यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • पेरिस समझौता उपलब्धिपूर्ण, लेकिन चुनौतियाँ भी कम नहीं

    भारत में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी, करण मंगोत्रा ने यूएन न्यूज़ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि पाँच साल पहले हुए पेरिस समझौते के कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन की रोकथाम की ख़ातिर, ज़रूरी तकनीकी बदलाव करने के लिये, कम लागत वाली तकनीकें उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती रहेगी.   

    करण मंगोत्रा के साथ ये बातचीत की यूएन न्यूज़ हिन्दी की अंशु शर्मा ने...

    6 min
  • हरित तकनीकों में निवेश की आवश्यकता पर बल

    भारत में ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (Council on Energy, Environment and Water) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूणभा घोष का मानना है कि 12 दिसम्बर को आयोजित जलवायु महत्वाकाँक्षी सम्मेलन से अगले वर्ष होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु सम्मेलन कॉप-26 की नींव रखने में मदद मिलेगी. 

    उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बिजली और जल क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिये सार्थक नीतियाँ बनानी ज़रूरी होंगी और भारत के जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने के लिये हरित निवेश बढ़ाना बेहद आवश्यक होगा.

    सुनिए यूएन न्यूज़ की अंशु शर्मा के साथ उनकी ख़ास बातचीत.

    16 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 11 दिसम्बर 2020

    इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...

    पेरिस जलवायु समझौते, की 5 वीं वर्षगाँठ के मौक़े पर, शनिवार को सम्मेलन, होगा - अब तक हुई कार्रवाई का आकलन, व भविष्य के क़दमों पर विचार.

    एक ताज़ा रिपोर्ट में पुकार – त्वरित कार्रवाई से बदला जा सकता है जलवायु आपदा का रास्ता.
    कोविड-19 महामारी के दौरान, कुछ राजनैतिक नेताओं ने किया निन्दनीय बर्ताव, कहना है मानवाधिकार उच्चायुक्त का.
    कोविड-19 महामारी से उबरने में भ्रष्टाचार से निपटना भी है प्राथमिकता.
    --------------- और-------------------
    WFP – के प्रमुख ने नोबेल शान्ति पुरस्कार किया स्वीकार, कहा - क़रीब 27 करोड़ लोग अब भी हैं भुखमरी की दहलीज़ पर,
    ----------------------------------------------------------
    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं - जिसके ज़रिये समाचार – आपको - ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    23 min
  • जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये अधिक प्रयास करने होंगे

    संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूनेप) के न्यूयॉर्क कार्यालय के प्रमुख और सहायक महासचिव, सत्या त्रिपाठी का मानना है कि हालाँकि बहुत से देश, जलवायु आपातस्थिति से निपटने के लिये अनेक सार्थक क़दम उठा रहे हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ किया जाना बाक़ी है. सत्या त्रिपाठी ने, यूएन न्यूज़-हिन्दी की प्रतिष्ठा जैन के साथ एक ख़ास बातचीत में, शनिवार को होने वाले वर्चुअल जलवायु सम्मेलन के बारे में विस्तार से बातचीत की... 

    11 min
  • स्वच्छ ऊर्जा ही उज्जवल भविष्य का मूल मन्त्र

    पेरिस जलवायु समझौते को इस वर्ष पाँच साल पूरे हो गए हैं. 2015 में इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले सभी देश शनिवार, 12 दिसम्बर को एक वर्चुअल जलवायु महत्वाकाँक्षी शिखर सम्मेलन में एकजुट हो रहे हैं.

    इस सम्मेलन में, आने वाले पाँच वर्षों के लक्ष्य परिभाषित किये जाएँगे, जो संभवत: अगले साल नवम्बर में स्कॉटलैण्ड के ग्लास्गो शहर में होने वाले कॉप26 सम्मेलन के लिये भविष्य का रास्ता तय करने में मदद करेंगे. 

    शून्य उत्सर्जन की दिशा में विकासशील देश भी बहुत अहम क़दम उठा रहे हैं, जो कोविड-19 के पुनर्बहाली के लिये आबण्टित प्रोत्साहन पैकेजों में स्पष्ट दिखाई देते हैं.

    पेरिस समझौते और जलवायु कार्रवाई की तात्कालिकता पर यूएन न्यूज़-हिन्दी की अंशु शर्मा ने भारत स्थित ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) के प्रबन्ध निदेशक, अजय माथुर के साथ विस्तृत बातचीत की...

    10 min
  • स्वयंसेवा को जीवन का हिस्सा बनाएँ

    संयुक्त राष्ट्र, हर वर्ष 5 दिसम्बर को अन्तरराष्ट्रीय स्वैच्छिक कार्यकर्ता दिवस (International Volunteers Day) मनाता है, जिसके ज़रिये दुनिया भर के उन स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के योगदान को पहचान दी जाती है जो इस संगठन के काम में किसी भी तरह की मदद करते हैं. वर्ष 2020 में कोविड महामारी से निपटने के प्रयासों में भी यूएन वॉलन्टियर्स (UNV) ने असाधारण काम किया है और इनमें से अनेक तो अग्रिम मोर्चों पर पूरी निष्ठा के साथ डटे रहे. संयुक्त राष्ट्र के कामकाज में यूएन वॉलन्टियर्स के योगदान की अहमियत के बारे में यूएन न्यूज़-हिन्दी की अंशु शर्मा ने, भारत में यूएनवी के संयोजक, अरूण सहदेव के साथ बातचीत की... 

    9 min
  • यूएन न्यूज़-हिन्दी बुलेटिन, 4 दिसम्बर 2020

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    -------------------------------------------------------------------

    • महासचिव ने कहा, इनसानी गतिविधियों से ग्रह का बदल रहा है मिज़ाज, पृथ्वी से अब सुलह करने का सही वक़्त.
  • WHO ने कहा, नेताओं और आम लोगों के निर्णय तय करेंगे महामारी का रुख़, वैक्सीनों को मंज़ूरी मिलना शुरू.
  • विकलाँग व्यक्तियों के अधिकारों को सम्मान के साथ, समाजों में उनके और ज़्यादा समावेश की पुकार.
  • मलेरिया पर क़ाबू पाने के प्रयास हुए धीमे, बड़ी आबादी पर इसकी चपेट में आने का जोखिम ------------- और----------------
  • यमन में अन्धाधुन्ध हो रहा है मानवाधिकारों का उल्लंघन, सभी पक्ष हैं ज़िम्मेदार.
  • ----------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं - जिसके ज़रिये समाचार – आपको - ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    21 min
  • यूएन-भारत सम्बन्धों की कहानी – डाक-टिकटों की ज़ुबानी

    ‘भारत और संयुक्त राष्ट्रः डाक इतिहास’ नामक वर्चुअल प्रदर्शनी के ज़रिये विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश - भारत और बहुपक्षीय संगठन के बीच के सम्बन्धों के इतिहास की झलक पेश की गई है. यह प्रदर्शनी UN India की वेबसाइट पर देखी जा सकती है.

     

    इस प्रदर्शनी में संयुक्त राष्ट्र और भारत से सम्बन्धित विषयों पर, भारतीय डाक विभाग और संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन द्वारा जारी 53 डाक टिकटों के इतिहास और इन्हें जारी किये जाने की पृष्ठभूमि ढंग से पेश की गई है. इसी विषय पर अंशु शर्मा की एक रिपोर्ट...

     

    9 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 नवम्बर 2020

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    -------------------------------------------------------------------

    • कोविड-19 संकट का महिलाओं पर बहुत ज़्यादा असर, महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को हमेशा के लिये ख़त्म करने की पुकार.
  • भारत में लड़की के जन्म पर ख़ुशिया मनाने की नई बयार, लड़कियों के समानता के अधिकार से जुड़ी एक ख़ास रिपोर्ट.
  • कोविड-19 के इलाज में वैक्सीनों की होगी अहम भूमिका, अन्धेरी सुरंग के सिरे पर नज़र आई रौशनी.
  • फ़लस्तीनी क्षेत्र ग़ाज़ा में इसराइली हमलों और नाकेबन्दी से, दस साल में हुआ लगभग 17 अरब डॉलर का नुक़सान
  • संयुक्त राष्ट्र व भारत के सम्बन्ध दर्शाते डाक टिकटों की एक वर्चुअल प्रदर्शनी.
  • ......................................................................................

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं - जिसके ज़रिये समाचार – आपको - ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    22 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन 20 नवम्बर 2020

    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...

    • जी-20 देशों के नेताओं की बैठक के मौक़े पर यूएन प्रमुख की पुकार, कोविड-19 से पुनर्बहाली को होना होगा -  समावेशी.
  • एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध - AMR के कारण अनेक बीमारियाँ बेक़ाबू, जानेंगे -  क्या है ये स्थिति.
  • कोविड-19 के कारण बच्चों की एक पूरी पीढ़ी के भविष्य पर जोखिम, विश्व बाल दिवस पर बच्चों को प्राथमिकता पर रखने की पुकार.
  • महिलाओं व लड़कियों को सर्वाइकल कैन्सर से बचाने के लिये एक नई रणनीति.
  • और
  • अरबों लोग अब भी शौचालय व ठोस स्वच्छता सुविधाओं से हैं महरूम, विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छता की अहमियत के बारे में एक इंटरव्यू.
  • ------------------------------------------------------------------------------------

    आप हमारा न्यूज़लैटर भी सब्सक्राइब कर सकते हैं - जिसके ज़रिये समाचार आपको ख़ुद ब ख़ुद मिलते रहेंगे.

    25 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners