यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • कृत्रिम बुद्धिमता का बढ़ता इस्तेमाल, मगर मानव निगरानी बेहद अहम
    कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) टैक्नॉलॉजी का इस्तेमाल व्यापक क्षेत्रों में तेज़ी से हो रहा है, विशेष रूप से सैन्य उद्देश्यों के लिए. मगर, सिविल उद्देश्यों और रणभूमि व हथियार प्रणालियों में एआई टैक्नॉलॉजी के उपयोग को मानव देखरेख के दायरे में लाया जाना ज़रूरी है.  संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण शोध संस्थान (UNIDIR) में एसोसिएट रिसर्चर शिमोना मोहन ने यूएन न्यूज़ के साथ एक बातचीत में बताया कि कुछ ही सालों में टैक्नॉलॉजी में निरन्तर बदलाव आ रहे हैं, और इसलिए उन्हें परिभाषित करने के बजाय उनकी चारित्रिक विशेषताओं (characteristics) को देखकर ही नीतिगत व नियामन समाधान तैयार किए जाने होंगे.उन्होंने कहा कि एआई टैक्नॉलॉजी को विकसित करने की प्रक्रिया में लैंगिक परिप्रेक्ष्य का ध्यान रखा जाना भी अहम है, ताकि पूर्वाग्रहों और महिलाओं या बच्चों पर इसके हानिकारक प्रभावों से बचा जा सके.
    13 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 22 मार्च 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा में युद्ध के कारण, उत्तरी इलाक़े में भुखमरी के हालात, यूएन टीमों ने जताया गहरा क्षोभ.युद्धविराम की ज़रूरत बताने वाला अमेरिकी प्रस्ताव, सुरक्षा परिषद में नाकाम.यूक्रेन में बिजली संयंत्रों पर रूसी हमलों की कड़ी निन्दा, 15 लाख लोगों की बिजली आपूर्ति ठप.जलवायु परिवर्तन के मुख्य संकेतकों ने फिर से किए नए रिकॉर्ड स्थापित, WMO की एक रिपोर्ट.म्याँमार में, सैन्य बलों द्वारा आम नागरिकों के साथ की जा रही ‘क्रूरताओं’ को रोके जाने की पुकार.और सुनिएगा एक विशेष बातचीत – लैंगिक समानता और महिला मज़बूती विषय पर- कान्ता सिंह के साथ, जोकि  – भारत में UN Women की उप अध्यक्ष हैं.
    11 min
  • #CSW68: महिला मज़बूती पर, भारत में प्रगति की रफ़्तार तेज़, UN Women
    महिलाओं की स्थिति पर आयोग (CSW68) की वार्षिक 68वीं बैठक, यूएन मुख्यालय में 11 से 22 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर से, महिला मज़बूती और लैंगिक समानता के पैरोकारों ने शिरकत की. भारत में यूएन वीमैन की उप प्रतिनिधि कान्ता सिंह भी इस बैठक में शिरकत करने के लिए, यूएन मुख्यालय में मौजूद थीं. हमने उनसे बात की और जानना चाहा कि यूएन मुख्यालय में, लैंगिक समानता और महिला मज़बूती के लिए, इस वैश्विक पंचायत में उनका अनुभव कैसा रहा और भारत में इस क्षेत्र में हो रही प्रगति का स्तर क्या है...
    7 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 15 मार्च 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा युद्ध के बीच विशाल ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के रास्ते में चुनौतियाँफ़लस्तीनी शऱणार्थियों के लिए यूएन एजेंसी ने कहा, ग़ाज़ा में युद्ध बच्चों पर छेड़ा गया युद्ध है यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों द्वारा युद्ध बन्दियों को यातना दिए जाने के मामलों में सामने आए नए साक्ष्य धनी देशों में मानव विकास ने छुई नई ऊँचाई, मगर सबसे निर्धन देशों के लिए गहरा झटका, यूएन विकास कार्यक्रम की नई रिपोर्टबाल मृत्यु मामलों में कमी लाने के प्रयासों को मिल रही है सफलता, मगर एक लम्बा सफ़र अभी बाक़ीहेती में आपराधिक गुटों की बढ़ती पकड़, ज़रूरतमन्दों की सहायता के लिए यूएन एजेंसियों के प्रयास जारी
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 8 मार्च 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा के रफ़ाह में, इसराइल के आशंकित हमले की स्थिति में, बड़ी संख्या में लोगों की मौतें होने का डर, इस बीच भोजन नहीं मिलने के कारण, लाखों लोगों की हालत बेहद गम्भीर.महिला मज़बूती के लिए, संयुक्त राष्ट्र का एक नया कार्यक्रम, अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में निवेश बढ़ाने की मुहिम भी.अफ़ग़ानिस्तान में अनेक आर्थिक चुनौतियों से स्थिति गम्भीर, महिलाओं पर से पाबन्दियाँ हटाए जाने की पुकार.ड्रग्स का धन्धा करने वाले आपराधिक गुटों की, ऑनलाइन मौजूदगी बढ़ने पर चिन्ता.बेहतर जीवन की तलाश में, अन्य देशों की जोखिम भरी यात्रा करने वालों के लिए, 2023 रहा सबसे घातक साल.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 1 मार्च 2024
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग़ाज़ा में भीषण लड़ाई के बीच गम्भीर खाद्य असुरक्षा, अकाल का गहराता जोखिम.ग़ाज़ा में मृतक संख्या, 30 हज़ार से अधिक, संयुक्त राष्ट्र ने लगाई तत्काल युद्धविराम की पुकार.म्याँमार में ‘असहनीय पीड़ा व क्रूरता’ भोग रहे आम नागरिकों के लिए, यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने समर्थन का किया आग्रह.अफ़ग़ानिस्तान में सरेआम फाँसी दिए जाने के मामलों पर गम्भीर चिन्ता.दुनिया भर में लगभग एक अरब लोग, मोटापे की अवस्था में गुज़ार रहे हैं जीवन.मोबाइल कनेक्टिविटी के दायरे से दूर लोगों को जोड़ने के लिए 9 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 23 फ़रवरी 2024
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूक्रेन युद्ध को हुए 2 वर्ष, युद्ध तत्काल रोके जाने और शान्ति स्थापित किए जाने की पुकारें.यूक्रेन युद्ध का भीषण प्रभाव, पीढ़ियों तक किया जाएगा महसूस.ग़ाज़ा युद्ध के कारण, लाखों लोगों के लिए – मृत्यु क्षेत्र जैसे हालात, युद्धविराम की पुकारें.लैंगिक रंगभेद को मानवता के विरुद्ध अपराध की श्रेणी में रखे जाने की ज़रूरत पर ज़ोर.मंगोलिया में ‘श्वेत और लौह’ की जलवायु स्थिति क्या है और यह किस तरह प्रभावित करती है -  इनसानों व मवेशियों को, एक इंटरव्यू.
    11 min
  • मंगोलिया में चरम मौसम की ‘ज़ुड’ स्थिति क्या है - इंटरव्यू
    मंगोलिया में चरम मौसम की "श्वेत और लौह" ज़ुड स्थिति "गम्भीर" स्तर पर पहुँच गई है जिसने, देश के 90 प्रतिशत से अधिक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, और मवेशियों को चारे की भारी क़िल्लत के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है.सर्द मौसम की ज़ुड स्थिति तब उत्पन्न होती है जब विशेष रूप से बर्फ़ की भारी चादर, पशुओं को चारे तक या पर्याप्त घास पहुँचने से रोक देती है.मंगोलिया में संयुक्त राष्ट्र रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर के कार्यालय के अनुसार, देश में इस स्थिति के कारण, लगभग एक लाख 90 हज़ार चरवाहे परिवार, अपर्याप्त भोजन, आसमान छूती क़ीमतों और बढ़ती कमज़ोरियों से जूझ रहे हैं.यूएन न्यूज़ के विभु मिश्र ने, संयुक्त राष्ट्र के एशिया-प्रशान्त आर्थिक-सामाजिक आयोग (UNESCAP) में आपदा न्यूनीकरण और ज़ुड परिस्थिति मामलों के प्रमुख संजय श्रीवास्तव से बात करके, इस आपदा और इसके प्रभावों के बारे में और जानकारी हासिल की...
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 16 फ़रवरी 2024
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...रूस में विपक्षी नेता ऐलेक्सई नवालनी की, जेल में मौत होने की ख़बर पर स्तब्धता व क्षोभ.ग़ाज़ा में इसराइल का सम्भावित चौतरफ़ा हमला होने की स्थिति में, अकल्पनीय विनाश होने की आशंका.मौजूदा अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था भड़का रही है विभाजन और असन्तोष, कहा यूएन प्रमुख ने.हिंसक टकराव और जलवायु परिवर्तन से खाद्य असुरक्षा हो रही है अधिक गम्भीर.युद्ध से तबाह यूक्रेन में पुनर्निर्माण और पुर्नबहाली के लिए, अगले एक दशक में, 486 अरब डॉलर की रक़म की आवश्यकता.सीरिया वापिस लौट रहे लोगों को, मानवाधिकार हनन का सामना.बाल विवाह को ख़त्म करने के लिए, ख़ास जागरूकता मुहिम.
    10 min
  • रेडियो - जनसंचार व सकारात्मक सम्वाद का एक शक्तिशाली माध्यम
    हर साल 13 फ़रवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है. रेडियो जनसंचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जोकि 100 साल से भी अधिक पुराना है. रेडियो दिवस एक अवसर है, इस माध्यम के इतिहास को फिर से देखने का, समाज और समुदाय में उसकी भूमिका को समझने का और ये जानने का कि जनसंचार के इस माध्यम ने किस तरह समाचार, ड्रामा, संगीत, खेलकूद और अन्य तमाम विषयों से जुड़ी जानकारी को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दिया है. साथ ही, युद्ध, तूफ़ान, भूकम्प, बाढ़ समेत आपात परिस्थितियों में भी, सार्वजनिक सुरक्षा व स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पहुँचाई है. और मौजूदा दौर में भी इसकी प्रासंगिकता बरक़रार है.एक रिपोर्ट...
    5 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners