
Sign up to save your podcasts
Or


Chapter TWELVE of Think and Grow Rich
अध्याय-12 अंतर्मन "जोड़ने वाला लिंक"
अंतर्मन चेतना का वह क्षेत्र है, जिसमें तार्किक या फिक वाह्य मन तक पाँचो इंद्रियों में से किसी भी इन्द्रिय द्वारा पुहँचने वाले विचार का हर संवेग वर्गीकृत और रिकार्ड होता है तथा जहाँ से विचार उसी तरह दुबारा निकाले जा सकते हैं, जिस तरह पत्रों को फिलिंग कैबिनेट में से निकाला जा सकता है।
यह छवियों या विचारों को ग्रहण करता है और उन्हें फाइल करता है चाहे उनकी प्रकृति कैसी भी हो। आप अपने अंतर्मन में किसी भी ऐसी योजना, विचार या लक्ष्य को स्वच्छिक रुप से डाल सकते हैं, जिसे आप इसके भौतिक या आर्थिक रूप में रूपान्तरित करना चाहते हों। अवचेतन मन सबसे पहले उन प्रबल इच्छाओं के अनुसार कार्य करता है, जब उनमें विश्वास जैसी भावनाओं का समावेश हो।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter ELEVEN of Think and Grow Rich
अध्याय-11 सेक्स रूपान्तरण का रहस्य
रूपान्तरण शब्द का आसान भाषा में अर्थ है किसी तत्व या ऊर्जा के प्रकार को दूसरे रूप में बदलना या परिवर्तित करना। सेक्स का भाव एक मानसिक अवस्था लेकर आता है। इस विषय में अज्ञानता के कारण यह मानसिक अवस्था आमतैर पर शारीरिक रुप से संबन्ध की जाती है। अधिकांश लोगों को सेक्स का ज्ञान सही तरीके से हासिल नहीं होता है, इसलिए इसके केवल भौतिक स्वरूप ने उनके मन को पूर्वाग्रह से ग्रस्त कर रखा है।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter TEN of Think and Grow Rich
अध्याय-10 मास्टर माइंड की शक्ति प्रेरक बल
योजनाएँ तब तक निष्क्रिय और व्यर्थ हैं, जब तक कि उन्हें कार्यरूप में रूपान्तरित करने की पर्याप्त शक्ति न हो। यह अभ्यास वह तरीका बताएगा। जिसके द्वारा कोई व्यक्ति शक्ति हासिल कर सकता है।
शक्ति को संगठित और बुद्धिमानी से निर्देशित ज्ञान के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। शक्ति से हमारा आशय है, वह संगठित प्रयास जो किसी व्यक्ति की इच्छा को इसके आर्थिक रूप से रूपान्तरित करने के लिए पर्याप्त है। संगठित प्रयास दो या इससे अधिक लोगो के संयोजित प्रयास का फल होता है। जो एक निश्चित लक्ष्य की ओर सद्भाव की भावना के साथ काम करते हैं।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter NINE of Think and Grow Rich
अध्याय-9 लगन "विश्वास पैदा करने के लिए आवश्यक प्रयास"
इच्छाशक्ति और प्रबल इच्छा जब सही तरीके से मिल जाते है तो एक ऐसा युग्म बन जाता है, जिसका कोई तोड़ नहीं है। जो लोग बेहद अमीर बनते हैं उन्हें आम तैर पर भाव शून्य और कई बार निर्मम भी समझा जाता है। प्रायः उन्हें गलत समझा जाता है। उनमें इच्छा शक्ति होती है, जिसे वे लगन के साथ मिला देते हैं और इस तरह वे अपने लक्ष्यों को हासिल करना सुनिश्चित कर लेते हैं।
ज्यादातर लोग पहली मुश्किल या पहली मुसीबत सामने आते ही अपने लक्ष्यों और इरादों को दूर फेंक देते है। कुछ लोग सारे विरोध के बावजूद आगे बढ़ते हैं, जब तक कि वे अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter EIGHT of Think and Grow Rich
अध्याय-8 निर्णय "'टालमटोल पर विजय हासिल करना"
टालमटोल की आदत, जो निर्णय करने के विरोधी हैं, एक आम शत्रु है, जिसे हर आदमी को जीतना चाहिए। जब यह पुस्तक पढ़ना समाप्त करेंगे और इसमें बताए गए सिद्धान्तों को कार्यरूप में बदलने को तैयार होंगे तो आपको तत्काल और निश्चित निर्णय पर पहुँचने की अपनी क्षमता को जाँचने का अवसर मिलेगा।
उन सैकडों लोगों के विश्लेषण के बाद जिन्होने दैलत कमाई है और जो दस लाख डालर के पार निकल गए हैं, यह तथ्य सामने आया कि उनमें से हर क में तत्काल निर्णय पर पहुँचने की आदत थी और इन निर्णयों को अगर बदलना होता था तो वे इन्हें बदलने में जल्दबाजी नहीं करते थे।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter SEVEN of Think and Grow Rich
अध्याय-7 सुव्यवस्थिति योजना " इच्छा को कर्म में साकार करना"
इन्सान, जो भी सृजन करता है या हासिल करता है, वह इच्छा के रूप में शुरू होता है। इच्छा ही हमें यात्रा के पहले दौर में ले जाती है, अमूर्त से मूर्त यथार्थ की ओर ले जाती है, कल्पना की वर्कशाप में ले जाती है, जहाँ इस रूपांतरण की योजनाए बनाई जाती हैं और व्यवस्थिति की जाती है।
अध्याय दो में आपको छः निश्चित, व्यवहारिक कदम उठाने के निर्देश दिए गए है ताकि आप धन की इच्छा को इसके भौतिक रूप में रूपानंतरित करने की दिशा में आगे बढ़ सके। इनमें से एक कदम है निश्चित और व्यवहारिक योजनाए बनाना जिनके द्वारा रूपान्तरण किया जा सकता है।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter SIX of Think and Grow Rich
अध्याय-6 कल्पना "मन की कार्यशाला"
कल्पना वास्तविकता में वह कार्यशाला है, जहाँ इन्सान द्वारा बानाए गए सभी प्लान सही आकार में ढलते हैं। यहाँ मन की कल्पना शक्ति द्वारा संवेग या चाहत को आकार, रूप और कार्यरूप दिया जाता है। यह कहा गया है कि इन्सान जिस चीज की कल्पना कर सकता है, उसको वास्तविक रूप भी दे सकता है। अपनी कल्पनाशक्ति की मदद से इन्सान ने पिछले पचास वर्षों के दौरान प्रकृति की शक्तियों को जितना खोजा है और उनका दोहन किया है उतना इससे पहले मानव जाति के पूरे इतिहास में नहीं हुआ।
तर्क की दृष्टि से इन्सान की इकलौती सीमा उसकी कल्पनाशीलता के विकास और प्रयोग को लेकर है। वह अपनी कल्पनाशीलता के प्रयोग के विकास के शिखर पर अब भई नहीं पहुँचा है। उसे तो सिर्फ यह खोजा है कि उसके पास कल्पनाशीलता है और उसने बहुत ही प्रारंभिक तरीके से इसका प्रयोग करना शुरू कर दिया है।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter FIVE of Think and Grow Rich
अध्याय 5 विशिष्ट ज्ञान "निजी अनुभव व अवलोकन"
ज्ञान दो प्रकार के होते हैं। पहला सामान्य ज्ञान और दूसरा विशिष्ट ज्ञान। सामान्य ज्ञान चाहे जितना भी अधिक हो, सम्पत्ति के संग्रह के मामले में बहुत अधिक उपयोगी नहीं होता है। इन्सान के पास सामान्य ज्ञान के जितने भी रूप हो सकते हैं, सभी बड़े विश्वविद्यालयों में ये सभी रूप पाए जाते हैं। अधिकतर प्रोफेसरों के पास बहुत कम धन होता है। ज्ञान देना उनकी विशिष्टता होती है, लेकन वे इस ज्ञान के संगठन और इसके उपयोग के विशेषज्ञ नही होते। शिक्षा के सभी तंत्रों में मिसिंग लिंक यही है कि शैक्षणिक संस्थाए अपने विद्यार्थियों को यह सिखाने में असफल रहती है कि ज्ञान के हासिल हो जाने के बाद वे अपने ज्ञान को संगठित कैसे करे तथा उसका उपयोग कैसे करें।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter FOUR of Think and Grow Rich
अध्याय-4 आत्मसुझाव "अंतर्मन को प्रभावित करने का एक माध्यम"
हमारी पाँचो ज्ञानेंन्द्रियों के द्वारा मन में जो उत्तेजनाएँ पहुँचती है, जिसके द्वारा हम खुद को प्रशासित करते हैं, वह आत्मसुझाव कहलाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं कि आत्मसुझाव खुद को सुझाव देना होता है। यह अंतर्गमन और तार्किक मन के बीच संचार एजेंसी का काम करता है। आत्मसुझाव सिद्धान्त के द्वारा हम जिन प्रबल विचारों को तार्किक मन में ठहरने की अनुमिति देते हैं (भले ही वे विचार नकारात्मक हो या फिर सकारात्मक), वे विचार अंतर्मन में पहुँच जाते हैं।
Buy Book At-
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
Chapter THREE of Think and Grow Rich
अध्याय- 3 विश्वास " इच्छा की प्राप्ति के लिए कल्पना करना और उसपे विश्वास करना"
विश्वास मन का मुख्य रसायन है। जब विचारों की आवृत्ति विश्वास के साथ जुड़ती है तो अंतर्मन उन विचारों की आवृत्ति को आध्यात्मिक शक्ति के रूप में असीम शक्ति के पास भेज देता है, जो उसे वास्तविक रूप में आकार दे सके।
सभी सकारात्मक भावनाओं में सबसे ताकतवर भाव होते हैं, विश्वास, प्रेम, और सेक्स। जब ये तीनों मिलते हैं तो, इनमें अपार शक्ति होती है, जिससे विचारों में नई ऊर्जा भरके तुरन्त अंतर्मन में पहुँच जाती है। जहाँ ये आध्यात्मिक शक्ति के रूप में बदल जाती है। आध्यात्मिक शक्ति वह माध्यम है, जो उसीम शक्ति से वास्तविक जीवन में विचारों को साकार करने का जवाब लेकर आती है।
Buy Book At- https://amzn.to/3hMHsjQ
www.booksociety.in
Hindi Audiobooks
From the publisher's feed