यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 5 फ़रवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • म्याँमार में सेना द्वारा सत्ता पर क़ब्ज़ा किये जाने पर सुरक्षा परिषद की चिन्ता, गिरफ़्तार की गई हस्तियों की रिहाई की माँग.
  • कोविड-19 महामारी की वैक्सीन का टीकाकरण तेज़ी पर, WHO ने टीकाकरण में असमानता पर जताई चिन्ता.
  • सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग की शिनाख़्त व ज़िम्मेदारों की जवाबदेही तय किये जाने की पुकार.
  • महिला ख़तना का ख़ात्मा करने के लिये समाजों के हर स्तर पर एकजुटता की पुकार.
  • नफ़रत के माहौल का सामना करने में, विश्व बन्धुत्व एक मज़बूत उपाय.
  • ------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.
     

    24 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 29 जनवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • पीड़ा और त्रासदी को पीछे छोड़कर 2021 को बनाना होगा सम्भावनाओं और उम्मीदों का साल...संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूएन महासचिव का आहवान
  • भारत में व्यापक पैमाने पर कोविड-19 की रोकथाम के लिये टीकाकरण अभियान जारी, लेकिन ऐहतियाती उपायों को अपनाते रहना भी है ज़रूरी
  • कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने के बाद भी स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों की देखभाल के लिये नए दिशानिर्देश 
  • कुछ युवा पृथ्वी चैम्पियनों के अदभुत जलवायु कारनामों की कहानियाँ.
  • ------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    21 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 22 जनवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • अमेरिका में नई सरकार बनने के बाद, WHO में वापसी और पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने का ऐलान, संयुक्त राष्ट्र ने किया ज़ोरदार स्वागत .
  • भारत में, कोरोनावायरस महामारी की वैक्सीन का बड़े पैमाने पर टीकाकरण, यूएन एजेंसियाँ कर रही हैं व्यापक मदद.
  • कोरोनावायरस की वैक्सीन उपलब्धता में, बड़ी विषमता पर, WHO ने जताई गम्भीर चिन्ता.
  • कुछ युवा पृथ्वी चैम्पियनों के अदभुत जलवायु कारनामों की कहानियाँ.
  • ------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.
     

    20 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 15 जनवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • वैश्विक महामारी कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में एक दुखद पड़ाव, दुनिया भर में मृतक संख्या हुई 20 लाख.
  • वैक्सीन राष्ट्रवाद से बचने और सभी के लिये टीके सुनिश्चित किये जाने की, संयुक्त राष्ट्र की पुकार.
  • कोरोनावायरस के स्रोत का पता लगाने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम पहुँची - चीन के वूहान शहर.
  • कोविड-19 के दौरान घरों से काम करने के रुझान में बढ़ोत्तरी, लेकिन कर्मचारियों को श्रम क़ानूनों के दायरे में लाने और संरक्षण उपलब्ध कराने की है दरकार. 
  • ----------------------और----------------------
  • यूएन पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन प्रयासों में तेज़ी ज़रूरी, नहीं तो झेलने होंगे गम्भीर दुष्परिणाम.  
  • -----------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    15 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 8 जनवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • वाशिंगटन में, अमेरिकी संसद – काँग्रेस के मुख्यालय - कैपिटल बिल्डिंग पर उपद्रवियों के हमलों पर हैरानी, दुख व निन्दा. 
  • कोविड-19 महामारी की वैक्सीनें उपलब्ध होने के साथ-साथ, उभर रहे वैक्सीन राष्ट्रवाद पर चिन्ता, वैक्सीनें, सभी को उपलब्ध कराए जाने की पुकार.
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर - 4 फ़ीसदी रहने का अनुमान, विश्व बैंक ने किया, निर्णायक ढंग से कार्रवाई का आहवान.
  • ----------------------और----------------------
  • खाड़ी क्षेत्र में एकता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये - किये गए घोषणा-पत्र का स्वागत
  • -----------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.
     

    0 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 1 जनवरी 2021

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन प्रमुख का सन्देश - 2020 में मुसीबतों और तकलीफ़ों के बाद,  वर्ष 2021 को बनाना होगा - घाव भरने और उम्मीदों का एक मौक़ा.
  • WHO ने आपदा प्रयोग के लिये, कोविड-19 की वैक्सीन को दी हरी झण्डी, उधर विशेषज्ञों का कहना है - वैक्सीनों से इसके पूरी तरह ख़ात्मे की गारंटी नहीं, ऐहतियात के साथ जीना सीखना होगा.
  • सूडान के दारफ़ूर क्षेत्र में, सहायता मिशन, हुआ पूरा
  • अमेरिका से, सीरिया के ख़िलाफ़ इकतरफ़ा प्रतिबन्ध हटाने की पुकार
  • ----------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    20 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 24 दिसम्बर 2020

    इस बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ.

    • ऑनलाइन मंचों पर नफ़रत भरी सामग्री को रोकने के लिये फ़ेसबुक की पहल का स्वागत.
  • मध्य पूर्व के लिये विशेष दूत की दुनिया भर से पुकार, इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच टिकाऊ समाधान के लिये शुरू करनी होगी वार्ता.
  • कोरोनावायरस महामारी से संस्कृति क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित.
  • दुनिया भर में मीडियाकर्मियों के लिये हालात हो रहे हैं और ज़्यादा घातक. ----------------- और ------------------
  • जलवायु परिवर्तन के लक्ष्य हासिल करने के लिये, भारत के क्या हैं विकल्प, सुनियेगा एक इंटरव्यू
  • ------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

     

    19 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 18 दिसम्बर 2020

    साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • यूएन प्रमुख का जर्मन संसद को सम्बोधन, कहा, वैश्विक चुनौतियों के लिये चाहिये, वैश्विक समाधान.
  • कोविड-19 वैक्सीन के लिये अन्धेरी सुरंग के छोर पर रौशनी में कुछ और चमक, WHO द्वारा वैक्सीन की 2 अरब ख़ुराकों की ख़रीद का फ़ैसला.
  • सर्दियों की छुट्टियों में भी कोरोनावायरस से ऐहतियात बरते जाने की पुकार
  • भारत के एक युवा इंजीनियर विद्युत मोहन ने खेतीबाड़ी के कूड़े-कचरे का सदुपयोग करने के लिये ईजाद की एक अनोखी तकनीक, मिला यूएन पृथ्वी चैम्पियन का पुरस्कार
  • ------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं, जिसके ज़रिये, समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    19 min
  • विद्युत मोहन: एक तीर से दो निशाने

    भारत में सर्दी के मौसम में, खेतों में फ़सलों की उपज काटने के बाद बचे हुए पुआल और अन्य कचरे को खुले मैदानों में जला दिया जाता हैं. इससे प्रदूषण की समस्या पैदा होती है और साँस की बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है. 

    भारत के एक युवा इंजानियर व अन्वेषक विद्युत मोहन ने इस समस्या के निदान के लिये एक ऐसी मशीन ईजाद की है, जिससे पुआल या पराली को उच्च तापमान में तपा कर चारकोल, खाद व ईंधन जैसी वस्तुओं में तब्दील किया जा सकता है. इससे प्रदूषण की समस्या तो हल होती ही है, किसान की आमदनी भी बढ़ती है. 

    भारत के विद्युत मोहन, विश्व भर से चुने गए उन 7 अन्वेषकों में से एक हैं जिन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने इस असाधारण काम के लिये, संयुक्त राष्ट्र ने 2020 के ‘यंग चैम्पियन ऑफ़ द अर्थ-2020’ पुरस्कार से सम्मानित किया है.

    उनके कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी के लिये हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने उनके साथ बातचीत की...

     

    8 min
  • जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये सभी को साथ लेकर चलना होगा

    पेरिस समझौते की पाँचवी वर्षगाँठ से ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की  एक नई रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि कोविड-19 के कारण वैश्विक स्तर पर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कुछ गिरावट हुई है, लेकिन संकेत यही हैं कि वर्तमान स्थिति से, जलवायु परिवर्तन की बड़ी चुनौती का सामना करने में कोई ख़ास फर्क़ नहीं पड़ा है, और इस सदी के अन्त तक, वैश्विक तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

    रिपोर्ट बताती है कि अगर जलवायु कार्रवाई के लिये तात्कालिक क़दम उठाए जाएँ, तो तापमान वृद्धि को रोका जा सकता है. इस रिपोर्ट और जलवायु महात्वाकाँक्षा सम्मेलन पर विस्तृत जानकारी के लिये सुनिये, भारत में यूएन एजेंसी की प्रोग्राम मैनेजमेंट ऑफ़िसर, दिव्या दत्ता के साथ एक ख़ास बातचीत.

     

    0 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners