यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 19 मई 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...अफ़ग़ानिस्तान में जारी संकट का, बच्चे भुगत रहे हैं ख़ामियाज़ा.म्याँमार सेना के लिए, हथियारों के ‘मृत्यु कारोबार’ का भंडाफोड़.तुर्कीये और सीरिया में आए भूकम्प के 100 दिन बाद भी, लाखों बच्चे गम्भीर स्थिति में.सूडान संकट के दौरान ज़रूरतमन्दों तक सहायता पहुँचाने के लिए तीन अरब डॉलर की अपील.डिजिटल खाई को पाटने की पुकार और विशाल अवसरों पर भी ज़ोर.
    11 min
  • चक्रवाती तूफ़ान मोका के बाद, बांग्लादेश में राहत कार्य
    शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान मोका गत रविवार (14 मई) को, तीव्रता के साथ बांग्लादेश और म्याँमार के तटीय इलाक़ों से टकराया. हालाँकि जैसी पहले आशंका जताई गई थी, चक्रवात मोका की ज़मीन पर दस्तक, कॉक्सेस बाज़ार के विशाल शरणार्थी शिविर में नहीं हुई. लेकिन फिर भी भीषण हवाओं के कारण इन स्थानों पर सैकड़ों अस्थाई आश्रय तहस-नहस हो गए. संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ सप्ताहान्त से ही, बचाव व राहत कार्यों में जुटी हुई हैं और तटीय इलाक़ों से संवेदनशील आबादी को बचाकर, सुरक्षित शरण स्थलों पर पहुँचाया गया है.बांग्लादेश के भाषन चार में यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के सहायक अन्तर-एजेंसी समन्वय अधिकारी कीरी अत्री ने हमारी सहयोगी अंशु शर्मा से बातचीत में, बांग्लादेश का आँखों देखा हाल बयान किया...
    41 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 12 मई 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...अफ़ग़ानिस्तान में दिए जा रहे क्रूर दैहिक दंड हैं -  अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के ख़िलाफ़, तत्काल रोक की पुकार.सूडान में युद्धरत पक्षों में, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता पर सहमति.इसराइली हवाई हमलों में अनेक फ़लस्तीनियों की मौत की निन्दा, क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिन्ता भी.म्याँमार पर विशेष दूत नोएलीन हैयज़ेर का, देश में हिंसा कम करने के लिए, क्षेत्रीय एकजुटता पर ज़ोर.समय से पहले जन्म होना है – एक ऐसी ‘ख़ामोश आपात स्थिति’  जिससे हर साल ख़त्म हो जाती हैं दस लाख नन्हीं ज़िन्दगियाँ.
    11 min
  • ‘प्रार्थना करते हैं कि सूडान में हालात, जल्द ही सामान्य हो जाएँ’
    सूडान में शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच जारी घातक सत्ता संघर्ष से देश में गम्भीर स्थिति बनी हुई है. ऐसे में बहुत से देशों ने सूडान से अपने नागरिकों को बाहर निकालने के अभियान चलाए हैं, जिनमें भारत का 'कावेरी अभियान' भी शामिल है. इस अभियान के तहत साढ़े तीन हज़ार से ज़्यादा भारतीय नागरिकों को सूडान से सुरक्षित बाहर निकालकर, भारत वापिस पहुँचाया गया है. इन्हीं भारतीय नागरिकों में से एक हैं - राजस्थान के रघुवीर शर्मा, जिन्होंने हमारी सहयोगी, अxशु शर्मा के साथ एक बातचीत में, सूडान के भयावह हालात का आँखों देखा हाल सुनाया... (ऑडियो)
    35 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 5 मई 2023
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ... कोविड-19 महामारी, वैश्विक स्वास्थ्य आपदा के रूप में समाप्त घोषित. सूडान में विस्थापितों की सहायता के लिए साढ़े 44 करोड़ डॉलर की अपील. सूडान से सुरक्षित बाहर निकाले गए एक भारतीय नागरिक की आपबीती. 25 करोड़ से अधिक लोगों को है आपात खाद्य सहायता की आवश्यकता. ईरान में क़ैद तीन महिला पत्रकार, यूनेस्को प्रैस स्वतंत्रता पुरस्कार से सम्मानित. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन द्वारा, टिकाऊ विकास लक्ष्य प्राप्ति में वित्तीय समावेशन की भूमिका पर एक संगोष्ठि.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 28 अप्रैल 2023
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...सूडान में हिंसक टकराव से उपजी विशाल मानवीय ज़रूरतें, हज़ारों लोग सुरक्षित शरण की तलाश में, मानवाधिकार हनन के बढ़े मामलेअफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं व लड़कियों पर थोपी गई पाबन्दियों की तत्काल वापसी की मांगभारत, विश्व की सर्वाधिक आबादी वाला देश बनने के नज़दीकरोज़गार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम से तिब्बत की सांस्कृतिक पहचान के लिए ख़तरा, स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने किया आगाह.और, एक सतत भविष्य के लिए ऊर्जा स्रोतों में बदलाव की अहमियत पर युवा कार्यकर्ता आशना अग्रवाल से ख़ास बातचीत
    11 min
  • टिकाऊ ऊर्जा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, 'युवाओं का साथ ज़रूरी'
    आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) के वार्षिक युवा फ़ोरम में विश्व भर से युवा प्रतिनिधि, एक सतत भविष्य के लिए ऊर्जा स्रोतों में बदलाव की अहमियत पर चर्चा के लिए जुटे हैं. सर्वजन के लिए टिकाऊ, भरोसेमन्द और आधुनिक ऊर्जा को सुनिश्चित किया जाना, मानव विकास और 2030 एजेंडा के सातवें टिकाऊ विकास लक्ष्य के लिए अत्यावश्यक है.  इस अवसर पर, युवा प्रतिनिधि आशना अग्रवाल ने कोविड-19 से पुनर्बहाली की गति में तेज़ी लाने और टिकाऊ विकास लक्ष्यों को फिर से पटरी पर लाने के विषय पर केन्द्रित एक सत्र में हिस्सा लिया. यूएन न्यूज़ की शिवानी काला के साथ उनकी एक बातचीत...
    9 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 21 अप्रैल 2023
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...सूडान में हिंसक टकराव से बढ़ी चिन्ता, संकट सुलझाने के लिए प्रयासों में तेज़ीअफ़ग़ानिस्तान: महिलाओं के अधिकारों पर तालेबान की पाबन्दियों से आर्थिक बदहाली गहराने की आशंकाबढ़ती विश्व आबादी के मुद्दे पर भय फैलाने से बचने और, महिलाओं का प्रजनन अधिकार की रक्षा किए जाने की पुकार,और वैश्विक चुनौतियों के समाधानों के लिए, 'प्रकृति के संरक्षक', आदिवासी लोगों के पारम्परिक ज्ञान से सीखने की पुकार
    11 min
  • 'विश्व आबादी को एक संसाधन, एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए'
    संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के भारत कार्यालय में आबादी मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर संजय कुमार का कहना है कि क़रीब आठ अरब हो चुकी विश्व जनसंख्या को एक संसाधन, और अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए.यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNFPA) ने अपनी एक नई रिपोर्ट में आगाह किया है कि विश्व जनसंख्या में वृद्धि के मुद्दे पर चिन्ता या भय फैलाने वाले वृतान्तों से बचा जाना होगा, और महिलाओं के शरीरों को सरकारी नीतियों का बन्धक बनने से भी रोकना होगा.यूएन एजेंसी के अनुसार, आबादी का आकार चाहे जैसा भी हो, समावेशी और फलते-फूलते समाजों का निर्माण किया जा सकता है.हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने डॉक्टर संजय कुमार से इस रिपोर्ट के मुख्य बिन्दुओं के बारे में विस्तार से बातचीत की और जानना चाहा कि भारत के लिए इस रिपोर्ट के क्या मायने हैं.
    40 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 14 अप्रैल 2023
       इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...क़र्ज़ के बोझ में दबे विकासशील देशों पर कई वर्षों तक संकट के आसारअफ़ग़ानिस्तान में महिला कर्मचारियों पर पाबन्दी के बाद, संयुक्त राष्ट्र ने शुरू की अपने कामकाज की समीक्षा – उधर कैनेडा पहुँचने वाले अफ़ग़ान शरणार्थियों की संख्या हुई 30 हज़ार.3. यमन में शान्ति कि दिशा में बातचीत और क़ैदियों के आदान-प्रदान का स्वागत4. यूएन मानवाधिकार विशेषज्ञों ने की - मध्य पूर्व के, पूर्वी येरूशेलम में ‘प्रथम दृष्टि में युद्धापराधों’ की शिनाख़्त5. पावन त्यौहारों के अवसर पर यूएन मुख्यालय में एकजुट होकर शान्ति के लिए हुआ एक प्रार्थना कार्यक्रम
    11 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners