Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
योग-वेदान्त पर दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती जी के प्रवचन। प्रस्थानत्रयी, योगसूत्र, योगवासिष्ठ इत्यादि के अतिरिक्त श्रीरामचरित मानस, रामायण, महाभारत एवं पुराण इत्यादि की वेदान्तपरक व्य... more
FAQs about दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती:How many episodes does दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती have?The podcast currently has 510 episodes available.
October 10, 2020योगवासिष्ठ, 2.6 भाग्य और पुरुषार्थ भाग 4जहां प्रयत्न करने पर भी कार्य सफल न हो अथवा किसीके द्वारा असफल कर दिया जाय, वहांभी अपना पूर्वकर्म ही बाधक होता होता है। जब पूर्वकर्म वर्तमान कर्म से अधिक प्रबल होता है तब अधिक श्रम करना पड़ता है। बहुत प्रबल होता है तो कार्य सफल नहीं होता। फिर भी शास्त्र और सत्संग के मार्गदर्शन में प्रयत्न करना ही चाहिये।...more19minPlay
October 09, 2020योगवासिष्ठ,2.5. पुरुषार्थ दैव से बलवान् होता है।जो पुरुषार्थ सत्शास्त्र, सत्संग और सदाचार से युक्त होता है, वह तत्वसाक्षात्कार कराता है। इन तीनों से रहित पुरुषार्थ अनर्थकारी होता है।...more45minPlay
October 09, 2020मानस, बाल. 6.3-5 गुण-दोष परस्पर मिले हैं। प्रत्येक वस्तु गुण-दोष मिश्रित है।जड़ चेतन प्रत्येक वस्तु गुण-दोष मिश्रित है। यहां तक कि माया तथा ब्रह्म और जीव तथा ईश्वर भी परस्पर मिले हुये हैं। नीर-क्षीर विवेकी संत वेद शास्त्र के अनुसार गुण और दोष का निर्धारण कर समाजका मार्गदर्शन करते हैं।...more18minPlay
October 08, 2020अष्टाङ्गयोग, प्राणायाम। वायवीय संहिता।पातञ्जल योगसूत्र पर हमारे 140 प्रवचनों की आडियो रिकार्डिंग है, जो ह्वाट्स समूह में प्रसारित किये गये थे। योग-वेदान्त पर हमारे अन्य भी सैकडो़ं प्रवचन हैं। अब प्रयास कर रहे हैं कि उन्हे टेलीग्राम एंकर और फेसबुक इत्यादि पर भी प्रसारित कर दें। आडियो क्लिप सीधे फेसबुक पर डालने की सुविधा नहीं है। एंकर के सम्बन्धमें पता चला तो इसका प्रयोग करना ठीक लगा। यह एपिसोड विना क्रमके मात्र परीक्षणके लिये अपलोड कर रहे हैं। यदि साधकों श्रद्धालुओंकी रुचि हुयी तो पूरी प्रवचन श्रृंखला इसी प्रकार सूत्रक्रम से प्रसारित कर देंगे।...more18minPlay
October 07, 2020योगवासिष्ठ, मुमुक्षुव्यवहार प्रकरण, चतुर्थ सर्ग। कल्पितं मोहितैर्मन्दैर्दैवं किञ्चिन्न विद्यते...।दैव मूर्खों की कोरी कल्पना के अतिरिक्त कुछ नहीं। पूर्वजन्मका पुरुषार्थ ही इस जन्मका दैव है जिसका निवारण वर्तमानके पुरुषार्थ से होता है। पुरुषार्थ शास्त्रानुसार होना चाहिये।...more23minPlay
October 06, 2020योगवासिष्ठ, वैराग्य प्रकरण, सर्ग 2-6भरद्वाज ने अपने गुरु महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ब्रह्माजी को सुनाया। ब्रह्माजीने प्रसन्न होकर वरदान मांगनेको कहा। भरद्वाज ने वरदान के रूप में जनताको दुःखसे मुक्त करने का उपाय पूछा। इसके लिये ब्रह्माजी भरद्वाज को लेकर वाल्मीकि ऋषि के पास गये और उत्तर रामायण (योगवासिष्ठ) की रचना करने का आदेश दिये। तदुपरान्त वाल्मीकि ऋषि भरद्वाज को श्रीराम के किशोरावस्था के उत्कट वैराग्य और उदासीनता का वर्णन करते हुये उत्तररामायण की भूमिका बताते हैं जिसका उपदेश वसिष्ठजी ने श्रीराम को उस समय किया था जब श्रीरामकी अवस्था 16 वर्ष पूरी नहीं हुयी थी। श्रीराम गुरुकुल से लौटकर तीर्थयात्रा किये। तीर्थयात्रा से लौटने के उपरान्त अत्यंत उदासीन रहने लगे। दशरथजी उनकी उदासीका कारण जानने का प्रयत्न करते हैं। उसी क्रममें विश्वामित्र जी आते हैं अपने यज्ञकी रक्षा हेतु श्रीराम को मांगने के लिये।...more18minPlay
October 04, 2020योगवासिष्ठ महारामायण। मङ्गलाचरण 1.मङ्गलाचरण। योगवासिष्ठ और श्रीमद्भागवत के मङ्गलाचरण के प्रथम श्लोक तथा ब्रह्मसूत्र का "जन्माद्यस्य यतः"। "तस्मै सत्यात्मने नमः" और "सत्यं परं धीमहि"। सत्य क्या है ?...more16minPlay
FAQs about दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती:How many episodes does दण्डी स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्रानन्द सरस्वती have?The podcast currently has 510 episodes available.