प्रतिशत आबादी को भरपेट भोजन मयस्सर नहीं, 
  • महाराष्ट्र के एक अध्यापक रंजीतसिंह डिसले ने, बच्चों की शिक्षा के लिये अपनाए अनोखे तरीक़े, उन्हें मिला वैश्विक शिक्षक पुरस्कार, सुनियेगा एक इंटरव्यू
  • ----------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.
     

    23 min
  • शिक्षा का अलख जगाते रंजीतसिंह डिसले

    ‘वैश्विक अध्यापक पुरस्कार 2020’ के विजेता रंजीतसिंह डिसले का कहना है कि दुनिया को, 21वीं सदी के शिक्षकों की आवश्यकता है और जीवन में टैक्नॉलॉजी की बढ़ती भूमिका के मद्देनज़र, शिक्षकों को भी कक्षाओं में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ाना होगा. 

    भारत में महाराष्ट्र प्रदेश के सोलापुर ज़िले के परीतेवाड़ी गाँव में सरकारी स्कूल में अध्यापक, रंजीतसिंह डिसले  को, हाल ही में ब्रिटेन में वर्के फ़ाउण्डेशन और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवँ सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा, शिक्षा से परे जाकर समाज में बदलाव लाने की उनकी कोशिशों के लिये पुरस्कृत किया गया है.

    इस पुरस्कार के लिये, 140 से अधिक देशों के 12 हज़ार से अधिक शिक्षकों को नामाँकित किया गया था. 

    रंजीतसिंह डिसले  ने परिवर्तन लाने के लिये नई भाषा सीखी, छात्रों को शिक्षा में मदद करने के लिये डिजिटल तकनीक के तरीक़े ढूँढे, और ख़ास तौर पर लड़कियों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिये असीम प्रयास किये. 

    हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने उनकी इस असाधारण शिक्षा मुहिम के बारे में विस्तार से बात की...

    15 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 12 फ़रवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • म्याँमार में संकट पर मानवाधिकार परिषद में चर्चा, सत्ता पर क़ब्ज़ा जमाने वाले सैन्य नेताओं पर प्रतिबन्धों की माँग
  • कोविड-19 संक्रमणों और मौतों की संख्या में लगातार आ रही है कमी, मगर वैक्सीन के न्यायसंगत वितरण और बुनियादी स्वास्थ्य उपायों को अपनाते रहने पर ज़ोर 
  • इसराइल द्वारा क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़ों में गम्भीर अपराधों की अन्तरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) कर सकेगा जाँच 
  • विज्ञान में महिलाओं व लड़कियों के अन्तरराष्ट्रीय दिवस’ पर साइन्स और टैक्नॉलॉजी में, लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने का आहवान
  • भारत के उत्तराखण्ड राज्य में ग्लेशियर फटने से भारी नुक़सान, क्या कमज़ोर होते पारिस्थितिकी तन्त्र हैं इस आपदा की वजह...
  • ------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    21 min
  • भारत: उत्तराखण्ड में ग्लेशियर टूटने से भारी नुक़सान की आशंका

    भारत में उत्तराखण्ड प्रदेश के चमोली ज़िले में रविवार सुबह ग्‍लेशियर टूटने और उसके बाद अचानक बाढ़ आने से हुए भारी नुक़सान के बाद, बड़े पैमाने पर बचाव और तलाश अभियान चलाया गया है.

    उत्तराखण्ड में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) कार्यालय की प्रमुख, रश्मि बजाज ने, यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में बताया कि प्रभावित इलाक़े में पानी के तेज़ बहाव, मलबा और चट्टानें बह जाने के कारण दो जल-विद्युत परियोजनाएँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं.

    मीडिया ख़बरों के अनुसार, अनेक लोग हताहत हुए हैं जिनकी संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है.

    सुनिए यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा के साथ उनकी ख़ास बातचीत...

    0 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners