यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 30 जून 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...2022 में सशस्त्र संघर्षों में फँसे बच्चों पर गम्भीर असर, स्कूलों व अस्पतालों पर हुए बढ़े हमलेबच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व विकास के लिए, आरम्भिक बचपन में निवेश पर बल, WHO की नई रिपोर्टयूक्रेन में भारी हथियारों की आपूर्ति और हताहतों की संख्या बढ़ने पर चिन्ताअफ़ग़ानिस्तान में आम नागरिक चुका रहे हैं IED विस्फोटों की बड़ी क़ीमत, नई रिपोर्टस्वच्छ व स्वस्थ महासागरों पर लक्षित, 11.5 करोड़ डॉलर की नई पहल
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 23 जून 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... यूक्रेन. ‘युद्ध की वजह से दरक रही है अन्तरराष्ट्रीय सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था’ क़ाबिज़ पश्चिमी तट में हिंसा के बेक़ाबू हो जाने का जोखिम, OHCHR की  चेतावनीअफ़ग़ानिस्तान में महिला अधिकारों के लिए भेदभावपूर्ण माहौल व सख़्त   पाबन्दियों    पर चिन्तावित्त पोषण व्यवस्था में बदलाव के ज़रिये, वैश्विक न्याय की दिशा में आगे बढ़ना सम्भव9वें 'अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में एक विशाल योग सत्र का आयोजन
    11 min
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में निहित हैं अपार अवसर, मगर जोखिमों के प्रति सतर्कता ज़रूरी
    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने हाल ही में डिजिटल मंचों पर Information Integrity यानि सूचना सत्यनिष्ठा पर केन्द्रित अपनी एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट में आगाह किया है कि देशों को, ऑनलाइन मंचों पर नफ़रत और झूठ के फैलाव से उत्पन्न गम्भीर ख़तरों से निपटने की ज़रूरत है.यूएन न्यूज़ - हिन्दी के प्रमुख महबूब ख़ान ने, इसी सन्दर्भ में, यूएन महासचिव के टैक्नॉलॉजी दूत अमनदीप सिंह गिल के साथ ख़ास बातचीत करके जानना चाहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास से, किस तरह की प्रमुख चिन्ताएँ दरपेश हैं... (ऑडियो)
    15 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 16 जून 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...ग्रीस तट के निकट एक नाव दुर्घटना में, अनेक यात्रियों की मौत पर गहरा दुख, व्यापक जाँच की भी मांग.विभिन्न टकरावों और जलवायु-प्रेरित उथल-पुथल के बीच, विस्थापन का रिकॉर्ड स्तर.शहीद शान्तिरक्षकों के सम्मान में, यूएन मुख्यालय में एक 'स्मारक दीवार' बनाने के लिए प्रस्ताव पारित, भारत ने भी शान्तिरक्षा में अपना योगदान किया रेखांकित.यूएन प्रमुख ने, कोयला जैसे जीवाश्म ईंधन प्रयोग को जल्द से जल्द बन्द करने पर दिया ज़ोर.कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हेट स्पीच जैसे मुद्दों पर, यूएन महासचिव के टैक्नॉलॉजी दूत अमनदीप सिंह गिल के साथ एक ख़ास बातचीत.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 9 जून 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...संयुक्त राष्ट्र, यूक्रेन में बाँध तबाही के ज़रूरतमन्दों तक पहुँच बनाने के लिए सक्रिय.रोहिंज्या शरणार्थियों को म्याँमार वापिस भेजने की योजना तुरन्त स्थगित करने का आग्रह.खाद्य संरक्षा दिवस के अवसर पर दूषित भोजन से बचने के उपायों पर बल.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर - प्लास्टिक कूड़े-कचरे के त्रासद परिणामों से छुटकारा पाने की महत्ता पर ज़ोर. सीट बेल्ट सम्बन्धी क़ानूनी प्रावधान अनिवार्य बनाने से, लाखों ज़िन्दगियाँ बचाने में मदद
    11 min
  • भारत: पक्षी और प्लास्टिक पर, डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन के साथ बातचीत
    विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) 2023 की थीम है -  'प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान.' आज हर जगह प्लास्टिक के ढेर देखने को मिल रहे है, और पूरा विश्व इससे होने वाले नुक़सान को समझ रहा है. प्लास्टिक ने पर्यावरण में पैठ बना ली है, जिससे पारिस्थितिक तंत्र, स्थलीय, जलीय और उड़ने वाली प्रजातियों के साथ-साथ, मानव स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है.इस दिवस पर, भारत में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूनेप) ने भागीदारों (India Habitat Centre, Indian Birds-India’s largest Facebook group on birds, and Chintan Environmental Research and Action Group) के साथ मिलकर, पक्षियों पर प्लास्टिक पर प्लास्टिक के प्रभाव पर एक फोटो प्रदर्शनी और पैनल चर्चा आयोजित की.इस चर्चा में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की 2022 की ‘चैम्पियंस ऑफ़ द अर्थ’ पुरस्कारों की विजेता, डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन ने भी भाग लिया. डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन एक वन्यजीव जीवविज्ञानी हैं, जिन्होंने ‘ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क’ सारस पक्षी को विलुप्त होने से बचाने के लिए, संरक्षण आन्दोलन चलाया हुआ है. यहाँ महिलाएँ, वस्त्रों पर पक्षी के चित्र उकेरकर, उन्हें बेचती हैं, जिससे उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता तो मिलती ही है, साथ ही प्रजाति के बारे में जागरूकता फैलाने में भी मदद मिलती है. पूर्णिमा बर्मन के लिए, ग्रेटर एजडुटेंट सारस की सुरक्षा करने का अर्थ है, उनके आवासों की रक्षा करना और उन्हें पुनर्स्थापित करना. उनकी हरगिला सेना ने समुदायों को सारस के घोंसले के पेड़ों और आर्द्रभूमि क्षेत्रों के आस-पास पौधे लगाने में मदद की है, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इनमें सारस की आबादी पनपेगी.इसके अलावा महिलाएँ, पानी से प्लास्टिक हटाने और प्रदूषण को कम करने के लिए, नदियों के किनारे व आर्द्रभूमि में, सफ़ाई अभियान भी चलाती हैं.हमारी सहयोगी, अंशु शर्मा ने नई दिल्ली में डॉक्टर पूर्णिमा देवी बर्मन के साथ विस्तार से बातचीत करके, यह जानने की कोशिश की कि प्लास्टिक से पक्षियों पर किस तरह का असर पड़ रहा है?
    38 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 2 जून 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...त्रिनिदाद और टोबेगो के वरिष्ठ राजनयिक डेनिस फ़्रांसिस, यूएन महासभा के नए अध्यक्ष निर्वाचित.म्याँमार में तूफ़ान मोका से प्रभावित इलाक़ों में हालात बहुत गम्भीर, मदद पहुँचाने में कठिनाई.बांग्लादेश में रोहिंज्या शरणार्थियों के लिए, धन की कमी के कारण, रसद में दूसरी बार कटौती पर चिन्ता.यूक्रेन युद्ध में डेढ़ हज़ार से ज़्यादा बच्चे हताहत, बच्चों के हस्तान्तरण पर भी चिन्ता.दक्षिण सूडान में तैनात एक भारतीय शान्तिरक्षक - मेजर रितु मलिक के साथ - एक ख़ास बातचीत.
    11 min
  • शान्ति स्थापना प्रयासों में, शान्तिरक्षकों का बूंद-बूंद योगदान
    दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत, मालाकल में तैनात भारतीय शान्तिरक्षक मेजर रितु मलिक का कहना है कि हिंसक टकराव और असुरक्षा से जूझ रहे देशों में, यूएन शान्तिरक्षक, शान्ति स्थापना के विशाल लक्ष्य को हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.मेजर रितु मलिक ने बताया कि एक शान्तिरक्षक के रूप में तैनाती के दौरान, उन्होंने थोड़े ही समय में बहुत कुछ सीखा है, और चुनौतियों के बावजूद, विविध पृष्ठभूमियों व देशों से आए शान्तिरक्षकों के साथ, यूएन के झंडे तले सेवाएँ प्रदान करना एक शानदार अनुभव है.29 मई को 'अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस' के अवसर पर, मेजर रितु मलिक के साथ यूएन न्यूज़ के सचिन गौड़ की एक ख़ास बातचीत. 
    14 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 26 मई 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन प्रमुख ने यूएन शान्तिरक्षकों को बताया --- आशा व संरक्षा की एक मशाल.एक भारतीय शान्तिरक्षक - मेजर प्रशान्त राठी की असाधारण सेवा व साहस  के सफ़र पर एक ख़ास बातचीत.विश्व को अगली महामारी का मुक़ाबला करने के लिए, रहना होगा तैयार, WHO की चेतावनी.म्याँमार में मोका तूफ़ान के क़हर के बाद राहत कार्य जारी, 33 करोड़ डॉलर की सहायता अपील.पूर्वी एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के बच्चों पर, जलवायु आपदाओं का है सर्वाधिक जोखिम.
    11 min
  • संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षकों की असाधारण सेवा का साहसिक सफ़र
    यूएन शान्तिरक्षा अभियानों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शान्तिरक्षकों के बेमिसाल जज़्बे को अभिवादन करते हुए याद किया जा रहा है. शान्तिरक्षक, हमारे जीवन की रक्षा व उसमें बदलाव की ख़ातिर, लगातार मुस्तैद रहते हैं.भारतीय सेना में गत 9 वर्षों से कार्यरत मेजर प्रशान्त राठी, दक्षिण सूडान में यूएन मिशन (UNMISS) नाईल प्रान्त में तैनात हैं. गत चार वर्षों से मेजर प्रशान्त यूएन मिशन के साथ जुड़े हुए हैं.29 मई को अन्तरराष्ट्रीय यूएन शान्तिरक्षक दिवस के अवसर पर, मेजर प्रशान्त राठी के साथ, यूएन न्यूज़ की शिवानी काला की एक ख़ास बातचीत...
    13 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners