यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

By United NationsNewsDaily News
Download on the App Store

यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां episodes

  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 7 अप्रैल 2023
    इस साप्ताहिक बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...अफ़ग़ानिस्तान में, तालेबान ने लगाई - संयुक्त राष्ट्र के लिए महिलाओं के काम करने पर पाबन्दी, शीर्षतम यूएन अधिकारियों ने की कड़ी निन्दा.इसराइल और फ़लस्तीनियों के दरम्यान हाल के तनाव के मद्देनज़र, अधिकतम संयम बरते जाने की अपील.रमदान, ईस्टर और पासओवर के पवित्र त्यौहारों के संयुक्त अवसर पर, "एकजुट होकर शान्ति के लिए प्रार्थना" करने की पुकार.विश्व भर में, औसतन हर छह में एक व्यक्ति, प्रजनन क्षमता में कमी से प्रभावित.WHO ने मोटरसाइकिल सवारों को सुरक्षित हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने की ख़ातिर, जारी किया एक नया मैनुअल.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 31 मार्च 2023
     इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन महासचिव की चेतावनी, कचरे में डूबती जा रही है पृथ्वी', अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए  कारगर कार्रवाई की पुकारजलवायु कार्रवाई के लिए क्या हों देशों के दायित्व, अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय से राय लेने के लिए, यूएन महासभा में प्रस्ताव पारिततुर्कीये, सीरिया में भूकम्प प्रभावितों के लिए राहत अभियान जारी, खाद्य सुरक्षा पर मंडरा रहा है जोखिमअफ़ग़ानिस्तान में नागरिक समाज कार्यकर्ताओं व मीडियाकर्मियों को हिरासत में लिए जाने पर चिन्ताऔर, 2 अप्रैल मनाया जाएगा, विश्व ऑटिज़्म दिवस जागरूकता दिवस, एक विशेष बातचीत
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 24 मार्च 2023
    इस साप्ताहिक समाचार बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...यूएन मुख्यालय में सम्पन्न हुआ जल सम्मेलन, पानी को बताया गया एक मानवाधिकार.IPCC ने ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए गिनाए अनेक विकल्प.इसराइल और फ़लस्तीन दोनों ही पक्षों से, हाल की राजनयिक बढ़त से शान्ति स्थापना में फ़ायदा उठाने का आग्रह.दुनिया भर में 42 करोड़ बच्चों को मिलता है स्कूली आहार, जो है 2020 की तुलना में तीन करोड़ की वृद्धि.एक दशक से ज़्यादा समय में पहली बार, तपेदिक यानि टीबी से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोत्तरी.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 17 मार्च 2023
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...सीरिया में 12 वर्षों के गृहयुद्ध व भीषण भूकम्पों के बाद, भुखमरी का बढ़ता जोखिम.यूक्रेन में रूस द्वारा यातनाएँ व हमले, मानवता के विरुद्ध हैं सम्भावित अपराध.म्याँमार में सैन्य तख़्तापलट का लोगों पर विनाशकारी असर, हिंसा रोकने का आग्रह.कोविड-19 के दौरान मन्दी के बाद, कोकीन की तस्करी में वृद्धि.प्रौद्योगिकी और कौशल विकास के ज़रिए महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर.
    11 min
  • यूएन न्यूज़ हिन्दी बुलेटिन, 10 मार्च 2023
    इस सप्ताह के बुलेटिन की सुर्ख़ियाँ...अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, महिलाओं के लिए संसाधन निवेश और एक न्यायसंगत डिजिटल भविष्य सुनिश्चित किए जाने की पुकारसाथ ही, भारत में महिला उद्यमियों की उपलब्धियों पर एक विशेष रिपोर्टतालेबान के शासन के दौरान, अफ़ग़ानिस्तान बन गया है महिलाओं के लिए सबसे ‘दमनकारी देश’, यूएन की शीर्ष अधिकारी ने जताई चिन्तानमक का सेवन कम करने से बचाई जा सकती हैं, ज़िन्दगियाँऔर, कैनिबिस या भांग को क़ानूनी स्वीकृति तो मिली, मगर स्वास्थ्य जोखिमों की हुई अनदेखी, एक नई रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष    
    11 min
  • भांग के ग़ैर-चिकित्सा प्रयोग के गम्भीर स्वास्थ्य परिणाम - इंटरव्यू
    अन्तरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नियंत्रण बोर्ड (INCB) ने अपनी नई वार्षिक रिपोर्ट में, कुछ देशों की सरकारों द्वारा कैनेबिस (भांग) के ग़ैर-चिकित्सा प्रयोग को क़ानूनी मान्यता दिए जाने पर चिन्ता व्यक्त की है.इस रिपोर्ट में कैनेबिस के इस्तेमाल से होने वाले जोखिमों को उजागर किया गया है, जिसके अनुसार, इस पौधे पर जाँच अभी जारी है और इस ड्रग का सेवन करने वाल लोगों को गम्भीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.आईएनसीबी की अध्यक्ष जगजीत पवाड़िया ने यूएन न्यूज़ के साथ बातचीत में, वर्ष 2022 की वार्षिक रिपोर्ट – ‘No Patient Left Behind: Progress in Ensuring Adequate Access to Internationally Controlled Substances for Medical and Scientific Purposes’ के मुख्य निष्कर्षों पर ज़्यादा जानकारी दी है.उनके साथ एक संक्षिप्त बातचीत की, हमारी सहयोगी शिवानी काला ने...
    15 min
  • विकास की अग्रदूत महिलाएँ – तकनीक व नवाचार के ज़रिए उन्नति के पथ पर अग्रसर
    संयुक्त राष्ट्र की महिला संस्था - यूएन वीमैन ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत में कोने-कोने से महिला उद्यमियों को आमंत्रित करके, उनकी सफलता का जश्न मनाया है. भारत के चुने हुए आकांक्षी ज़िलों की निवासी इन महिलाओं की कहानियाँ, आकांक्षाओं को केन्द्र में रखते हुए, टिकाऊ विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर साकार करने की दिशा में, भारत सरकार और यूएन वीमैन के दृढ़ प्रयासों के उदाहरण पेश करती हैं. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारी सहयोगी अंशु शर्मा ने बात की, भारत में UN Women की उप-प्रतिनिधि, कान्ता वर्मा से...
    36 min
  • भारत: डिजिटल चुनाव अभियान की तैयारी
    भारत में ओडिशा राज्य की जेमामणि सोरेन, एक गृहिणी, एक माँ और ठाकुरमुंडा ग्राम पंचायत की पूर्व- मुखिया हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा को गुप्त रूप से दोबारा शुरू करके, 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारी की. शिक्षा जारी रखने के लिए उन्होंने सक्रिय रूप से व्हाट्सएप और यूट्यूब मंचों का उपयोग करना सीखा. अपने डिजिटल कौशल के बारे में आश्वस्त जेमामणि सोरेन, अब 2027 के पंचायत चुनावों के लिए डिजिटल तरीक़े से प्रचार करना चाहती हैं.उनसे एक संक्षिप्त बातचीत, हमारी सहयोगी अंशु शर्मा के साथ...
    34 min
  • डिजिटल माध्यम से जागरूकता का प्रसार
    इस बार अन्तरारष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है – ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’ यानि सभी के लिए डिजिटल, नवाचार व तकनीक के ज़रिए लैंगिक समानता की प्राप्ति.’ इसी कड़ी में भारत में यूएन वीमैन ने कुछ महिला उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों का जश्न मानने के लिए आमंत्रित किया, जिन्होंने नवाचार व डिजिटल के माध्यम से अपने काम को व अपने अभियान को आगे बढ़ाया है. इनमें से एक हैं, दिल्ली की वन्दना.सामुदायिक प्रेरक और विक्रेता, वन्दना योजनाओं और डिजिटल साक्षरता के अवसरों का पूरा उपयोग करती हैं. वह सामुदायिक कार्यकर्ता हैं और सूचनात्मक सामग्री साझा करने के लिए, WhatsApp जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके, जागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं. वन्दना के साथ, हमारी सहयोगी, अंशु शर्मा की एक ख़ास बातचीत... 
    35 min
  • भारत: सामुदायिक पत्रकारिता प्रशिक्षण के ज़रिए जागरूकता का प्रसार
    इस बार अन्तरारष्ट्रीय महिला दिवस की थीम है – ‘DigitALL: Innovation and technology for gender equality’ यानि सभी के लिए डिजिटल, नवाचार व तकनीक के ज़रिए लैंगिक समानता की प्राप्ति.’ इसी कड़ी में भारत में यूएन वीमैन ने कुछ महिला उद्यमियों को उनकी उपलब्धियों का जश्न मानने के लिए आमंत्रित किया, जिन्होंने नवाचार व डिजिटल के माध्यम से अपने काम को व अपने अभियान को आगे बढ़ाया है. इन्ही में से एक हैं, वाराणसी की स्वाति सिंह.स्वाति सिंह पेशे से पत्रकार हैं. शुरू से ही सामुदायिक कार्य में रुचि रखने वाली  स्वाति सिंह, अब ‘मुहीम’ नामक संस्था की निदेशक हैं, जो वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित समुदायों के बीच काम करती है. अपनी पत्रकारिता की पृष्ठभूमि के कारण, वह महिलाओं के विकास और प्रगति की चर्चाओं में शामिल होने के लिए, महिलाओं को एकजुट करती हैं और उन्हें सामुदायिक पत्रकारिता में प्रशिक्षण भी देती है, जिससे वो अपनी आवाज़ बुलन्द कर सकें.स्वाति सिंह से हमारी सहयोगी अंशु शर्मा की एक संक्षिप्त बातचीत...
    37 min

About यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

From the publisher's feed

वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

More shows like यूएन समाचार - वैश्विक परिप्रेक्ष्य मानव कहानियां

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain by United Nations

ONU Info - L'actualité mondiale Un regard humain

14 Listeners

ONU en minutos by United Nations

ONU en minutos

43 Listeners

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas by United Nations

ONU News - Perspectiva Global Reportagens Humanas

5 Listeners

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu by United Nations

Habari za UN - Mtazamo wa Kimataifa Habari za kiutu

5 Listeners

UN News Today by United Nations

UN News Today

95 Listeners

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事 by United Nations

联合国新闻 - 全球视野, 常人故事

25 Listeners

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы by United Nations

Новости ООН - Глобальный взгляд Человеческие судьбы

9 Listeners

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية by United Nations

أخبار الأمم المتحدة - منظور عالمي قصص إنسانية

18 Listeners

UN Interviews by United Nations

UN Interviews

8 Listeners

UNcomplicated by United Nations

UNcomplicated

15 Listeners

The Lid is On by United Nations

The Lid is On

8 Listeners

UN Weekly by United Nations

UN Weekly

10 Listeners

UNiting Against Hate by United Nations

UNiting Against Hate

4 Listeners

amplifyHER by United Nations

amplifyHER

4 Listeners

世界进行时 by United Nations

世界进行时

0 Listeners

前方视野 by United Nations

前方视野

0 Listeners

Podcast ONU News by United Nations

Podcast ONU News

0 Listeners

Actualités by United Nations

Actualités

0 Listeners