
Sign up to save your podcasts
Or


29 मई 2020 के साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं.
दक्षिण सूडान में यूएन मिशन में एक सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में ज़िम्मेदारी सम्भालने वालीं और भारतीय सेना में मेजर सुमन गवानी का कहना है कि महिला शान्तिरक्षक किसी से पीछे नहीं हैं और यूएन शान्तिरक्षा अभियानों में महिलाओँ की मज़बूत भागीदारी ही उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति की परिचायक है.
लैंगिक समानता पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मेजर गवानी और ब्राज़ील की नौसेना अधिकारी कमान्डर कार्ला मोन्तिएरो डे कास्त्रो अराउजो को वर्ष 2019 के लिए संयुक्त रूप से 'यूएन मिलिट्री जैन्डर एडवोकेट ऑफ़ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है.
यूएन न्यूज़ हिन्दी की अंशु शर्मा के साथ एक ख़ास बातचीत में मेजर गवानी ने बताया कि शान्तिरक्षकों को अपने दैनिक कार्यों में लैंगिक ज़रूरतों और परिप्रेक्ष्यों को समाहित करना चाहिए और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के प्रयास करने चाहिए.
कोविड-19 से उपजे सँकट का सामना करने में भारत में स्थानीय सामुदायिक संगठनों की शक्ति और उपयोगिता निखर कर सामने आई है.
अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) के भारत कार्यालय में कन्ट्री कोऑर्डिनेटर मीरा मिश्रा के मुताबिक शहरों से ग्रामीण इलाक़ों में लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों की मदद करने और उन्हें तात्कालिक राहत पहुँचाने के काम में ऐसे नैटवर्कों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
जहां भी महिलाएं व किसान छोटे समूहों में संगठित थे वहां उन्हें ट्रेनिंग देना, बाज़ार और राहत कार्यों से जोड़ना आसान हुआ और अब इसे और व्यापक स्तर पर करने की आवश्यकता है.
मीरा मिश्रा ने यूएन हिन्दी न्यूज़ की अंशु शर्मा से एक ख़ास बातचीत में बताया कि मौजूदा चुनौतियों ने एक बार फिर ग्रामीण स्तर पर बुनियादी ढांचों की आवश्यकता को रेखांकित किया है.
संयुक्त राष्ट्र रेडियो से 22 मई 2020 के साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
संयुक्त राष्ट्र के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के भारत कार्यालय में विशेषज्ञ रन्जनी मुखर्जी ने गुरूवार को यूएन न्यूज़ हिन्दी को जानकारी देते हुए बताया कि सुपर सायक्लोन अम्फ़न से पश्चिम बंगाल राज्य में प्रभावित इलाक़ों में जान-माल का भारी नुक़सान हुआ है. भारत के बाद चक्रवात ने बांग्लादेश का रुख़ किया और वहाँ से भी नुक़सान की ख़बरें मिली हैं लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी तीव्रता में कमी की भी ख़बरें आईं.
रन्जनी मुखर्जी ने यूएन न्यूज़ हिन्दी की अंशु शर्मा के साथ बातचीत में, तूफ़ान के बाद के हालात पर जानकारी दी. एक अपडेट...
बेहद गम्भीर चक्रवाती तूफ़ान ‘बताए जा रहे अम्फन’ ने भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बुधवार को दस्तक दे दी जहाँ सात ज़िलों में इसका प्रकोप ज़्यादा होने की आशंका है. इस तूफ़ान के तटीय इलाक़ों से टकराते समय हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रति घण्टा आँकी गई है.
एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण फैलने, ज़रूरत से ज़्यादा मछलियाँ पकड़े जाने और जलवायु परिवर्तन के कारण महासागरों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है.
इस क्षेत्र में आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने भोजन व आजीविका के लिए महासागरों पर ही निर्भर है. एशिया और प्रशान्त क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान जीवन की रफ़्तार ठहरने से समुद्री पर्यावरण को राहत पहुँची है.
15 मई 2020 के इस साप्ताहिक बुलेटिन में शामिल हैं...
वैश्विक महामारी कोविड-19 से मुक़ाबला करने में संक्रामक मेडिकल कचरे के बेहतर प्रबन्धन की अहम भूमिका है. कोरोनावायरस संक्रमण के फैलाव के दौरान प्रतिदिन एकत्र होने वाले मेडिकल कचरे की मात्रा में बढ़ोत्तरी हुई है.
मेडिकल कचरे के प्रबन्धन में असावधानी बरते जाने से संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है और इस वजह से उपयुक्त सुरक्षा उपायों व मानकों का पालन करना अहम है.
8 मई 2020 के इस बुलेटिन में शामिल हैं...
From the publisher's feed

14 Listeners

43 Listeners

5 Listeners

5 Listeners

95 Listeners

25 Listeners

9 Listeners

18 Listeners

8 Listeners

15 Listeners

8 Listeners

10 Listeners

4 Listeners

4 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners

0 Listeners