यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 27 अक्टूबर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...- ​ग़ाज़ा पट्टी में भीषण बमबारी से उपजे गम्भीर हालात, यूएन महासचिव ने ज़रूरतमन्दों तक तत्काल सहायता पहुँचाने की लगाई पुकार- मानवीय आधार पर तत्काल, सतत संघर्षविराम के लिए, यूएन महासभा में पारित हुआ प्रस्ताव- युद्ध, उत्पीड़न, मानवाधिकार हनन के कारण, 11 करोड़ से अधिक विस्थापित- अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की दमनकारी नीतियों के कारण मानवाधिकारों के लिए निरन्तर बिगड़ रही है स्थिति- वैश्विक शान्ति व सुरक्षा में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए, ठोस क़दम उठाए जाने की दरकार- फ़िल्म जगत में आर्टिफ़िशियल इंटेलीजेंस से उपजी अपार सम्भावनाएँ, मगर कॉपीराइट, रोज़गार सुरक्षा भी ज़रूरी, सुनिएगा एक ख़ास बातचीत
    11 min
  • फ़िल्म जगत में AI से उभरी असीम सम्भावनाएँ, मगर ऐहतियाती उपाय भी ज़रूरी
    सृजनात्मक क्षेत्र में जनरेटिव एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के इस्तेमाल से विविध प्रकार की सम्भावनाएँ उपजी हैं और समय व संसाधनों की बचत के साथ, रचनात्मकता को नए आयाम दिए जा सकते हैं. मगर, एआई का प्रयोग बढ़ने से रोज़गार सुरक्षा, बौद्धिक सम्पदा अधिकार और मानव अभिव्यक्ति की मौलिकता के लिए जोखिम भी पनप रहे हैं.भारत के हैदराबाद शहर में मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय मीडिया केन्द्र के निदेशक रिज़वान अहमद के अनुसार, एआई में निहित अपार सम्भावनाएँ निहित हैं, मगर टैक्नीशियन, कलाकार और लेखक इससे चिन्तित भी हैं. रिज़वान अहमद ने हाल ही में फ़्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित यूनेस्को मुख्यालय में, फ़िल्म क्षेत्र पर एआई के इस्तेमाल से उपजे प्रभावों पर एक उच्चस्तरीय चर्चा में शिरकत की.उन्होंने यूएन न्यूज़ हिन्दी के साथ बातचीत में, एआई के इस्तेमाल में नियामन व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया.
    9 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 20 अक्टूबर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...- ​ग़ाज़ा में गम्भीर मानवीय हालात के बीच राहत पहुँचाने के लिए कूटनैतिक प्रयासों में तेज़ी - यूएन प्रमुख पहुँचे रफ़ाह चौकी, कहा सहायता क़ाफ़िला जीवन और मृत्यु के बीच का फ़ासला - अफ़ग़ानिस्तान: भूकम्प प्रभावितों तक खाद्य सहायता पहुँचाने के लिए, 1.9 करोड डॉलर की अपील - यूक्रेन पर स्वतंत्र जाँच आयोग की नई रिपोर्ट, युद्ध अपराध और मानवाधिकार हनन मामलों में मिले नए तथ्य - निर्धनता मुक्त विश्व के लिए संकल्प में, फिर से ऊर्जा भरने का आहवान- कृत्रिम बुद्धिमता या एआई से स्वास्थ्य क्षेत्र में असीम लाभ, मगर नियमन बहुत अहम
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 13 अक्टूबर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...​हमास द्वारा किए गए हमलों के बाद, जवाबी इसराइली कार्रवाई से ग़ाज़ा पट्टी में उपजा भीषण मानवीय सकंट, मानवीय सहायता के लिए रास्ता दिए जाने की पुकार.अफ़ग़ानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रान्त में भूकम्प से भारी बर्बादी, यूएन एजेंसियाँ ज़रूरतमन्दों तक पहुँच रही हैं मदद.यूक्रेन की बस्तियों और नागरिक ढाँचे पर हाल ही में किए गए रूसी हमलों की तीखी भर्त्सना.मानसिक स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी नीतियों में बेहतरी के लिए नए दिशानिर्देश.संयुक्त राष्ट्र में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानि सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है, विषय पर एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 6 अक्टूबर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन एजेंसियाँ - काराबाख़ से निकलकर आर्मीनिया पहुँचे, एक लाख से अधिक शरणार्थियों की ज़रूरतें पूरी करने में मदद के लिए सक्रिय.यूक्रेन में हाल ही में हुए हमले की कड़े शब्दों में निन्दा, हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत.स्वायत्त हथियार प्रणालियों के इस्तेमाल के लिए अन्तरराष्ट्रीय नियम स्थापित किए जाने का आग्रह.अतीत के वर्षों की तुलना में इस साल सितम्बर का महीना अब तक का सर्वाधिक गर्म साबित.ईरान की महिला अधिकार पैरोकार नरगिस मोहम्मदी, इस वर्ष के नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 29 सितम्बर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...​- दक्षिणी कॉकेसस के काराबाख़ क्षेत्र से एक सप्ताह के भीतर 88 हज़ार शरणार्थी पहुँचे आर्मीनिया- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र की उच्च स्तरीय जनरल डिबेट सम्पन्न- पिछले साल आई बाढ़ के प्रभावों से अब भी जूझ रहा है पाकिस्तान, यूएन प्रमुख ने बताया जलवायु न्याय के लिए एक अहम परीक्षा- हेती को ‘अराजकता’ से बाहर निकालने के लिए, अन्तरराष्ट्रीय सहायता की दरकार- यूक्रेन में पीड़ितों की हरसम्भव मदद और न्यायिक जवाबदेही तय की जानी ज़रूरी, सुनिएगा एक विशेष बातचीत मानवाधिकार विशेषज्ञ वृन्दा ग्रोवर के साथ
    11 min
  • यूक्रेन: पीड़ितों की हरसम्भव मदद और न्यायिक जवाबदेही तय की जानी ज़रूरी
    यूक्रेन में मानवाधिकार हनन मामलों की जाँच कर रहे स्वतंत्र अन्तरराष्ट्रीय आयोग ने, हाल ही में मानवाधिकार परिषद को बताया कि इमारतों, बुनियादी ढाँचे और चिकित्सा संस्थानों पर किए गए हमलों, बन्दियों को यातना देने और यौन व लिंग-आधारित हिंसा के मामलों में जानकारी जुटाई गई है. यूएन मानवाधिकार परिषद ने मार्च 2022 में इस आयोग का गठन  किया था, जिसका दायित्व, यूक्रेन पर रूसी महासंघ के आक्रमण के सन्दर्भ में, मानवाधिकार, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के उल्लंघन और सम्बन्धित अपराधों की जाँच करना है.इस जाँच आयोग में तीन आयुक्त हैं जिनके नाम हैं – अध्यक्ष ऐरिक मोज़, पाबलो डी ग्रीफ़ और वृन्दा ग्रोवर. यूएन न्यूज़ हिन्दी ने कमिश्नर वृन्दा ग्रोवर के साथ एक बातचीत में, सबसे पहले यूक्रेन के उनके हालिया दौरे और उसके बाद मानवाधिकार परिषद में नवीनतम जानकारी के बारे में जानना चाहा...
    12 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 22 सितम्बर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन महासभा की उच्च स्तरीय जनरल डिबेट में, विश्व नेताओं द्वारा, दुनिया के सामने अपनी बात कहने का सिलसिला जारी.सतत विकास लक्ष्य सम्मेलन और जलवायु सम्मेलन में महत्वाकांक्षी घोषणाएँ और संकल्प.सर्वजन के स्वास्थ्य की ख़ातिर भविष्य में महामारियों की रोकथाम के लिए लिया गया संकल्प.भारत में राष्ट्रीय संसद व प्रान्तीय विधायिकाओं में आरक्षण सम्बन्धी, विधेयक पारित होने का स्वागत.संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन द्वारा, सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में भारत के सफ़र पर, ‘Delivering Development: journeys Directions lighthouses’ नामक कार्यक्रम आयोजित.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 15 सितम्बर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन महासभा का 78वें सत्र के अवसर पर यूएन प्रमुख ने कहा - 'विश्व को ज़रूरत है कार्रवाई की'.आपदा प्रभावित मोरक्को और लीबिया में, मानवीय सहायता व समर्थन प्रयासों में तेज़ी.दुनिया भर में, 33 करोड़ से ज़्यादा बच्चे हैं - चरम निर्धनता में.श्रीलंका और म्याँमार में मानवाधिकार हनन मामलों की जाँच की  मांग.और ---- ‘वैश्विक चुनौतियों से निपटने में शान्ति अवधारणा का है विशिष्ट महत्व’, भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 8 सितम्बर 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन प्रमुख ने 'एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' सिद्धान्त के मार्गदर्शन में, वैश्विक संकटों से निपटने पर दिया बलताप लहरों के कारण वायु गुणवत्ता में चिन्ताजनक गिरावट, स्वच्छ वायु और पर्यावरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग का आहवानयूएन महासभा के 78वें सत्र का उदघाटन, पारस्परिक सहयोग में निहित लाभ पर बल अफ़ग़ानिस्तान में अतिरिक्त 20 लाख लोगों के लिए जीवनरक्षक खाद्य सहायता में कटौती स्कूलो में AI टैक्नॉलॉजी का इस्तेमाल, नियामन के दायरे में लाने का आग्रह 
    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners